दिल्ली /एजेंसी
कोरोना महामारी की वजह से देश में बड़ी संख्या में मौतें हुई है जिनमे आम आदमी से लेकर खास आदमी तक शामिल है । महामारी की वजह से श्रमिको को भी जान गंवानी पड़ी है ।जिसके बाद श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इस महामारी में जान गंवाने वाले श्रमिको के परिवारों को राहत देने का फैसला लिया है ।मालूम हो कि वर्तमान में ईएसआईसी के तहत बीमित व्यक्तियों (आईपी) के लिए, मौत या काम की वजह से चोट के कारण बीमित व्यक्ति की अक्षमता के बाद श्रमिक की औसत दैनिक मजदूरी के 90 फीसदी के बराबर पेंशन पति या पत्नी और विधवा मां को जीवनभर के लिए और बच्चों के लिए 25 वर्ष की उम्र होने तक के लिए उपलब्ध है। वहीं, बच्ची (लड़की) के लिए यह उनकी शादी होने तक के लिए है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि ईएसआईसी योजना के तहत बीमित व्यक्तियों (आईपी) के परिवारों की सहायता करने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि आईपी के परिवार के सभी आश्रित सदस्य जो ईएसआईसी के ऑनलाइन पोर्टल में कोविड बीमारी के निदान और इस रोग के कारण बाद में मौत से पहले पंजीकृत हैं, उन्हें भी काम के दौरान मरने वाले बीमित व्यक्तियों के आश्रितों को प्राप्त होने वाले लाभ और इसे समान स्तर पर ही हासिल करने के हकदार होंगे.
यह निम्नलिखित पात्रता शर्तों के अधीन होगा :
ए. आईपी को ईएसआईसी ऑनलाइन पोर्टल पर कोविड रोग के निदान और इसके चलते होने वाली मौत से कम से कम तीन महीने पहले पंजीकृत होना चाहिए।
बी. बीमित व्यक्ति निश्चित तौर पर वेतन के लिए नियोजित होना चाहिए और मृतक बीमित व्यक्ति के संदर्भ में कोविड रोग का पता चलने, जिससे मौत हुई हो, ठीक पूर्ववर्ती एक साल के दौरान कम से कम 78 दिन का अशंदान होना चाहिए।बीमित व्यक्ति, जो पात्रता की शर्तों को पूरा करते हैं और कोविड बीमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई है, उनके आश्रित अपने जीवन के दौरान बीमित व्यक्ति के औसत दैनिक वेतन का 90 फीसदी मासिक भुगतान प्राप्त करने के हकदार होंगे। यह योजना 24.03.2020 से दो वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी।
मंत्रालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि
ईपीएफओ की कर्मचारी जमा सहबद्ध बीमा योजना (ईडीएलआई) के तहत इस योजना के सदस्य की मौत होने पर उनके परिवार के सभी जीवित आश्रित सदस्य ईडीएलआई के लाभों को हासिल करने के योग्य होंगे. वर्तमान में इस योजना के तहत, कर्मचारी की मौत के मामले में दिए गए लाभों का विस्तार किया गया है ।मालूम हो कि अब ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए न्यूनतम सेवा की जरूरत नहीं है, पारिवारिक पेंशन का भुगतान ईपीएफ और एमपी अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार किया जा रहा है ।बता दे कर्मचारी के बीमार होने और कार्यालय न आने की स्थिति में साल में 91 दिनों के लिए बीमारी लाभ के रूप में कुल मजदूरी का 70 फीसदी का भुगतान किया जाता है।
मंत्रालय द्वारा जारी एक अधिसूचना में इसमें निम्नलिखित संशोधन किए गए हैं:
ए. मृतक कर्मचारी के परिजनों को मिलने वाली अधिकतम लाभ राशि को 6 लाख से बढ़ाकर 7 लाख कर दिया गया है.
