• जिलास्तरीय कम्युनिकेशन टास्क फोर्स की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर हुई चर्चा
• टीकाकरण के प्रति जन-समुदाय को किया जायेगा जागरूक
• 30 लाख लाभार्थियों को टीका लगाने का है लक्ष्य
छपरा /प्रतिनिधि
जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कम्युनिकेशन टास्क फोर्स की बैठक समाहरणालय सभागार में की गयी। जिसमें कोविड टीकाकरण के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने की रणनीति बनायी गयी। बैठक में कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया। जिसपर अमल करने के लिए जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूकता के लिए 9 जून से जिले के सभी गांवों में महाअभियान चलाया जायेगा। इस दौरान गांव गांव में चौपाल लगाकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जायेगा। इसको लेकर माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में बूथ स्तर पर निर्वाचन कार्य तर्ज पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया जायेगा। उस बूथ पर आने वाले सभी पात्र लाभुकों को टीकाकरण किया जायेगा। बूथ स्तर पर टीकाकरण सत्र आयोजित करने से पहले आशा, सेविका-सहायिका, विकास मित्र जनप्रतिनिध व टोला सेवकों के माध्यम से तीन दिन पहले जानकारी दी जायेगी। बीएलओ और सीडीपीओ समन्वय स्थापित कर 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के टीका नहीं लेने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर टीका लेने के लिए प्रेरित किया जायेगा। जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि जिले में 30 लाख लाभार्थियों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में अब तक कुल 4 लाख 90 हजार लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा चुका है। 45 प्लस के 1 लाख 30 हजार लाभुकों को टीका दिया गया है। इस उम्र के करीब 5 लाख लाभुकों को टीका देने का लक्ष्य है। 18 से 44 उम्र वाले 20 लाख लाभार्थियों को टीका देना है। अभी 18 से 44 उम्र वाले 71 हजार लाभार्थियों को टीका दिया गया है। डीएम ने कहा कि टीकाकरण पूरे राज्य में सारण जिला दूसरे स्थान पर है। सारण जिले में लहलादपुर प्रखंड टीकाकरण में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होने कहा कि 10 जुलाई के बाद प्रतिदिन टीका का सप्लाई आने लगेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि दशहरा पूजा के पहले 30 लाख लोगो का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
धर्म गुरूओ टीकाकरण के प्रति करेंगे जागरूक:
जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि टीकाकरण के प्रति जागरूकता के मस्जिद के इमाम नमाज के समय टीकाकरण के महत्व के बारे में जानकारी देंगे। इसके साथ मंदिर के पूजारी भी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को टीकाकरण के महत्व को बतायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि टीका लेने के बाद बुखार आ सकता है। इससे घबराने की जरूरत नहीं है। बुखार आना टीका के सकरात्मक प्रभाव का पहचान है। जिलाधिकारी ने कहा कि टीका लगवाने के बाद ऐसा नहीं है कि कोरोना नहीं होगा। कोरोना हो सकता है। लेकिन यह गंभीर नहीं होगा । इससे आपकी मृत्यु नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि तीसरे लहर से बचना है तो सबसे पहले अपने घर से टीकाकरण की शुरूआत करें। अपने परिवार के सभी सदस्यों का टीकाकरण करांए। फिर गांव-मुहल्ला व समाज के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण कराएं तभी हम सब खुद को सुरक्षित रख सकेंगे।
बच्चों पर असर करेगा तीसरा लहर:
जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण का दूसरा लहर अब कम हो गया है। लेकिन अभी लापरवाही नहीं बरतना है। कोविड अनुरूप व्यवहारों का पालन करना जरूरी है। उन्होने कहा कि तीसरे लहर में बच्चों पर ज्यादा असर होने की आशंका है। इसके लिए हमें सजग व सतर्क रहने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस घर में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चें है उनका पूरा परिवार अपना टीकाकरण करा लें। ताकि बच्चों को सुरक्षित रख सकें। उन्होने कहा कि अगर एक व्यक्ति टीकाकरण के लिए 10 लोगो को प्रेरित करें और वे 10 व्यक्ति 10-10 व्यक्तियों को जागरूक करें तो टीकाकरण अभियान काफी हद तक सफल हो पायेगा।
सोशल मीडिया के माध्यम से किया जायेगा जागरूक:
जिलाधिकारी डॉ. नीलेश रामचंद्र देवरे ने कहा कि कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सोशल मीडिया- फेसबुक, ट्वीटर, वाट्सएप का सहयोग लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कम्युनिकेशन टास्क फोर्स के सदस्यों से अपील करते हुए कहा टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करें और सोशल मीडिया पर उड़ रहे अफवाहों का भी खंडन करना अति-आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि जागरूकता से हीं जंग जीती जा सकती है। इस महा-अभियान में हर तबके के लोगों को शामिल करना है। डीएम ने कहा कि जनप्रतिनिधि, धर्म गुरू, स्कूल के शिक्षक, विकास मित्र, टोला सेवकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। डीएम ने कहा कि घर-घर सर्वे कराया गया है। ऐसे व्यक्तियों की डाटा एकत्रित की गयी है जो अभी तक टीका नहीं लिये है। उनको फोन करके टीका लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह जानकारी दी जा रही है कि इस दिन को आपके मुहल्ले में टीका एक्प्रेस जायेगी आ वहां आकर अपना टीकाकरण करा लें। इस बैठक में जिलाधिकारी के साथ जिला परिषद अध्यख मीणा अरूण, मेयर नगर निमग सुनिता देवी, डीईओ, सिविल सर्जन डॉ. जर्नादन प्रसाद सुकुमार, डीआईओ, डीपीएम, डीपीओ आईसीडीएस, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, धर्म गुरू, चिकित्सक, स्कूल एसोसिएसन के सदस्य, सहयोगी संस्था- केयर इंडिया, यूनिसेफ डब्ल्यूएचओ, सीएफएआर समेत टास्क फोर्स के सभी सदस्य मौजूद थे।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- 21 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देव दीपावली पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब84 घाटों पर दीपों की अद्भुत रोशनी ने बिखेरी अलौकिक छटा, 51 घाटों पर एक साथ हुई गंगा महाआरती; लेजर और ड्रोन शो ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता वाराणसी: धर्म और आध्यात्मिकता की नगरी काशी में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा … Read more
