बक्सर :सिमरी प्रखंड के आशा पड़री गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में करोड़ों रुपए के घोटाले में नामजद शाखा प्रबंधक रविशंकर कुमार को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल बैंक प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। जिसके बाद पटना स्थित उनके घर पर छापेमारी करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार प्रबंधक को पुलिस बक्सर लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के क्रम में शाखा प्रबंधक ने कुछ और राज उगले हैं। जिसके बाद कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है।शाखा प्रबंधक घोटाले के बाद से ही फरार चल रह था। ऐसे में उसके साथ अन्य नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मामले की जांच की जा रही है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि, प्रबंधक से पूछताछ की जा रही है ।
थाना में चार लोगों के खिलाफ दर्ज कराया गया है एफआईआर ।
आशा पड़री में संचालित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में हुए करोड़ों के गबन मामले में क्षेत्रीय अधिकारी विकास कुमार भगत के द्वारा, शुक्रवार को तत्कालीन शाखा प्रबंधक सहित चार नामजद एवं कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नामजद लोगों में तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविशंकर कुमार, उसकी पत्नी आरती देवी, पिता उमेश सिंह और रिश्तेदार रविरंजन कुमार के नाम शामिल हैं । घोटालेबाज बैंक प्रबंधक ग्राम गोपालपुर, पटना का मूल निवासी है। सभी नामजदों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने स्पेशल टीम का गठन किया जिसके बाद छापेमारी करते हुए पुलिस ने प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है।
अब तक 1 करोड़ 9 लाख का हेरफेर आया सामने, बढ़ सकती है धनराशि ।
क्षेत्रीय अधिकारी का कहना है कि आशा पड़री गांव स्थित दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक में कार्यरत तत्कालीन शाखा प्रबंधक रविशंकर कुमार द्वारा उपभोक्ताओं के खाते से अपने सगे-संबंधियों के खाते में एक करोड़ नौ लाख की राशि भेजी गई है. यह बात विजिलेंस टीम के प्रारंभिक जांच में सामने आई है।बताया जा रहा है कि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की जिस शाखा से गबन का मामला सामने आया है वहां सीसीटीवी महीनों से खराब है। ग्रामीणों का कहना है कि बैंक कर्मियों के साथ-साथ ग्राहकों की गतिविधियों पर पैनी निगाह रखने के लिए विभाग द्वारा बैंक के अंदर सीसीटीवी लगाया गया था. काफी अच्छा काम भी कर रहा था। लेकिन तत्कालीन शाखा प्रबंधक के कार्यकाल में ही उसका खराब होना भी जांच का विषय है। जिसकी जांच कराई जानी चाहिए।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोपसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों को … Read more
- मुक-बधिर लड़की हुई सर्पदंश का शिकार, इलाज के बाद बची जानसागर चंद्रा/ किशनगंज घरेलू कार्य करने के दौरान एक मुक-बधिर लड़की को जहरीले सांप ने काट लिया। पहले तो उसे घटना का अहसास तक नहीं हुआ। लेकिन विषधर पर नजर पड़ते … Read more
- बिना ओटीपी शेयर किए महिला के बैंक खाते से उड़ाए 5000 रूपयेप्रतिनिधि/किशनगंज सदर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है।साइबर बदमाशों के द्वारा महिला के खाते से पांच हजार रुपए उड़ाने की बात सामने … Read more
- किशनगंज:शराब के साथ बाइक सवार दो युवक गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज रामपुर मद्यनिषेध चेकपोस्ट पर जांच कर रही उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के साथ बाइक सवार दो युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर बीआर 37 … Read more
- किशनगंज :पुलिस ने 92 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तारनिसार अहमद /बहादुरगंज बहादुरगंज पुलिस ने 92 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस संध्या गश्ती के दौरान एनएच 327 ई पर राजस्थानी … Read more
- विश्व पर्यटन दिवस पर बाबा बेणु महाराज परिसर में चला सामूहिक स्वच्छता अभियानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के स्वच्छता … Read more
- आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। … Read more
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्यासंवाददाता:राहुल कुमार गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां शहर के … Read more
- किशनगंज में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित,शिक्षा – नौकरी – राजनीति में उचित भागीदारी की उठी मांगकिशनगंज शहर के सुभाष पल्ली सहित सामुदायिक भवन में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के बुद्धिजीवी, … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर … Read more