बी. मृतक कर्मचारियों के पात्र परिवार के सदस्यों को 2.5 लाख रुपये का न्यूनतम आश्वासन लाभ, जो अपनी मौत से पहले एक या अधिक प्रतिष्ठानों में 12 महीने की निरंतर अवधि के लिए सदस्य था। मौजूदा प्रावधान में एक प्रतिष्ठान में 12 महीने तक लगातार रोजगार का प्रावधान है. इससे अनुबंधित/अनौपचारिक मजदूरों को लाभ होगा जो एक प्रतिष्ठान में लगातार एक वर्ष तक काम करने की स्थिति के कारण लाभ से वंचित थे।
सी. 15 फरवरी 2020 से पहले के प्रावधान के मुताबिक न्यूनतम 2.5 लाख रुपये मुआवजे के प्रावधान की बहाली।
डी. आगामी 3 वर्षों में, एक्चुअरी ने अनुमान लगाया है कि पात्र परिवार के सदस्यों को वर्ष 2021-22 से 2023-24 तक ईडीएलआई फंड से 2185 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।
ई. योजना के तहत मृत्यु के कारण होने वाले दावों की संख्या प्रति वर्ष लगभग 50,000 परिवार होने का अनुमान लगाया गया है. इसमें लगभग 10,000 श्रमिकों की अनुमानित मौत को भी शामिल किया गया है, जो कोविड के कारण हो सकती है।
ये कल्याणकारी उपाय उन श्रमिकों के परिवारों को बहुत जरूरी सहायता प्रदान करेंगे और उन्हें महामारी के इस चुनौतीपूर्ण समय में वित्तीय कठिनाइयों से बचाएंगे, जिनकी कोविड-19 बीमारी के कारण मौत हो गई।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज में दुर्गा पूजा ड्यूटी में लापरवाही पर हुई कार्रवाई,बहादुरगंज थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मियों पर हुई कार्रवाईदो निलंबित और एक का वेतन कटा संवाददाता/किशनगंज दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ किशनगंज पुलिस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। एसपी संतोष कुमार … Read more
- आग लगने से तीन परिवार के घर जलकर राखमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 13 राघोपुर गांव में अचानक लगी आग से तीन परिवार के घर जलकर राख हो गए। इस अगलगी में घर में रखे सारे सामान जल गए … Read more
- दिल्ली जा रहे फलका के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत,रील बनाने के चक्कर में हुआ हादसाफलका /कटिहार – मजदूरी करने दिल्ली जा रहे फलका क्षेत्र के एक युवक की गाजियाबाद के समीप ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। रविवार को जब युवक का शव उसके पैतृक गांव भंगहा पहुंचा तो … Read more
- भगवती मंदिर मेला का विधायक,एमएलसी और मुख्य पार्षद ने किया शुभारंभभाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है मेला, हुड़दंग करने वालों पर रहेगी पुलिस की नजर बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी स्थित श्री भगवती मंदिर बरारी के मेला परिसर में आयोजित दुर्गा पूजा मेले का … Read more
- मंदिर के पट खुले माता दुर्गा के आठवें स्वरूप महागौरी की हुई पूजापूजा करने को लेकर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, मोहनपुर,फुलहरा, कुरेठा,हफलागंज एवं मनसाही में विधिवत पूजा पाठ कर मंदिर के पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। … Read more
- सोती बांध के छह नंबर ठोकर से हथियार के साथ दो गिरफ्तारबरारी /कटिहार – थाना क्षेत्र के सोती बांध स्थित छह नंबर ठोकर के समीप से पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान … Read more
- काशी विश्वनाथ की तर्ज पर सजा यंग फ्रेंड्स क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का विधायक ने किया उद्घाटनपांच लाख रुपये की लागत से बना भव्य पंडाल बना आकर्षण का केंद्र बारसोई /कटिहार – शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बारसोई बाजार में मां दुर्गा की आराधना और भक्ति का उल्लास चरम पर है। … Read more
- कुरसेला में जुआ खेलते तीन गिरफ्तार,20,700 रुपये बरामद
चार बाइक और ताश के पत्ते भी जब्तकुरसेला /कटिहार – थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा पोखर के समीप से जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 20 हजार 700 रुपये नकद, 44 ताश … Read more - सालमारी व बलियाबेलोन क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर उमड़ी भक्तों की भीड़सालमारी /कटिहार – सालमारी व बलिया बेलोन क्षेत्र में आदिशक्ति मां दुर्गा के अष्टमी को लेकर पूजा अर्चना वैदिक मंत्रों के साथ की जा रही है। जैसे-जैसे विजयादशमी निकट आते जा रहा है। वैसे वैसे सालमारी … Read more
- विवाहिता ने मायके में लगाई फांसी,आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई थी शादीपरिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार जाँच के बाद लौटी पुलिस मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में आठ माह पूर्व प्रेम प्रसंग में हुई शादी ज्यादा दिन टिक नहीं सका और प्रेमिका ने मायके में रविवार … Read more
- स्कॉटिश में ‘डांडिया नवरंग-2026′ की धूम,संस्कृति के रंग में रंगा बरमसिया-हजारो दर्शकों ने लूटा आनंद’कटिहार – भारतीय कला एवं संस्कृति को अक्षुण्ण रखने तथा छात्र-छात्राओं में भारतीय संस्कार और विरासत के प्रति रुझान उत्पन्न करने के उद्देश्य से बरमसिया स्थित स्कॉटिश पब्लिक स्कूल परिसर में स्कॉटिश डांडिया नवरंग-2026′ का भव्य … Read more
- नवरात्रि के महाअष्टमी पर भक्ति के रंग में रंगा कटिहार,पूजा पंडालों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाबएलडब्लूसी, बनिया टोला , चूना गली, संघर्ष क्लब और लीडर क्लब के पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन को पहुंच रहे श्रद्धालु भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस मुस्तैद कटिहार – शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी पर रविवार … Read more
- पुलिस ने छापेमारी कर 23.160,लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तारहसनगंज/कटिहार -हसनगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 23.160 लीटर विदेशी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच … Read more
- लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोखता निर्माण कार्य का शुभारंभमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या दस में लोहिया स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोखता निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पूर्व उप मुखिया सह वार्ड सदस्य संजय कुमार सिंह … Read more
- रेलवे अस्पताल के सीसीयू में पहली बार स्थापित हुई अत्याधुनिक एबीजी मशीनमहज 2 मिनट में मिलेंगे 36 रक्त संबंधी पैरामीटर कटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मंडल रेल अस्पताल कटिहार में चिकित्सा सुविधाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। अस्पताल की क्रिटिकल … Read more
- स्वास्थ विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – महिला कल्याण समिति के सहयोग से समेकित स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ विभाग बिहार सरकार कटिहार की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमला टोला सद्भावना संघ एंड यूसी दुर्गापूजा पंडाल परिसर में आयोजित … Read more
- केटी-15 पर बघार हाल्ट निर्माण की मांग,केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को सौंपा ज्ञापन50 गांवों के 35 से 40 हजार लोगों को मिलेगी सुविधाबाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रेल पर निर्भर हैं ग्रामीण मनिहारी/ कटिहार- जिले के मनिहारी प्रखंड अंतर्गत बघार पंचायत एवं आसपास के करीब 50 गांवों की 35 … Read more
- तारेगामा गोदाम में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, जय माता दी के जयकारों से गूंजा गांवफारबिसगंज/अरुण कुमार भारत-नेपाल सीमा से सटे फारबिसगंज क्षेत्र के तारेगामा गोदाम स्थित श्री 1008 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर की ओर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग … Read more
- दुर्गा पूजा को लेकर हसनगंज पुलिस सतर्क, निकाला गया फ्लैग मार्चनिक्की कुमारी की अगुवाई में निकला फ्लैग मार्च हसनगंज /कटिहार – दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर हसनगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष निक्की कुमारी की … Read more
- स्वास्थ विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – महिला कल्याण समिति के सहयोग से समेकित स्वास्थ्य शिविर स्वास्थ विभाग बिहार सरकार कटिहार की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अमला टोला सद्भावना संघ एंड यूसी दुर्गापूजा पंडाल परिसर में आयोजित … Read more
- पोखर में डूबने से चार वर्षीय बालक की मौत,परिजनों में मचा कोहरामखेलने के क्रम में मासूम की गई जान कदवा /कटिहार – कदवा प्रखंड क्षेत्र के गोपीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 निवासी मो. शमीम के चार वर्षीय पुत्र अयान खेलने के क्रम में पोखर में गिरने … Read more
- कटिहार मंडल में टिकट चेकिंग अभियान में 586 टिकटों की जांच से ₹5.76 लाख रेल राजस्व की वसूलीकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम लगाने के लिए चलाए गए विशेष टिकट चेकिंग अभियान में गुरुवार को रेलवे को ₹5.76 लाख की आय हुई। इस … Read more
- अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष ने पूजा पंडाल का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा निर्देशमनसाही/कटिहार – मनसाही अंचलाधिकारी मो. इस्माइल एवं मनसाही थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार प्रसाद ने प्रखंड के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर मरंगी, फुलहरा, कुरेठा, हफलागंज,मनसाही एवं मोहनपुर मैं आयोजित दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस … Read more
फ़ाइल फोटो