- दुल्हन की नुमाइश पर बयान देकर घिरे अख्तरुल ईमान, महिला आयोग ने जारी किया नोटिससात दिनों में मांगा जवाब, कांग्रेस-राजद से लेकर भाजपा तक के नेताओं ने की बयान की निंदा, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की उठ रही मांग डेस्क:असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तारकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने छापेमारी कर स्मैक … Read more
- अभियोजन कार्यों की एसपी ने की पाक्षिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशपुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषियों को सजा दिलाने पर जोर किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) के साथ अभियोजन शाखा की पाक्षिक … Read more
- प्रकाश पर्व पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्थागुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना, कहा- गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता को एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं पटना: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी … Read more
- अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, नवंबर में 17 वाहन जब्त, पांच मामलों में प्राथमिकी दर्जखनन टास्क फोर्स की बैठक में डीएम-एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलेगा संयुक्त छापेमारी अभियान किशनगंज: जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध परिवहन और भंडारण के … Read more
- कोसी-सीमांचल के किसानों के सहयोग से देश की नंबर वन स्टार्च कंपनी बनी रीगल : अनिल किशोरपुरियाकिसान मैत्री पुरस्कार सम्मेलन में किसानों पर हुई उपहारों की बारिश, कार-बाइक समेत कई आकर्षक पुरस्कार देकर किया सम्मानित दिलशाद/गलगलिया कोसी-सीमांचल के मक्का किसानों की मेहनत और सहयोग के बदौलत रीगल रिसोर्सेस कंपनी आज देश की नंबर वन स्टार्च इंडस्ट्री … Read more
- अग्नि प्रभावित दो परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक किया गया प्रदानइरफान/पोठिया पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में आगलगी की घटना से प्रभावित दो गरीब परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। सहायता राशि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में प्रखंड … Read more
- कोचाधामन में पुलिस की कार्रवाई, टोटो से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, चालक गिरफ्तारकिशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर धनपुरा पिकेट के पास पुलिस ने की कार्रवाई, टोटो चालक राजकुमार हरिजन को गिरफ्तार कर भेजने की तैयारी संवाददाता/किशनगंज जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस ने मंगलवार, … Read more
- शराब पीने के आरोप में सात गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने के … Read more
- 85 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर मेहर टोला में छापेमारी कर 85 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मेहर टोला निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है। … Read more
- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़सीमांचल सहित अन्य जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दीपदान, भक्ति और आस्था से सराबोर रहा गंगा तट मनिहारी /कटिहार – हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक,आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व है। सनातन परंपरा में … Read more
- रब्बी की खेती में एक साथ परवल व करेले की खेती करे किसान तो होगी अच्छी आमदनी – जसीममनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रब्बी की खेती में एक साथ परवल व करेले की खेती जोर-शोर से किया जा रहा हैं। एक साथ परवल व करेले की खेती करने से किसानों को अच्छी आमदनी हो सकती हैं। … Read more
- कार्तिक पूर्णिमा पर हवन-यज्ञ के साथ कार्तिक महात्म्य पाठ का समापनप्रत्येक दिन करें भगवान के दर्शन मिलेगी मन को शांति और आत्मबल – आचार्य रमेश एक माह तक श्री विष्णु मंदिर में चला कार्तिक महात्म्य पाठ पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग बारसोई/कटिहार – कार्तिक पूर्णिमा के … Read more
- बारिश के कारण गिरा मकान, बाल बाल बचे गृह स्वामीहसनगंज /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित ऋषि टोल गोदैया में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक गिर गया। हादसे में घर में रखे बर्तन, … Read more
- सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त,दुर्घटना रोकने एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देशकटिहार– जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण,यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। पूर्व … Read more
- कायाकल्प योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश,मेट आईडी की समस्या जल्द होगी दूरमनरेगा कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक इच्छुक लोग कार्यालय पहुंचकर बनवा सकेंगे मेट आईडी बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में मंगलवार को वीबी-जी राम-जी के तहत संचालित कायाकल्प योजनाओं की प्रगति को लेकर विशेष समीक्षा बैठक … Read more