- महादलित व बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस से किया जा रहा जागरूक
- आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट भी किया जा रहा और जगह जगह माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाये गए
किशनगंज /प्रतिनिधि
कोविड-19 संक्रमण को पूरी तरह जड़ से मिटाने एवं लोगों को इस महामारी से स्थाई निजात दिलाने के जिले में लगातार वैक्सीनेशन एवं जाँच अभियान चल रहा है। जिसे और तेज गति देने के लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग बेहद गंभीर है। इसको लेकर हर जरूरी कदम भी उठाये जा रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हो सके और लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें। जिले में टीका एक्सप्रेस के द्वारा 45 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के लोगों की कोरोना जांच, टीकाकरण के साथ ही जागरूकता लाने के कार्य किये जा रहे हैं। जिसमे अभी तक 344 व्यक्ति का टीकाकरण किया गया है | वर्तमान में जिले के 104140 व्यक्ति को प्रथम डोज तथा 28557 व्यक्तिओ को टीका का दूसरा डोज दिया जा चुका है | वही 18 – 44 आयुवर्ग के 18653 युवा का टीकाकरण किया गया है ।
महादलित व बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस से किया जा रहा जागरूक –
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि टीका की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के साथ कोविड19 का टीकाकरण किया जा रहा है । जिसमें स्वास्थ्य केन्दों के साथ साथ प्रखण्ड के महादलित व बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में घर घर घूमकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है । उनके मन की भ्रांतियों को दूर किया जा रहा है । उसके बाद आधार कार्ड देखकर लाभार्थी को ए एन एम द्वारा टीका दिया जा रहा है । टीकाकरण केन्द्र पर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के साथ टीकाकरण हो रहा है । वहीं टीकाकरण में आए सभी लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने , समय-समय पर हाथों को साबुन से या सैनिटाइजर से साफ करते रहने के साथ बेवजह घरों से न निकलने की बातें बताई जाती हैं। टीकाकरण के 1 दिन पूर्व गांव में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाए| उसके बाद व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से सभी विभाग टीकाकरण कार्य के 1 दिन पूर्व सूची भेजना सुनिश्चित करें । ताकि आरबीएसके टीम जब टीकाकरण के लिए पहुंचे तो वहां के ग्रामीणों को पता हो और टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हो सके । जिस दिन जहां टीकाकरण किया जाता वहां की आशा, जीविका तथा आंगनबाड़ी सहायिका चलंत टीका एक्सप्रेस को टीकाकरण में सहायता कर रही हैं ।
कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण बेहद आवश्यक :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया संक्रमण से उबरने का एकमात्र उपाय टीकाकरण है। जिससे लोग सुरक्षित हो रहे हैं। टीकाकरण बेहद सुरक्षित एवम प्रभावी है । जिले में टीके की उपलब्धता के साथ 18 वर्ष से ऊपर एवम 45 वर्ष से ऊपर के सभी लाभार्थियों का टीकाकरण किया जा रहा है । टीकाकरण के बारे में वैज्ञानिक अनुसंधान में अब यह बात सामने आ रही है कि जिन लोगों ने कोविड- 19 का दोनों डोज लिया है और अगर वो कहीं से भी कोरोना से संक्रमित हो भी जाते हैं तो स्वस्थ होने में उन्हें अधिक समय नहीं लगता है। इसलिए उन्होंने सभी लोगों से टीके लगवाने की अपील करते हुए कहा कि बाढ़ आने के पूर्व सभी अस्पतालों के चिकित्सा पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मी निश्चित रूप से बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों के साथ दलित, महादलित , व दुर्गम क्षेत्रों के लोगों के टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करें ।
आरटीपीसीआर एवं एंटीजन टेस्ट भी किया जा रहा और जगह जगह माइक्रो कंटेन्मेंट जोन बनाये गए-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में जगह -जगह जाँच एवम टीकाकरण के साथ मास्क पहनने व कोरोना से बचने के लिए जागरूकता फैलायी जा रही है। कोरोना के मरीज मिलने पर जांच करने के बाद उन्हें होम क्वारंटाइन किया जा रहा है। वहीं गंभीर स्थिति में महेश्बथाना स्थित कोविड केयर में आइसोलेशन वार्ड में मरीजों का इलाज किया जा रहा है । आपातकालीन स्थिति में मरीजों को मधेपुरा रेफर भी किया जा रहा है । आरटी पीसीआर जांच एवं एंटीजन टेस्ट बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है । जब तक सभी लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता कोरोना काल में सावधानी बरतने की जरूरत है ।
कोरोना काल में इन उचित व्यवहारों का करें पालन
- एल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करें।
- सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें।
- अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं।
- आंख, नाक और मुंह को छूने से बचें।
- छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- महिला ने पिता पुत्र पर मारपीट और रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, केस दर्ज65 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी, जमीन विवाद में परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप किशनगंज/सागर … Read more
- स्मैक के अवैध कारोबार की सूचना पर पुलिस की छापेमारी, 201 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद, आरोपी फरारकिशनगंज में महिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, दो प्लास्टिक डिब्बों से स्मैक जैसा पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त; मोटरसाइकिल भी पुलिस … Read more
