न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

विधायक तौसीफ आलम ने 2 हाई स्कूल कुवाड़ी में पुस्तकालय भवन का किया शिलान्यास

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

प्रखंड क्षेत्र के चिल्हनियां पंचायत स्थित +2 हाई स्कूल कुवाड़ी परिसर में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद योजना के अंतर्गत बनने वाले पुस्तकालय भवन का शुक्रवार को बहादुरगंज विधायक तौसीफ आलम ने शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यालय से जुड़े लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर विधायक तौसीफ आलम ने कहा कि विद्यालय में पुस्तकालय भवन के निर्माण से विद्यार्थियों को अध्ययन एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

पुस्तकालय के माध्यम से छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों की पुस्तकें एवं अध्ययन सामग्री आसानी से मिल सकेगी, जिससे विद्यालय में शैक्षणिक वातावरण और मजबूत होगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विकास विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। पुस्तकालय भवन का निर्माण पूरा होने के बाद छात्र-छात्राओं को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


कार्यक्रम में मुखिया मोफतलाल ऋषिदेव, पंचायत समिति सदस्य प्रवेज आलम, रफीक आलम, शेहरुल आलम, कौसर आलम, किशन मंडल, प्रमोद मंडल, अतिकुर रहमान, राजकुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share this news

Leave a Comment