दिल्ली :बिहार के जर्दालु आम के GI Certification के बाद आज पहली व्यवसायिक खेप ब्रिटेन के लिये भेजी गयी।उक्त जानकारी केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल द्वारा दी गई ।श्री गोयल ने कहा कि इससे उत्पादों के निर्यात मे यह बड़ा कदम है, और इसका लाभ किसानों तक पहुंचेगा।उन्होने कहा कि पूर्वी क्षेत्र में कृषि-निर्यात संभावनाओं को मजबूती देने वाला एक घटनाक्रम सामने आया है। भागलपुर, बिहार से जिओग्राफिककल इंडिकेशन (जीआई) प्रमाणित जरदालू आमों की पहली वाणिज्यिक खेप को आज यूनाइटेड किंगडम के लिए निर्यात किया गया।वहीं वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि बिहार सरकार, भारतीय उच्चायोग और इन्वेस्ट इंडिया के साथ भागीदारी में एपिडा ने रसदार और सुगंधित आमों का निर्यात किया, जिन्हें लखनऊ में एपिडा के पैकहाउस में पैक किया गया था। अनूठी सुगंध और स्वाद के साथ, बिहार के भागलपुर जिले के जरदालू आमों को 2018 में जीआई प्रमाणन हासिल हुआ था।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि एपिडा गैर पारम्परिक क्षेत्रों से आम के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए कदम उठा रहा है। हाल में, बहरीन में भारतीय आमों के प्रचार के लिए एक सप्ताह लंबे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां तीन जीआई प्रमाणित खीरसपाती और लक्ष्मणभोग (पश्चिम बंगाल) और जलदालू (बिहार) सहित फल की 16 किस्मों का आयातक अल जजीरा समूह के सुपर स्टोरों में प्रदर्शन किया गया।गौरतलब हो कि एक हजार किलो आम भेजा गया है इससे पहले लीची भी भेजी गई थी ।
मंत्रालय द्वारा बताया गया एपिडा आम के निर्यात को प्रोत्साहन देने के लिए वर्चुओल खरीदार-विक्रेता बैठक और महोत्सव का आयोजन करता रहा है। एपिडा ने हाल में भारतीय दूतावासों के साथ मिलकर बर्लिन, जर्मनी के साथ ही जापान में आम महोत्सव का आयोजन किया था।
एपिडा ने भारतीय दूतावास, सियोल और कोरिया में इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स के साथ भागीदारी में मई, 2021 में एक वर्चुअल खरीदार विक्रेता बैठक का आयोजन किया था। वर्तमान में जारी कोविड-19 महामारी के कारण, भौतिक रूप से निर्यात संवर्धन कार्यक्रमों का आयोजन संभव नहीं था। एपिडा ने भारत और दक्षिण कोरिया के निर्यातकों व आयातकों को एक मंच उपलब्ध कराने के लिए एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया था। भारत ने आंध्र प्रदेश के कृष्णा और चित्तूर जिलों के किसानों से खरीदी गई जीआई प्रमाणित बंगनापल्ली और आमों की एक अन्य किस्म सुरवर्नरेखा की खेप का निर्यात किया।
दक्षिण कोरिया को निर्यात किए गए आमों को तिरुपति, आंध्र प्रदेश स्थित एपिडा द्वारा सहायता प्राप्त और पंजीकृत भाप आधारित ट्रीटमेंट फैसिलिटी पैकहाउस से उपचारित और साफ आपूर्ति की गई। वहीं इफ्को किसान सेज (आईकेएसईजेड) द्वारा इसका निर्यात किया गया। यह आईकेएसईजेड द्वारा निर्यात की गई पहली कन्साइनमेंट है, जो 36,000 समितियों की सदस्यता वाली कई राज्यों में सक्रिय सहकारी संस्था इफ्को की एक सहायक है।
भारत में आम को ‘फलों का राजा’ भी कहा जाता है और प्राचीन शास्त्रों में इसे कल्पवृक्ष (इच्छित फल देने वाला पेड़) कहा जाता है। भले ही भारत के ज्यादातर राज्यों में आम के बागान होते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक में इस फल की पैदावार में बड़ी हिस्सेदारी है।बता दे कि आमों का प्रसंस्करण एपिडा पंजीकृत पैक हाउस केंद्रों में किया जाता है और फिर उन्हें मध्य-पूर्व, यूरोपीय संघ, यूएसए, जापान और दक्षिण कोरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों व देशों को निर्यात किया जाता है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- मानव सेवा के संकल्प को मजबूती, नेत्रदान-रक्तदान अभियान पर तेयुप चेंबूर की पहल बीएमसी वार्ड 151 की सबसे कम उम्र की नगरसेविका काशिश फुलवारिया से हुई महत्वपूर्ण मुलाकात मुंबई : अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के सामाजिक सरोकार से जुड़े दो महत्वपूर्ण अभियानों “Vision for Visionless 2.0” एवं “Mega Blood Donation … Read more
- किशनगंज :कृष्ण-राधा के रूप में सजे नन्हे-मुन्ने, दिखी भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों की झलकदिघलबैंक/प्रतिनिधि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से बच्चों को जोड़ने के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय उत्तर कुढ़ेली में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव की पूर्व संध्या पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के दर्जनों नन्हे-मुन्ने बच्चे … Read more
- बहादुरगंज पुलिस ने 14 बंडल टिकट के साथ लॉटरी कारोबारी को किया गिरफ्तारबहादुरगंज (किशनगंज) निसार अहमद शनिवार की देर शाम बहादुरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुदरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप से लॉटरी के एक कथित कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति … Read more
- मनन मिश्रा के समर्थन में उतरे गया के अधिवक्ता,आरोपों को बताया तथ्यहीनसंवाददाता:मनोज कुमार बिहार के गया जिले से बड़ी खबर है, जहां गयाजी बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों को सत्यहीन और … Read more
- अररिया में दिनदहाड़े मुखिया प्रतिनिधि पर युवक ने तान दिया फिस्टल,जमकर हंगामा,आरोपी युवक के गिरफ्तार होने की सूचनासंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले में दिनदहाड़े किरकिचिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह कांग्रेस नेता कफिल अंसारी के ऊपर युवक द्वारा पिस्टल तानने का मामला प्रकाश में आया है जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई घटना के बाद … Read more
- जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की हुई समीक्षाकिशनगंज /प्रतिनिधि बुधवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिला लोक शिकायत निवारण एवं आरटीपीएस में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन से संबंधित पदाधिकारियों के साथ मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई । समीक्षा के क्रम में … Read more
- Biharnews:गया में 5 सितंबर को शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे उद्घाटनरिपोर्ट: मनोज कुमार गया में शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को शिक्षक संवाद सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी करेंगे। समारोह में बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत, अतरी … Read more
- गया मे मिनीगण फैक्ट्री का खुलासा, थार्नेट सहित अन्य अर्धनिर्मित समान बरामद, एक गिरफ्ताररिपोर्ट:मनोज कुमार गया जिले में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गया पुलिस एवं एसटीएफ ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुरारू थाना क्षेत्र के मथुरापुर डीह गांव में छापेमारी … Read more
- गया में शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रक से 3,528 लीटर विदेशी शराब बरामदउत्पाद विभाग की डोभी जांच चौकी पर कार्रवाई, 10,752 बोतलों के साथ एक तस्कर गिरफ्तार गया/मनोज कुमार जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए … Read more
- नए सिरे से पंचायतों के परिसीमन को लेकर कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षणबारसोई /कटिहार – पंचायत चुनाव से पहले-पहले सूबे में पंचायतों के नए सिरे से परिसीमन किए जाने की प्रक्रिया अब तेज हो गई हैं। प्रखंड सभागार में पंचायत परिसीमन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयीं। बैठक … Read more
- गैर संचारी रोगों की लेकर चलाया जाएगा जांच अभियानडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में गैर संचारी रोगों की खोज को लेकर 02 सितंबर से जांच अभियान शुरु हो गया है।यह अभियान 30 नवंबर तक चलेगा।इस दौरान गैर संचारी रोग की खोज कर पीड़ित को इलाज … Read more
- पेट्रोल पंप के पास पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर,दो भाई गंभीर रूप से घायलकोढा /कटिहार – कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत एनएच-81 पर कोलासी पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार … Read more
- विधानसभा चुनाव 2025 में इस्तेमाल वाहन का भाड़े की राशि नहीं मिलने से चालकों में आक्रोशआजमनगर/कटिहार – प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन के लिए वर्ष 2025 में लिए गए वाहन के भाड़े की राशि अब तक निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा भुगतान नहीं किए जाने से नाराज वाहन चालकों ने बुधवार को आजमनगर प्रखंड … Read more
- ट्रैक्टर ट्रॉली में हवा भरने के दौरान टायर फटा,गैरेज कर्मी गंभीर रूप से घायलफलका /कटिहार – फलका बाजार स्थित एक बाइक गैरेज में बुधवार की सुबह करीब दस बजे एक बड़ा हादसा हो गया।ट्रैक्टर की ट्रॉली में हवा भरने के दौरान अचानक टायर ब्लास्ट कर गया। इस दुर्घटना में हवा भर … Read more
- विद्यालय में विदाई समारोह का हुआ आयोजन, रसोईया को दी गई विदाईडंडखोरा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के कुताई साह मध्य विद्यालय टिकैली में कार्यरत रसोईया बिजय मंडल को विद्यालय प्रबंधन ने समारोहपूर्वक विदाई दी है।बता दें कि 60 वर्ष की उम्र पूरी हो जाने के कारण अब वे विद्यालय में मध्याह्न भोजन … Read more
- जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पहुंचे माॅडल स्कूल आजमनगर, विशेष शिक्षण सत्र का हुआ आयोजनकटिहार – जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने आर.के उच्च विद्यालय आजमनगर में स्थापित माॅडल स्कूल पहुंच कर विशेष शिक्षण सत्र का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने कक्षा 9वीं तथा 10 वीं के … Read more
- तेयुप की ओर से भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजनप्रतियोगिता से होता प्रतिभा का विकास – मुनि प्रशांत कटिहार – शहर के जैन अतिथि सभागार में मुनिश्री प्रशांत कुमार, मुनिश्री कुमुद कुमार के सान्निध्य में कटिहार तेरापंथ युवक परिषद की ओर से भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया … Read more
- Katihar:कोलासी पुल के नीचे अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी,जांच में जुटी पुलिसकोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोलासी पुलिस शिविर अंतर्गत कोलासी पुल के नीचे बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुल के नीचे महिला का शव पड़े होने की खबर मिलते … Read more
- चारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद चालक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की सुबह रौनियां पंचायत स्थित चंदू बाबा स्थान के समीप छापेमारी कर एक चारपहिया वाहन से 252 लीटर विदेशी शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से … Read more
- KatiharNews:सर्प दंश से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराममनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चितौरिया चमगहरा संथाली टोला में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। बताया जाता है कि बुधवार की अहले सुबह करीब चार बजे मृतक तल्लू मुर्मू (41) घर के पास ही … Read more