देसियाटोली (बहादुरगंज) में हुये हत्याकाण्ड का खुलासा, मृतक की पत्नी ने ही रची थी साजिश, 02 गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद, जुर्म कबूला, वैज्ञानिक तरीके से पूर्ण हुआ अनुसंधान
किशनगंज /अनिर्बान दास
जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत देसिया टोली में हुए हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस सफल हुई है ।आज एसपी कुमार आशीष बहादुरगंज पहुंचे और उन्होने पत्रकार वार्ता कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा परत दर परत कर दिया है । एसपी कुमार आशीष ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि 23/24 मई को बहादुरगंज थानान्तर्गत ग्राम देशियाटोली हरिजन टोला में लालचन्द हरिजन को अपराधियों द्वारा चाकू मार कर जख्मी कर दिया गया है। उक्त सूचना पर अविलम्ब स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुँचकर जख्मी लालचंद हरिजन को ईलाज हेतु MGM किशनगंज भेजा गया। जख्मी को बेहतर उपचार हेतु चिकित्सकों द्वारा सिल्लीगुड़ी रेफर किया गया। रास्ते में ही जख्मी लालचंद हरिजन की मृत्यु हो गयी । शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए मृतक की पत्नी सुनीता देवी के फर्दबयान के आधार पर तीन नामजद एवं दो अज्ञात के विरूद्ध बहादुरगंज थाना काण्ड सं0-147/21 दिनांक-24.05.2021 धारा-302/34 भा0द0वि0 एंव 3(2)(v) Sc/St Act के अन्तर्गत दर्ज किया गया।
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि उनके द्वारा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया। उक्त टीम में थानाध्यक्ष बहादुरगंज, कोचाधामन, पौआखाली, सुखानी, तकनीकी शाखा एंव अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मी शामिल थे। उक्त टीम द्वारा घटनास्थल का कई बार निरीक्षण कर, आसूचना संकलन एंव तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से साक्ष्य संकलन करते हुए आज अहले सुबह महेन्द्र लाल उर्फ मेन, पिता-स्व0 गेंदु लाल हरिजन, सा०-देशियाटोली को गिरफ्तार किया गया । एसपी कुमार आशीष ने कहा कि पूछताछ क्रम में इन्होंने घटना में अपने संलिप्तता स्वीकार करते हुये घटना/षड्यंत्र को विस्तृत रूप से बताया।
मृतक की पत्नी के साथ आरोपी का था प्रेम संबंध :
पूछताछ में गिरफ्ततार आरोपी ने बताया कि पिछले पाँच-छ वर्षों से मृतक की पत्नी सुनीता देवी से इनका अवैध संबंध रहा है जिसकी जानकारी मृतक को थी। जिसको लेकर मृतक द्वारा इस अवैध संबंध का निरन्तर विरोध किया जा रहा था तथा अपनी पत्नी को गाली-गलौज एवं मारपीट करते थे। आठ महीना पूर्व महेन्द्र उर्फ मेन द्वारा एक छोटा मोबाईल जिसमें सीम नं0-7765882347 लगा हुआ था खरीद कर सुनीता को दिया था ,जिससे घंटों बातें हुआ करती थी।
घटना से पूर्व पति पत्नी के बीच हुआ था झगड़ा :
घटना के एक दिन पूर्व इसी अवैध संबंध को लेकर मृतक एवं महेन्द्र उर्फ मेन के बीच गाली-गलौज की घटना हुई थी। तत्पश्चात दिनांक-23/05/2021 के संध्या में महेन्द्र एवं सुनीता के बीच घटना कारित करने के संबंध में योजना को अंतिम रूप दिया गया। योजनानुसार 23/05/2021 की रात्रि महेन्द्र उर्फ मेन केवल जांघिया पहने हुए चाकू के साथ मृतक के घर आया तथा योजनानुसार मृतक की पत्नी ने दरवाजे के एक किवाड़ को बन्द एवं दूसरे को सटा कर रखा था। महेन्द्र उर्फ मेन अन्दर घुसकर दिवाल के तरफ सोये हुए लालचंद के गले पर चाकू से वार करके फरार हो गया एवं चाकू को छुपा दिया तथा सुनीता देवी द्वारा भी साक्ष्य छुपाने की नीयत से महेन्द्र उर्फ मेन के द्वारा दिया गया मोबाईल को फेंक दिया गया। महेन्द्र उर्फ मेन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू को उसके जलावन वाले घर से बरामद किया गया।
एसपी श्री कुुमार आशीष ने बताया कि महेंद्र से हुई पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी सुनीता देवी को आज सुबह में गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के क्रम में इन्होंने अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए घटना हेतु रची गयी षड्यंत्र के बारे में विस्तृत रूप से बताया एवं इस षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी बताया तथा बतायी कि पुलिस को गुमराह करने, स्वयं एवं अपने प्रेमी महेन्द्र उर्फ मेन को बचाने तथा ग्रामीण राजनीति से प्रेरित होकर तथा बहकावे में आकर फर्द बयान में निर्दोष लोगों का नाम बतायी, जिनकी पहचान की जा रही है उनके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कारवाई की जायेगी।
