- ग्रामीण इलाकों में टीका एक्सप्रेस लोगों को टीके के साथ साथ दे रहा परामर्श
- 45+ के ग्रामीणों में देखा जा रहा उत्साह, महिलाओं को भी दिया जा रहा टीका
- टीके का दोनों डोज लेने के बाद ही संक्रमण से हो सकेगा बचाव
छपरा /प्रतिनिधि
जिले में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए तीन स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। पहला 45+ के लाभार्थियों के लिए पंचायत स्तर पर स्थायी टीकाकरण शिविर, दूसरा ब्लॉक स्तर पर 18+ के लोगों के लिए प्रखंड स्तर पर शिविर का आयोजन और तीसरा राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम (आरबीएसके) के द्वारा गांव गांव जाकर 45+ के लोगों के लिए टीका दिया जा रहा है। प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्तर पर कोई लाभार्थी छूट न जाए, इसके दिन रात लगा हुआ है। जिसको सफल बनाना जिलेवासियों का भी कर्तव्य है। ताकि, टीका लेकर हम स्वयं को तो सुरक्षित कर ही सकें साथ ही साथ अपने परिवार व समाज को भी संक्रमण प्रसार से बचा सकें। इसके लिए सरकार के साथ साथ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी निरंतर प्रयास कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए नियमित रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
ग्रामीण इलाकों में अब भी भ्रांतियां मौजूद :
सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने बताया कि फिलहाल जिले में 18+ व 45+ के लोगों को टीका देने का काम चल रहा है, लेकिन अभी भी टीकाकरण के प्रति समाज में तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। इन भ्रांतियों को जब तक दूर नहीं किया जाएगा तब तक शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया, ग्रामीण इलाक़ों में टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण करने के दौरान समझ में आता है कि टीका को लेकर अभी भी लोगों के मन में कई संकाय पनपती हैं। इसलिए सबसे जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाई गई भ्रांतियों व अफवाहों को दूर किया जाए। जिससे टीकाकरण कार्य में तेज़ी आ सके।
विभागों व जनप्रतिनिधियों की मदद से किया जा रहा जागरूक :
जिलाधिकारी डॉ नीलेश रामचंद्र देवरे के निर्देश पर कई विभागों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इनमें प्रखंड स्तर पर प्रतिनियुक्त कोविड-19 के नोडल अधिकारी, बीडीओ, संबंधित कार्यालय के अधिकारी, कर्मी, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस एवं सहयोगी संस्थाओं में यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ, केयर इंडिया के साथ स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा सामुदायिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लाभार्थियों को टीकाकरण कराया जा सके। ज़िले के विभिन्न गांवों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सामुदायिक स्तर पर बैठक आयोजित कर लोगों को टीकाकरण के फायदे के बारे में जानकारी दी जा रही है। आईसीडीएस द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं द्वारा डोर टू डोर भ्रमण कर हर तरह के समुदाय को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
संक्रमण से बचने के लिए दोनों डोज जरूरी :
सिविल सर्जन डॉ. जनार्दन प्रसाद सुकुमार ने बताया कि पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर विभिन्न माध्यमों के द्वारा भी सामुदाय के लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मस्जिद के इमाम एवं मंदिर के पुजारी द्वारा समुदाय के लोगों को कोरोना से बचाव तथा इससे सुरक्षित रहने के लिए अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दूसरी ओर जिले के युवा भी टीकाकरण को लेकर उत्साहित हैं। लेकिन, जानकारी के अभाव में कई लोग यह सोच रहे हैं कि टीके का एक डोज लेने के बाद वह संक्रमण से बच सकते हैं। जो सरासर गलत है। वो गलत फहमी न पालें। जब तक कोई भी लाभार्थी टीके का दोनों डोज नहीं ले लेता, तब तक वह संक्रमण की संभावना से बच नहीं सकता। इसलिए संक्रमण से बचने के लिए टीके का दोनों डोज आवश्यक है। संक्रमण से कोरोना से बचाव के लिए सभी वर्ग के लोगों को टीका लेना बहुत ज्यादा जरूरी है। जिलेवासियों को अपनी एकजुटता का परिचय देते हुए वैश्विक महामारी से लड़ने की आवश्यकता है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- 21 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देव दीपावली पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब84 घाटों पर दीपों की अद्भुत रोशनी ने बिखेरी अलौकिक छटा, 51 घाटों पर एक साथ हुई गंगा महाआरती; लेजर और ड्रोन शो ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता वाराणसी: धर्म और आध्यात्मिकता की नगरी … Read more
- दुल्हन की नुमाइश पर बयान देकर घिरे अख्तरुल ईमान, महिला आयोग ने जारी किया नोटिससात दिनों में मांगा जवाब, कांग्रेस-राजद से लेकर भाजपा तक के नेताओं ने की बयान की निंदा, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की उठ रही मांग डेस्क:असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तारकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी … Read more
- अभियोजन कार्यों की एसपी ने की पाक्षिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशपुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषियों को सजा दिलाने पर जोर किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) … Read more
- प्रकाश पर्व पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्थागुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना, कहा- गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता को एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं पटना: सिख धर्म के प्रथम … Read more
- अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, नवंबर में 17 वाहन जब्त, पांच मामलों में प्राथमिकी दर्जखनन टास्क फोर्स की बैठक में डीएम-एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलेगा संयुक्त छापेमारी अभियान किशनगंज: जिले में अवैध खनन, खनिजों … Read more
- कोसी-सीमांचल के किसानों के सहयोग से देश की नंबर वन स्टार्च कंपनी बनी रीगल : अनिल किशोरपुरियाकिसान मैत्री पुरस्कार सम्मेलन में किसानों पर हुई उपहारों की बारिश, कार-बाइक समेत कई आकर्षक पुरस्कार देकर किया सम्मानित दिलशाद/गलगलिया कोसी-सीमांचल के मक्का किसानों की मेहनत और सहयोग के बदौलत रीगल रिसोर्सेस कंपनी आज … Read more
- अग्नि प्रभावित दो परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक किया गया प्रदानइरफान/पोठिया पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में आगलगी की घटना से प्रभावित दो गरीब परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। सहायता राशि … Read more
- कोचाधामन में पुलिस की कार्रवाई, टोटो से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, चालक गिरफ्तारकिशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर धनपुरा पिकेट के पास पुलिस ने की कार्रवाई, टोटो चालक राजकुमार हरिजन को गिरफ्तार कर भेजने की तैयारी संवाददाता/किशनगंज जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के … Read more
- शराब पीने के आरोप में सात गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद … Read more
- 85 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर मेहर टोला में छापेमारी कर 85 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मेहर टोला निवासी गौतम … Read more
- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़सीमांचल सहित अन्य जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दीपदान, भक्ति और आस्था से सराबोर रहा गंगा तट मनिहारी /कटिहार – हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक,आध्यात्मिक एवं … Read more
- रब्बी की खेती में एक साथ परवल व करेले की खेती करे किसान तो होगी अच्छी आमदनी – जसीममनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रब्बी की खेती में एक साथ परवल व करेले की खेती जोर-शोर से किया जा रहा हैं। एक साथ परवल व करेले की खेती करने से किसानों … Read more
- कार्तिक पूर्णिमा पर हवन-यज्ञ के साथ कार्तिक महात्म्य पाठ का समापनप्रत्येक दिन करें भगवान के दर्शन मिलेगी मन को शांति और आत्मबल – आचार्य रमेश एक माह तक श्री विष्णु मंदिर में चला कार्तिक महात्म्य पाठ पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया … Read more
- बारिश के कारण गिरा मकान, बाल बाल बचे गृह स्वामीहसनगंज /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित ऋषि टोल गोदैया में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक गिर गया। … Read more
- सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त,दुर्घटना रोकने एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देशकटिहार– जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण,यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण … Read more
- कायाकल्प योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश,मेट आईडी की समस्या जल्द होगी दूरमनरेगा कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक इच्छुक लोग कार्यालय पहुंचकर बनवा सकेंगे मेट आईडी बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में मंगलवार को वीबी-जी राम-जी के तहत संचालित कायाकल्प योजनाओं की … Read more
- मनिहारी-कारगिल के बीच व्यावसायिक फेरी सेवा शुरू होने से व्यवसायियों में हर्षबाजार में रौनक लौटने की जगी उम्मीद मजदूरों को भी मिलेगा रोजगार मनिहारी /कटिहार – मनिहारी और कारगिल के बीच मंगलवार से मालवाहक व्यावसायिक फेरी सेवा शुरू होने से गिट्टी-पत्थर के कारोबार से जुड़े … Read more
- बीएम कॉलेज के पास पुलिस की छापेमारी,90 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तारबरारी और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में झिटकिया के दोनों युवक पकड़े गए दो मोबाइल भी जब्त बरारी /कटिहार – बरारी थाना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी भैंसदियारा स्थित बीएम कॉलेज … Read more
- देव दीपावली पर हुआ दीपोत्सव का आयोजनकटिहार – शहर के औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू के पोखर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब के नेतृत्व में मंगलवार को संध्या में क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में कार्तिक पूर्णिमा के पावन … Read more