न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पंचायतों में कोरोना महामारी से बचाव को लेकर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत स्थित वार्ड नंबर 15 मे कोरोना संक्रमण को देखते हुए वार्ड के गली मुहल्लों मे सेनिटाइजर छिड़काव आज से शुरू किया गया। वार्ड सदस्य अब्दुल कैयुम ने बताया कि कोरोना जैसी जानलेवा महामारी से बचने के लिए साफ-सफाई के साथ साथ सेनिटाइजर का छिड़काव जरूरी है। सैनीटाइजर छिड़काव के साथ साथ लोगों को महामारी से बचने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।






पूर्व में वार्ड के सभी लोगों को मास्क वितरण किया जा चुका है। लोगों को वैक्सीन व टेस्टिंग कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोग पहले से ज्यादा जागरूक हुए हैं। इस दौरान ग्रामीणों को कोरोना से बचाव को लेकर बचाव के सभी नियमों को नियमित रूप से पालन करने को बताया गया। जब तक टीका सभी लोगों को नहीं लग जाता है तो बचाव ही एक मात्र उपाय है। सभी को नियमित रूप से समाजिक दूरी के नियमों का पालन व समय समय पर बराबर हाथ धोते रहना चाहिए, और सेनिटाइजर का प्रयोग भी करना चाहिए।






इसी प्रकार झुनकी मुसहरा पंचायत के वार्ड नंबर 6 व 5 मे मुखिया अबसार आलम द्वारा सेनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है, और कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।तथा बिना वजह घर से बाहर नहीं जाने की अपील की जा रही है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment