जिले में विशेष टीकाकरण अभियान में लोगों ने दिखाई रुचि
- लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान :
- जिले में 5.58 लाख से अधिक लोगों की गई जांच,
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना महामारी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने के लिये संचालित अभियान के पहले दिन कुल 3128 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया| जिसमें 18 वर्ष के ऊपर के 2587 लोग एवं 45 वर्ष के ऊपर के 541 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है|। विशेष टीकाकरण अभियान के दूसरे दिन भी जिले के सभी टीकाकरण स्थलों पर भीड़ दिखाई दी। लोगों को लग रहा था कि कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित है और यह लोगों की प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगाना जरूरी है। जिले में विशेष टीकाकरण अभियान के लिए 72 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं| शहर के टाउन हॉल में सुबह के 9 बजे से रात के 9 बजे तक टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है| बस स्टैंड के नजदीक आश्रय स्थल में टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है जहां लगातार टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से चलाया जा रहा है ।
- जिले में 5.58 लाख से अधिक लोगों की जांच , 10044 व्यक्ति पाए गये संक्रमित
बुधवार तक जिले में 558163 लोगों की कोविड-19 की जांच की गयी| जिसमें 10044 व्यक्ति संक्रमित पाए गये| वहीं 9929 व्यक्ति संक्रमण को मात देकर पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं | जिले में रिकवरी दर 98.9 प्रतिशत है तथा 1.8 % संक्रमण दर है | वहीं जिले के बहादुरगंज प्रखंड में 20738 व्यक्ति को प्रथम तथा 2858 व्यक्ति को दूसरा ,कोचाधामन में 17205 व्यक्ति को प्रथम तथा 2720 व्यक्ति को दूसरा, दिघलबैंक में 16551 व्यक्ति को प्रथम तथा 3134 व्यक्ति को दूसरा , किशनगंज शहरी क्षेत्र में 32602 व्यक्ति को प्रथम तथा 8840 व्यक्ति को दूसरा , किशनगंज ग्रामीण क्षेत्र में 15736 व्यक्ति को प्रथम तथा 1925 व्यक्ति को दूसरा , पोठिया में 21023 व्यक्ति को प्रथम तथा 3090 व्यक्ति को दूसरा , टेढ़ागाछ में 11746 व्यक्ति को प्रथम तथा 1796 व्यक्ति को दूसरा एवं ठाकुरगंज में 26081 व्यक्ति को प्रथम तथा 4945 व्यक्ति को दूसरा टीका दिया गया है |
कोविड 19 टीकाकरण के प्रति युवाओं में दिखा जोश :
सिविल सर्जन डॉ.श्री नंदन ने बताया जिले में 18 वर्ष के ऊपर के कुल 747970 लक्ष्य के आलोक में 60,001 युवाओं का टीकाकरण किया गया है| वहीं 45 वर्ष के ऊपर के 350605 लक्ष्य के आलोक में 84930 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया है| कुल 1098575 व्यक्ति के लक्ष्य के आलोक में 161682 व्यक्ति को प्रथम डोज एवं 29308 व्यक्ति को दूसरा डोज दिया गया है| विशेष अभियान की सफलता में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण साबित हुई।
कोविड का दोनों टीका समय पर लेना जरूरी: सीएस
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के सामूहिक प्रयास से लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता आई है और लोग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि लोग टीका लगाकर ही कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए टीका का दोनों डोज लेना जरूरी है। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिन के अंतराल पर लेना जरूरी है । लोगों को कोविड-19 की दूसरी डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जाती है। लोग टीका की दोनों डोज लगाकर ही ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका की दोनों डोज लगानी चाहिए।
- सभी टीकाकरण केंद्र पर ही ऑनस्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था उपलब्ध
जिले के सभी टीकाकरण स्थलों में 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को कोविड-19 टीका लगाने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है। लोग अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर ही ऑनस्पॉट पंजीकरण कराते हुए कोविड-19 का टीका लगवा सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ.श्री नंदन ने कहा सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है।
लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर संचालित किये जायेंगे विशेष टीकाकरण अभियान :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा कि अगले छह माह में राज्य के छह करोड़ लोगों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य प्राप्ति तक जिले में विशेष टीकाकरण अभियान का संचालन किया जायेगा | ताकि हम कोरोना महामारी से जुड़ी चुनौती को मात दे सकें। सिविल सर्जन ने जिले में विशेष टीकाकरण अभियान की सफलता में स्थानीय मीडिया से मिले सहयोग को सराहा। उन्होंने कहा कि अभियान को लेकर जमीनी स्तर पर जरूरी तैयारी की गयी थी।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराममुरलीधर झा/बहादुरगंज बहादुरगंज प्रखंड के समेसर पंचायत अंतर्गत तकिया वार्ड संख्या-09 से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। सड़क हादसे में महादेव गणेश के पुत्र टिंकू गणेश की मौत हो गई। घटना के बाद … Read more
- घायल अवस्था में सड़क किनारे से वृद्ध बरामद,अस्पताल में करवाया गया भर्तीइरफान/पोठिया पोठिया प्रखंड अंतर्गत छत्तरगाछ पंचायत के गेरामारी पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले। वृद्ध को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा देखकर स्थानीय … Read more
- अवैध बालू लदा डीसीएम ट्रक जब्त, चालक फरारसंवाददाता/किशनगंज जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनन विभाग ने बालू लदे एक डीसीएम ट्रक को जब्त किया है। जब्त वाहन पर करीब 500 सीएफटी बालू लदा हुआ था। … Read more
- भोजपुरी फिल्म स्टार रामकुमार भगत को मिला ‘भिखारी ठाकुर स्मृति सम्मान’माला, अंगवस्त्र और धार्मिक पुस्तकें भेंटकर किया गया सम्मानित, भोजपुरी सिनेमा और समाजसेवा में योगदान की हुई सराहना फारबिसगंज/अरुण कुमार भोजपुरी भाषा, लोकसंस्कृति और कला के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को … Read more
- शादी में दुल्हन की नुमाइश और बारात पर भड़के AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमानशादी में दुल्हन की नुमाइश, मुंह दिखाई और वलीमा में उपहार लेने की प्रथा पर उठाए सवाल; बोले- टोपी की तादाद बढ़ी, लेकिन बेटियों के सिर से दुपट्टा सरक गया शरीयत, समान नागरिक संहिता और … Read more
- लोहे की रॉड से युवती के सिर पर किया जानलेवा हमला, पिता के साथ भी मारपीटबाल पकड़कर जमीन पर पटका, सिर पर वार से फटा सिर; गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती, पिता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी संवाददाता/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के मोतीबाग इलाके में आपसी विवाद … Read more
- भवन निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में बड़ी चोरी, लैपटॉप सहित सरकारी दस्तावेज और जरूरी सामान गायबपारिवारिक फोटो, विभागीय डेटा और महत्वपूर्ण पत्राचार भी थे लैपटॉप में सुरक्षित; तीन पेन ड्राइव, आठ हजार रुपये नकद और गैस सिलेंडर भी ले उड़े चोर संवाददाता/किशनगंज शहर में चोरों का आतंक अब सरकारी कार्यालयों … Read more
- KatiharNews:रौतारा पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 615 ग्राम स्मैक के साथ चार तस्कर गिरफ्तार60 लाख रुपये की स्मैक बरामद, तस्करी में इस्तेमाल क्रेटा कार और एमटी बाइक जब्त; एसपी के निर्देश पर पुलिस-डीआईयू की संयुक्त कार्रवाई कटिहार:जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ रौतारा पुलिस ने बड़ी … Read more
- चातुर्मास में चौथा मासखमण अभिनंदन समारोहकटिहार में देव गुरु धर्म की कृपा बरसी है- मुनि प्रशांत कटिहार – मुनिश्री प्रशांत कुमार एवं मुनिश्री कुमुद कुमार के सान्निध्य में कटिहार चातुर्मास का चौथा मासखमण तप अभिनंदन आयोजित हुआ। अभिनंदन समारोह को … Read more
- करंट लगने से एक युवक की मौत,बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोशपहले भी कई मवेशियों की जा चुकी है जान, तार हटाने की जनप्रतिनिधियों की मांग को विभाग ने किया अनसुना फलका/ कटिहार – थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत के टेरियापार गांव में 11 हजार वोल्ट … Read more
- हसनगंज में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत,11,181 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्यहसनगंज /कटिहार – हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। अभियान के तहत घर-घर … Read more
- एनएच-31 पर हादसे में बाइक सवार पंच की मौत,परिजनों में पसरा मातमपोठिया थाना क्षेत्र के खोटा पेट्रोल पंप के पास हादसा कुरसेला /कटिहार – एनएच 31 पर पोठिया थाना क्षेत्र के खोटा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से … Read more
- जिलाधिकारी ने अपने दोनों बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर की पल्स पोलियो अभियान की शुरुआतपहले अपने बच्चों को, फिर जिले के हर बच्चे को – जिलाधिकारी ने दिया मिसाल कटिहार – सदर अस्पताल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ एक बेहद प्रेरक और भावुक क्षण के … Read more
- तीन दुकानों का ताला काटकर चोरी,जांच में जुटी पुलिसमोबाइल समेत नकदी लेकर फरार हुए चोर हसनगंज /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नया हाट कालसर में शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष का निधन,नेताओं ने जताया शोकमनसाही /कटिहार – मनसाही जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश मंडल(64) के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर सुनते हैं राजनीतिक दल के नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने उनके … Read more
- संकल्प संध्या के तहत चल रहे रेमेडियल क्लासेस का जिलाधिकारी ने हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय में किया निरीक्षणकमजोर नहीं, बस थोड़ा और अभ्यास चाहिए – हर बच्चा आगे बढ़ेगा – जिलाधिकारी कटिहार-जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदीने संकल्प संध्या के तहत संचालित रेमेडियल क्लासेस का हरिशंकर नायक उच्चतर विद्यालय में औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के … Read more
- कुरसेला में 13,345 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराककुरसेला /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में रविवार से पांच दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरलाल ने नवजात शिशु को पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ … Read more
- विजय स्पोर्टिंग क्लब की बैठक में लिया गया निर्णय,विकास सिंह फिर से बने क्लब अध्यक्षकटिहार – औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह ने की। बैठक में सर्वप्रथम बीते दिनों लोक … Read more
- सुशासन दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जदयू की बैठक आयोजितबारसोई /कटिहार – 24 नवम्बर को टाउन हॉल कटिहार में आयोजित किये जाने वाले सुशासन दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर जदयू नेताओं की एक बैठक रविवार को आयोजित की गयीं। बैठक नगर पंचायत … Read more
- कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर रेलवे का मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान….146 बेटिकट यात्री धराए₹88 हजार जुर्माना वसूला, दो गया जेल कटिहार – कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर बेटिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ रेलवे प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए मेगा मजिस्ट्रेट टिकट चेकिंग अभियान … Read more
- सुधानी के वार्ड सदस्य को मध्य निषेध की टीम ने दो बोतल विदेशी शराब किया गिरफ्तारसंवाददाता/बारसोई शनिवार की रात को मध्य निषेध की टीम ने सुधानी पंचायत के वार्ड सदस्य शंकर कुमार राय एवं कुन्नू राय को दो बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया । पुलिस ने बताया कि … Read more
- बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत सात गिरफ्ताररेकी कर बंद मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के जेवर खरीदने वाला ज्वेलर्स दुकानदार भी गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान बरामद संवाददाता/किशनगंज बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम … Read more
- किशनगंज में तीन दिवसीय 557वां श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की तैयारी पूरी, 23 नवंबर को निकलेगी भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रागुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में 22 से 24 नवंबर तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम, 24 नवंबर को सजेगा मुख्य दीवान संवाददाता/किशनगंज सिख धर्म के प्रथम गुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां … Read more