- तेघरिया गांव में वर्षों से जर्जर सड़क और ध्वस्त रास्ते से आवागमन बाधित, आरसीसी पुल निर्माण की मांगबरसात में जलमग्न हो जाता है इलाका, स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को होती है भारी परेशानी। टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र … Read more
- जिलाधिकारी ने किया उच्च विद्यालयों का निरीक्षणशिक्षण व्यवस्था में सुधार लाने का दिया निर्देश कटिहार–जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुद्धवार को +2 पीएम श्री जेएनसी उच्च विद्यालय बरेटा सेमापुर बरारी … Read more
- बलरामपुर थाना अध्यक्ष कुमारी जूली का पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया स्वागत बलरामपुर /कटिहार – बलरामपुर थाना में नये थाना अध्यक्ष कुमारी जुली का पदभार संभालने के उपरांत जदयू व्यवसाय प्रकोष्ठ सह पूर्णिया प्रमंडलीय प्रभारी शिव … Read more
- गेड़ाबाड़ी बाजार में अतिक्रमण हटने से जाम से मिली राहतसर्विस रोड पर बसों के परिचालन की व्यवस्था कोढ़ा /कटिहार – जिला पदाधिकारी के निर्देश पर नगर पंचायत के मुख्य बाजार गेड़ाबाड़ी में वर्षों … Read more
- पर्चाधारियों की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोपसीओ से लगाई न्याय की गुहार कर्णपुर के पहाड़ी टोला में सरकारी जमीन घेरकर जबरन मकान निर्माण का आरोप मुख्यमंत्री को भी भेजा आवेदन … Read more
- बाबा गोरखनाथ धाम में धूमधाम से मनाया गया देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम में देव दीपावली के मौके पर संध्या में प्राणपुर विधायक निशा सिंह, मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव … Read more
- कटिहार में मेडी मंत्रा क्लिनिक की नई शुरुआत,मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधाअब सदर अस्पताल रोड में मिलेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की परामर्श सुविधा कटिहार – शहर के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य … Read more
- ग्रहणशील है कटिहार के श्रावक- मुनि प्रशांतदो चरण में हुआ मंगल भावना समारोह कटिहार – चातुर्मास की सम्पन्नता पर दो चरण में आयोजित मंगल भावना समारोह को सम्बोधित करते हुए … Read more
- कायाकल्प योजना की हकीकत परखने फलका पहुंचे डीएमविद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण बरेटा क्रीड़ा मैदान की होगी घेराबंदी धान खरीदारी को लेकर किसान की शिकायत पर बीसीओ से मांगा … Read more
- हाइवा और कार की टक्कर,विवाद के बाद दोनों वाहन जब्तकुरसेला /कटिहार – एनएच 31 पर बुधवार की शाम शहीद स्मारक के निकट स्पीड ब्रेकर के पास आगे निकलने की कोशिश में कार और … Read more
- एकदिवसीय पशु चिकित्सा सह जागरूकता शिविर आयोजितकदवा /कटिहार – जीविका दीदी के जीविकोपार्जन के लिए प्रखंड के दुर्गा प्रसाद उच्च विद्यालय दुर्गागंज के खेल मैदान में एक दिवसीय पशु चिकित्सा … Read more
- नकली फफूंदी नाशक बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़कृषि विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में सामग्री बरामद कोढ़ा /कटिहार – थाना क्षेत्र में अवैध रूप से फफूंदनाशक दवा तैयार करने वाली … Read more
- कटिहार:28 नवंबर को बारसोई पहुंचेंगे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशअनुमंडल न्यायालय की जमीन का करेंगे निरीक्षण हाईकोर्ट और कटिहार न्यायालय की टीम ने किया अधिग्रहीत जमीन का जायजा सीमांकन के बाद जल्द शुरू … Read more
- पुलिस ने गृहभेदन कांड का 24 घंटे में किया खुलासा, चोरी के आरोप में 18 वर्षीय युवक गिरफ्तारबंद घर का ताला तोड़कर 25 ग्राम सोना, 100 ग्राम चांदी के आभूषण और नकदी की हुई थी चोरी, पुलिस ने आरोपी के घर … Read more
- खेत में काम कर रहे एक ही परिवार के तीन मजदूरों पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, तीनों गंभीर रूप से झुलसेराज कुमार/पोठिया जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव के निकट बुधवार को बिजली करंट की चपेट में आने से … Read more
- किशनगंज:ट्रक की ठोकर से बाइक सवार सेवानिवृत शिक्षक की मौत, परिजनों में मचा कोहरामसरफराज आलम /कोचाधामन नेशनल हाईवे 327 ई पर चोपड़ा बखारी चौक पर एक ट्रक की ठोकर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। … Read more
- 21 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देव दीपावली पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब84 घाटों पर दीपों की अद्भुत रोशनी ने बिखेरी अलौकिक छटा, 51 घाटों पर एक साथ हुई गंगा महाआरती; लेजर और ड्रोन शो ने … Read more
- दुल्हन की नुमाइश पर बयान देकर घिरे अख्तरुल ईमान, महिला आयोग ने जारी किया नोटिससात दिनों में मांगा जवाब, कांग्रेस-राजद से लेकर भाजपा तक के नेताओं ने की बयान की निंदा, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की उठ … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तारकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के … Read more
- अभियोजन कार्यों की एसपी ने की पाक्षिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशपुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषियों को सजा दिलाने पर जोर किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में … Read more
- प्रकाश पर्व पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्थागुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना, कहा- गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता को एकता, सेवा और … Read more