न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी,पत्र लिखने वाले ने खुद को बताया वकील,पत्र में कथित पत्नी का नंबर भी लिखा

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्ट

अररिया सिविल कोर्ट को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।मालूम हो की इस बार ईमेल नहीं बल्कि बंद लिफाफे में एक पत्र मिला है।जिसके बाद हड़कंप मच गया।

यही नहीं पत्र लिखने वाले ने खुद को सरकारी वकील बताया और कहा कि उसकी बीवी के नंबर पर धमकी भरा कॉल आया था। उसमें अररिया कोर्ट को 10 सितंबर से पहले बम से उड़ाने की धमकी दी गई।लेटर भेजने वाले ने उसमें अपनी कथित पत्नी का मोबाइल नंबर भी लिखा है। धमकी मिलने के बाद पुलिस के द्वारा कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान चलाया गया साथ ही न्यायालय परिसर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड कि मदद से चप्पे की तलाशी ली गई।

गौरतलब हो कि इससे पूर्व भी ईमेल के माध्यम से अररिया सहित बिहार के अलग अलग कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।बीते 8 महीने में अररिया व्यवहार न्यायालय को 5 बार उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।

सूचना के उपरांत एसडीपीओ सुशील कुमार, डीएसपी साइबर रघुनाथ सिंह, एसटीएफ पूर्णिया के डीएसपी मो. अली साबरी, नगर थानेदार मनीष कुमार रजक सहित बड़ी संख्या में पुलिस जवानों ने कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।अधिवक्ता एलपी नायक ने कहा कि बार बार इस तरह का धमकी भरा पत्र मिलना एक गंभीर मामला है।उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में हर दिन हजारों लोग आते है जिनकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने कहा कि कोर्ट आने वाले लोगों की सघन तलाशी होनी चाहिए ।

पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा न्यायाधीशों के चेंबर, इजलास, कार्यालय, बरामदा, समेत अन्य संवेदनशील स्थानों की जांच की गई।एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि जब पत्र में दिए गए मोबाइल नंबर का सत्यापन किया गया, तो नंबर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई का निकला।उन्होंने कहा कि उस नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन उठाने वाली महिला ने अपने पति के सरकारी वकील होने की बात से इनकार कर दिया। महिला ने यह भी बताया कि उसे इस तरह का कोई धमकी भरा फोन नहीं आया है। इसके बाद पूरे मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया।सबकी निगाहें पुलिस जांच पर टिकी हुई है ।देखने वाली बात होगी कि जांच में क्या कुछ खुलासा होता है

Share this news

Leave a Comment