दीपावली तक जारी रहेगी गरीब कल्याण योजना ,मुफ्त में मिलेगा राशन
21 जून से 18 साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों को मुफ्त में दी जाएगी वैक्सीन
दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना से जारी इस लड़ाई में वैक्सीन का अहम रोल है ।श्री मोदी ने महामारी की वजह से जान गंवाने वाले लोगो को उन्होने श्रद्धांजलि दी । पीएम ने कहा कि केंद्र सरकार अब सभी राज्यो को मुफ्त में वैक्सीन उपलब्ध करवाएगी साथ ही 75% वैक्सीन कंपनियों से केंद्र सरकार खरीदेगी ।वहीं जो लोग वैक्सीन खरीद कर लगवाना चाहते है उनके लिए भी व्यवस्था की जाएगी लेकिन निजी अस्पताल सिर्फ 150 रुपए ही लाभ ले सकेंगे ।उन्होंने कहा कि अभी तक 23 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है ।
पीएम ने अपने संबोधन कि शुरुआत में कहा कि महामारी की दूसरी लहर में युद्ध स्तर पर आक्सीजन की आपूर्ति की गई ।पीएम मोदी ने कहा बीते 100 वर्षों में आई ये सबसे बड़ी महामारी है। ऐसी महामारी आधुनिक विश्व ने न देखी थी और न अनुभव की थी।इतनी बड़ी वैश्विक महामारी से हमारा देश कई मोर्चों पर एक साथ लड़ा है।पीएम मोदी ने कहा हमने पूरी ताकत से लड़ाई लड़ी है ।उन्होंने कहा कि एक साल के अंदर वैज्ञानिकों ने एक साल के अंदर वैक्सीन बना कर दिया वरना अगर विदेशो से वैक्सीन मंगवाई जाती तो 40 साल का समय लग जाता पूरे देश को टीका लगवाने में ।आप पिछले 50-60 साल का इतिहास देखेंगे तो पता चलेगा कि भारत को विदेशों से वैक्सीन प्राप्त करने में दशकों लग जाते थे।
उन्होंने कहा विदेशों में वैक्सीन का काम पूरा हो जाता था तब भी हमारे देश में वैक्सीनेशन का काम शुरू नहीं हो पाता था।
पीएम ने कहा पोलियो की वैक्सीन हो, चेचक की वैक्सीन हो, हेपेटाइटिस बी की वैक्सीन हो, इनके लिए देशवासियों ने दशकों तक इंतजार किया था।उन्होने कहा कि जब वैज्ञानिक वैक्सीन बना रहे थे उसी समय लॉजिस्टिक का काम पूरा कर लिया गया था ।पीएम ने कहा कि बच्चो के दो वैक्सीन के साथ साथ नोजल वैक्सीन पर भी कार्य चल रहा है ।पीएम ने कहा कि अगर पहले चिकित्सक और अन्य कोरोना योद्धाओं को अगर पहले वैक्सीन नहीं लगता तो क्या होता ।
उन्होने कहा कि पहले वैक्सीन लगाने की वजह से आज वो बेहतर ढंग से सेवा कर पा रहे है ।वहीं पीएम ने विपक्षी दलों द्वारा राज्यो को छूट नहीं दिए जाने पर भी जवाब दिया और कहा कि संविधान में स्वास्थ्य की व्यवस्था राज्यों पर है ऐसी बाते कही गई जिसके बाद राज्यो के आग्रह पर भारत सरकार ने राज्यों की मांगों को स्वीकार किया । पीएम ने कहा कि एक मई से 25% काम राज्यो को सौंपा गया जिसके बाद उन्हें भी पता चला की वैक्सीन की आपूर्ति एवं महामारी से निपटने में कितनी कठिनाई आती है जिसके बाद राज्यो ने पुनः केंद्र से ही व्यवस्था करने का आग्रह किया है जिसके बाद अब पुनः केंद्र सरकार सारी व्यवस्था अपने हाथ में ले रही है ।वहीं पीएम ने मीडिया द्वारा सरकार की नीतियों पर उंगली उठाने पर भी जवाब दिया और कहा कि टीकाकरण को लेकर मीडिया के एक वर्ग ने कहा कि दूसरी तरफ किसी ने कहा कि उम्र की सीमा आखिर केंद्र सरकार ही क्यों तय करे?कुछ आवाजें तो ऐसी भी उठीं कि बुजुर्गों का वैक्सीनेशन पहले क्यों हो रहा है?भांति-भांति के दबाव भी बनाए गए, देश के मीडिया के एक वर्ग ने इसे कैंपेन के रूप में भी चलाया।वहीं पीएम ने दीपावली तक सभी को मुफ्त में राशन देने की बड़ी घोषणा की है ।
साथ ही पीएम ने कहा जो लोग भी वैक्सीन को लेकर आशंका पैदा कर रहे हैं, अफवाहें फैला रहे हैं, वो भोले-भाले भाई-बहनों के जीवन के साथ बहुत बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं।ऐसी अफवाहों से सतर्क रहने की जरूरत है।
देश की अन्य खबरें पढ़े :
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी बैंकों … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक चार आरोपियों … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के लिखित शिकायत पर … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोपसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों को कुछ जानकारी दिए बगैर … Read more
- मुक-बधिर लड़की हुई सर्पदंश का शिकार, इलाज के बाद बची जानसागर चंद्रा/ किशनगंज घरेलू कार्य करने के दौरान एक मुक-बधिर लड़की को जहरीले सांप ने काट लिया। पहले तो उसे घटना का अहसास तक नहीं हुआ। लेकिन विषधर पर नजर पड़ते ही उसके होश उड़ … Read more
- बिना ओटीपी शेयर किए महिला के बैंक खाते से उड़ाए 5000 रूपयेप्रतिनिधि/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है।साइबर बदमाशों के द्वारा महिला के खाते से पांच हजार रुपए उड़ाने की बात सामने आई है।जिसके यूको बैंक … Read more
- किशनगंज:शराब के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर जांच कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ बाइक सवार दो युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर बीआर 37 एई 6876 नंबर के … Read more
- किशनगंज :पुलिस ने 92 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तारनिसार अहमद /बहादुरगंज बहादुरगंज पुलिस ने 92 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस संध्या गश्ती के दौरान एनएच 327 ई पर राजस्थानी ढाबा के समीप वाहन … Read more
- विश्व पर्यटन दिवस पर बाबा बेणु महाराज परिसर में चला सामूहिक स्वच्छता अभियानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने … Read more
- आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। ग्राम सभा में पंचायत … Read more
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्यासंवाददाता:राहुल कुमार गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां शहर के खगड़ा स्थित सम्राट अशोक … Read more
- किशनगंज में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित,शिक्षा – नौकरी – राजनीति में उचित भागीदारी की उठी मांगकिशनगंज शहर के सुभाष पल्ली सहित सामुदायिक भवन में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के बुद्धिजीवी, युवा और बुजुर्ग शामिल … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता में … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता की समस्याओं और … Read more