न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :पुलिस ने 7.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भारत- नेपाल व नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के स्थित रथखोला के निकट नक्सलबाड़ी थाना के पुलिस ने अभियान चलाकर ब्राउन शुगर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया । गिरफ्तार व्यक्ति के नाम धुर्व छेत्री (49) है। नक्सलबाड़ी थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को देर रात पुलिस ने रथखोला के पास एक व्यक्ति को रोककर उससे पूछताछ की।






पूछताछ के दौरान संदेह होने पर पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में उक्त व्यक्ति के पास से 7.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को अपने हिरासत में लेकर थाना ले आयी। नक्सलबाड़ी थाना पुलिस द्वारा अपनी सारी कार्यवाही करने के बाद गुरुवार को उक्त व्यक्ति को सिलीगुड़ी न्यायालय पेश कर दिया गया है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment