न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :उत्तरबंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में खाताधारकों करना पड़ रहा है कठिनाइयों का सामना,सप्ताह में एक दिन ही होता है खाता अपडेट

मशीन खराब कहकर खाताधारकों घुमा दिया जाता है

खाताधारकों को खाता अपडेट कराने के लिए कई बार लगाना पड़ता है बैंक का चक्कर

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के चक्करमाड़ी स्थित भजनपुर उत्तरबंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में एकाउंट खाता अपडेट करने में खाताधारकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारकों का कहना है कि भजनपुर उत्तरबंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में केवल एक दिन बुधवार को ही खाता अपडेट करता है। कमसे कम सप्ताह में बैंक कर्मचारियों को दो दिन खाता अपडेट करना चाहिए । कर्मचारी सिर्फ बुधवार को यानी एक दिन ही खाता अपडेट करते हैं। जिस वजह से हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कभी कभी तो बैंक कर्मचारी बुधवार को भी खाता अपडेट नहीं करते हैं और बैंक कर्मचारियों द्वारा खाता अपडेट की मशीन को खराब बोलकर घुमा दिया जाता है।






जिससे हमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मामले में दर्जनों खाताधारकों ने बताया खाता अपडेट करने के लिए हम लोगों को कई बार बैंक का चक्कर काटना पड़ता है। लोगों का कहना है कि खाता अपडेट बैंक कर्मचारी एक ही दिन बुधवार को ही सिर्फ सही ढंग से करें तो हमलोगों को परेशानी नहीं होगी लेकिन यहां तो एक ही दिन खाता अपडेट करते हैं ऊपर से मशीन खराब बोलकर बैंक से हमलोगों को घुमा देते हैं । जिससे हमलोगों को एक खाता अपडेट करने के लिए बैंक का कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। वहीं इस संबंध में भजनपुर उत्तरबंग क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के मैनेजर से बात करने की कोशिश की गई , लेकिन बात नहीं हो पाई ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment