बिहार :बक्सर में युवती के साथ दुष्कर्म,थाने में मामला दर्ज

बेहतर न्यूज अनुभव के लिए एप डाउनलोड करें

बक्सर /संवादाता

जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सखुवाना गांव में एक महिला ने अपने ही पड़ोस की रहने वाली किशोरी को घर से बुलाकर अपने साथियों के साथ मिलकर रेप कराने का मामला सामने आया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने में सफल रहे।घटना की सूचना मिलते ही महिला थाने की पुलिस ने महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार महिला सखुवाना के रहने वाले धनजी राम की पत्नी संगीता कुमारी बताई जाती है। सूचना मिलते ही परिजनों ने इसकी सूचना राजपुर थाने की पुलिस को दिया। जहां पुलिस ने परिजनों को महिला थाने भेज दिया। वही किशोरी ने महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया को बताया कि वह अपने मां-बाप की इकलौती बेटी है।







घटना की सूचना मिलते ही महिला थाने की पुलिस ने आरोपी महिला संगीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद लोग भागने में सफल रहे। पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। पीड़ित के बयान पर संगीता कुमारी, संजय कुमार समेत 7 लोगों के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

बिहार :बक्सर में युवती के साथ दुष्कर्म,थाने में मामला दर्ज