किशनगंज/निसार अहमद
बहादुरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिनदहाड़े चोरों ने एक पलंबर सह मिस्त्री की बाइक चोरी कर ली है। घटना के बाद पीड़ित ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी गई बाइक की खोजबीन कर बरामद करने की मांग की है।
दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी की घटना से इलाके में लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, पलंबर मिस्त्री गोपालपुर बैरागाछी वार्ड नं 18 निवासी दौलत कुमार सिंह शुक्रवार की सुबह वार्ड नं 17 के सताल इस्तमरार स्थित बबलू के घर बिजली वायरिंग के लिए गया था। उन्होंने अपनी ग्लैमर बाइक नं बीआर 37 जी 6297 सड़क किनारे खड़ी की और काम में जुट गए।
काम पूरा करने के बाद जब पीड़ित दोपहर में लंच करने के लिए बाहर निकला तो सड़क किनारे बाइक नहीं देखकर उनके होश उड़ गए। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को देते हुए लिखित आवेदन सौंपा है।उधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।