हत्याकांड के उद्भेटन में शामिल पुलिस टीम को किया जाएगा पुरस्कृत
एसपी कुमार आशीष ने बताया कि SIT में शामिल सभी सदस्यों को पुरस्कृत किया जायेगा। एसपी कुमार आशीष ने बताया कि इस काण्ड में महेंद्र उर्फ मेन, पिता-स्व0 गेन्दू लाल हरिजन,सुनीता देवी, पति- स्व0 लालचंद हरिजन को अभी तक गिरफ्तार किया गया है साथ ही घटना में प्रयुक्त खून लगा चाकू-1 एवं मोबाइल-01 बरामद किया गया है ।इस घटना के उद्भेदन में श्री अनवर जावेद अंसारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किशनगंज, पु0नि0 सतीश कुमार हिमांशु, प्रभारी तकनीकी शाखा, पु0अ0नि0 संजय कुमार, थानाध्यक्ष, बहादुरगंज थाना, पु0अ0नि0 सुमन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष, कोचाधामन थाना,. पु0अ0नि0 इकबाल अहमद खां, थानाध्यक्ष, पौवाखाली थाना, पु0अ0नि0 शिवकुमार प्रसाद, थानाध्यक्ष, सुखानी थाना, स0अ0नि0 संजय यादव, पौवाखाली थाना,स0अ0नि0 वीर प्रकाश सिंह, कोचाधामन थाना,सिपाही सुमित कुमार, तकनीकी शाखा शामिल थे ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महिला ने पिता पुत्र पर मारपीट और रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, केस दर्ज65 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, जमीन विवाद में परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप किशनगंज/सागर चंद्रा शहर के आदर्श थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में … Read more
- स्मैक के अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 201 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद, आरोपी फरारकिशनगंज में महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, दो प्लास्टिक डिब्बों से स्मैक जैसा पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त; मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली किशनगंज/सागर चंद्रा जिले में मादक … Read more
- तेघरिया गांव में वर्षों से जर्जर सड़क और ध्वस्त रास्ते से आवागमन बाधित, आरसीसी पुल निर्माण की मांगबरसात में जलमग्न हो जाता है इलाका, स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को होती है भारी परेशानी। टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के वार्ड संख्या दो एवं तीन … Read more
- जिलाधिकारी ने किया उच्च विद्यालयों का निरीक्षणशिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने का दिया निर्देश कटिहार–जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुद्धवार को +2 पीएम श्री जेएनसी उच्च विद्यालय बरेटा सेमापुर बरारी एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय नवाबगंज समेली का औचक निरीक्षण … Read more
- बलरामपुर थाना अध्यक्ष कुमारी जूली का पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया स्वागत बलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर थाना में नये थाना अध्यक्ष कुमारी जुली का पदभार संभालने के उपरांत जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ सह पूर्णिया प्रमंडलीय प्रभारी शिव कुमार अग्रवाल ने समर्थकों के साथ बूके देकर स्वागत … Read more
- गेड़ाबाड़ी बाजार में अतिक्रमण हटने से जाम से मिली राहतसर्विस रोड पर बसों के परिचालन की व्यवस्था कोढ़ा /कटिहार – जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी में वर्षों से चली आ रही अतिक्रमण की समस्या के समाधान … Read more
- पर्चाधारियों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपसीओ से लगाई न्याय की गुहार कर्णपुर के पहाड़ी टोला में सरकारी जमीन घेरकर जबरन मकान निर्माण का आरोप मुख्यमंत्री को भी भेजा आवेदन बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड क्षेत्र के कर्णपुर पंचायत … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम में देव दीपावली के मौके पर संध्या में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव सहित मंदिर कमेटी के सदस्य ने दीप प्रज्वलित किया। … Read more
- कटिहार में मेडी मंत्रा क्लिनिक की नई शुरुआत,मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधाअब सदर अस्पताल रोड में मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा कटिहार – शहर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडी मंत्रा क्लिनिक ने अपने नए पते अमन … Read more
- ग्रहणशील है कटिहार के श्रावक- मुनि प्रशांतदो चरण में हुआ मंगल भावना समारोह कटिहार – चातुर्मास की सम्पन्नता पर दो चरण में आयोजित मंगल भावना समारोह को सम्बोधित करते हुए मुनि प्रशांत कुमार ने कहा कि कटिहार का ऐतिहासिक … Read more
- कायाकल्प योजना की हकीकत परखने फलका पहुंचे डीएमविद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण बरेटा क्रीड़ा मैदान की होगी घेराबंदी धान खरीदारी को लेकर किसान की शिकायत पर बीसीओ से मांगा जवाब फलका/कटिहार – मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में संचालित … Read more
- हाइवा और कार की टक्कर,विवाद के बाद दोनों वाहन जब्तकुरसेला /कटिहार – एनएच 31 पर बुधवार की शाम शहीद स्मारक के निकट स्पीड ब्रेकर के पास आगे निकलने की कोशिश में कार और हाइवा के बीच हल्की टक्कर हो गई। ठोकर लगने … Read more
- एकदिवसीय पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर आयोजितकदवा /कटिहार – जीविका दीदी के जीविकोपार्जन के लिए प्रखंड के दुर्गा प्रसाद उच्च विद्यालय दुर्गागंज के खेल मैदान में एक दिवसीय पशु चिकित्सा सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम का … Read more
- नकली फफूंदी नाशक बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़कृषि विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में सामग्री बरामद कोढ़ा /कटिहार – थाना क्षेत्र में अवैध रूप से फफूंदनाशक दवा तैयार करने वाली एक मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन हुआ है। गेडाबाडी के … Read more
- कटिहार:28 नवंबर को बारसोई पहुंचेंगे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशअनुमंडल न्यायालय की जमीन का करेंगे निरीक्षण हाईकोर्ट और कटिहार न्यायालय की टीम ने किया अधिग्रहीत जमीन का जायजा सीमांकन के बाद जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य बारसोई /कटिहार – बारसोई अनुमंडल न्यायालय … Read more
- पुलिस ने गृहभेदन कांड का 24 घंटे में किया खुलासा, चोरी के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तारबंद घर का ताला तोड़कर 25 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी के आभूषण और नकदी की हुई थी चोरी, पुलिस ने आरोपी के घर से आभूषण व 540 रुपये किए बरामद संवाददाता/किशनगंज जिले … Read more
- खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन मजदूरों पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, तीनों गंभीर रूप से झुलसेराज कुमार/पोठिया जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के निकट बुधवार को बिजली करंट की चपेट में आने से तीन मजदूर बुरी तरह झुलस गए।घटना के बाद इलाके … Read more
- किशनगंज:ट्रक की ठोकर से बाइक सवार सेवानिवृत शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामसरफराज आलम /कोचाधामन नेशनल हाईवे 327 ई पर चोपड़ा बखारी चौक पर एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरगंज प्रखंड के लौचा गांव निवासी … Read more
- 21 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देव दीपावली पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब84 घाटों पर दीपों की अद्भुत रोशनी ने बिखेरी अलौकिक छटा, 51 घाटों पर एक साथ हुई गंगा महाआरती; लेजर और ड्रोन शो ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता वाराणसी: धर्म और आध्यात्मिकता की … Read more
- दुल्हन की नुमाइश पर बयान देकर घिरे अख्तरुल ईमान, महिला आयोग ने जारी किया नोटिससात दिनों में मांगा जवाब, कांग्रेस-राजद से लेकर भाजपा तक के नेताओं ने की बयान की निंदा, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की उठ रही मांग डेस्क:असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तारकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ … Read more
- अभियोजन कार्यों की एसपी ने की पाक्षिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशपुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषियों को सजा दिलाने पर जोर किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल … Read more