टीकाकरण के प्रति लोगों में दिखा उत्साह, जिले में पूरी तरह सफल साबित हुआ महाअभियान
अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण साबित हुआ संबंधित विभागों का एकजुट प्रयास
किशनगंज /संवादाता
जिले में कोविड-19 टीकाकरण के मेगा अभियान में 11 हजार के लक्ष्य के आलोक में 11,034 लोगों ने टीका लिया ।लोगों द्वारा टीकाकरण के प्रति खूब रुचि दिखाई गई। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग इस उपलब्धि से बेहद उत्साहित है। अब लोगों को विश्वास हो रहा कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित है और यह लोगों की प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक होता है। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगाना जरूरी है। शहर के टाउन हॉल में सुबह के 9बजे से शाम के 9 बजे तक के लिए आदर्श टीकाकरण केंद्र भी बनाया गया है| जहां लगातार टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से चलाया जाएगा। जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने अभियान में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने के लिये आम जिलावासियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के शतप्रतिशत लोगों का टीकाकरण माह दिसम्बर तक संपन्न कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकताओं में शुमार है। ज़िले से कोरोना संक्रमण वायरस को जड़ से मिटाने के उद्देश्य से सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक भवन, स्कूल एवं महाविद्यालयों में मेगा टीकाकरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है । जिले में शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के सभी लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया। मेगा टीकाकरण अभियान के सभी नोडल पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जानकारी ली गई और ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण अभियान में शामिल हो सकें इसका निर्देश दिया गया।
समय पर दूसरा डोज लेना जरूरी: सीएस
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग व अन्य विभागों के सामूहिक प्रयास से लोगों में टीकाकरण के प्रति जागरूकता हुई है और लोग टीकाकरण के आगे आ रहे हैं। यह बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि लोग टीका लगाकर ही कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं। उन्होंने कहा लोगों को कोविड-19 से सुरक्षित रहने के लिए टीका का दोनों डोज लेना जरूरी है। कोविशील्ड की दूसरी डोज 84 दिनों के अंतराल पर लगायी जाती है। लोगों को कोविड-19 की दूसरी डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से सूचना भी दी जाती है। लोग टीका की दोनों डोज लगाकर ही ज्यादा सुरक्षित रह सकते हैं। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका की दोनों डोज लगानी चाहिए।
टीकाकरण के प्रति युवाओं में दिखा जोश :
अभियान की सफलता में युवाओं की भागीदारी महत्वपूर्ण साबित हुई। रिपोर्ट के मुताबिक अभियान के तहत 18 साल से अधिक उम्र के कुल 7716 लोगों को टीका की पहली डोज लगायी गयी। वहीं 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 3318 लोगों को टीका की पहली डोज लगायी गयी।
टीकाकरण के मामले में अव्वल रहा ठाकुरगंज :
इस मेगा अभियान के दौरान टीकाकरण के मामले में ठाकुरगंज प्रखंड जिले के अन्य प्रखंडों की तुलना में शीर्ष पर रहा। ठाकुरगंज में टीकाकरण को लेकर 60 सत्र स्थल चयनित थे। जहां 2200 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित था। इसकी तुलना में टीकाकरण की उपलब्धि 2203 रही। मामले में पोठिया प्रखंड दूसरे स्थान पर रहा। जहां 1900 लोगों को टीका लगाने के लक्ष्य था। वहीं उपलब्धि 1916 रही। इसी तरह अभियान के तहत कोचाधामन में 1990, दिघलबैंक में 1200, बहादुरगंज में 1200, किशनगंज ग्रामीण में 1055, किशनगंज शहरी में 376, टेढ़ागाछ में 1094 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
अभियान की सफलता से बढ़ा कर्मियों का उत्साह :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने कहा जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के कुशल नेतृत्व व बेहतर मार्गदर्शन अभियान की सफलता में बेहद महत्वपूर्ण साबित हुआ। जिलाधिकारी की अगुआई में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, जीविका, आशा कर्मियों ने अभियान को सफल बनाने में जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की। इसका नतीजा रहा कि जिले में संचालित मेगा टीकाकरण अभियान अप्रत्याशित रूप से सफल साबित हुआ। इससे अभियान को सफल बनाने में जुटे कर्मियों का उत्साह व मनोबल ऊंचा हुआ है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- हरियाली तीज महोत्सव में झलकी संस्कृति की छटा,मंच के 10 वर्ष पूर्ण होने पर 10 प्रतिभाओं का हुआ सम्मानकटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार जागृति शाखा की ओर से अग्रसेन भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। संस्था के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं, सम्मान समारोह एवं आकर्षक … Read more
- वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता के आकस्मिक निधन पर अधिवक्ताओं में शोककटिहार कोर्ट – जिला व्यवहार न्यायालय में कार्यरत वरीय अधिवक्ता प्रदीप दत्ता का बुधवार को आकस्मिक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया ।उनके निधन की सूचना पर न्यायालय प्रांगण में शोक की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष … Read more
- कटिहार:13 अगस्त को लगेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविरमनिहारी /कटिहार-सामाजिक संस्था मनिहारी युवा मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त 2026 गुरुवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन मारवाड़ी धर्मशाला, मनिहारी बाजार में प्रातः 9:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक होगा। आयोजकों ने बताया कि … Read more
- अवैध आशा हॉस्पिटल सील,अवैध नर्सिंग होम संचालकों में हड़कंपगुप्त सूचना पर कार्रवाई बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी के जागेश्वर उच्च विद्यालय के समीप कई वर्षों से अवैध रूप से संचालित किए जा रहे आशा हॉस्पिटल पर बुधवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अस्पताल … Read more
- भाजपा जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजितकटिहार – भारतीय जनता पार्टी के जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष अजीत मुंडा के नेतृत्व में जिला बैठक आयोजित की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय शामिल हुए। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष … Read more
- राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु सांसद को सौंपा मांग-पत्रजातिगत जनगणना को लेकर देश में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्गओबीसी मोर्चा की पहल कटिहार – 2027 की राष्ट्रीय जनगणना में जातिगत गणना को शामिल करने हेतु ओबीसी मोर्चा ने सांसद को मांग-पत्र सौंपा है। कटिहार में सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव को यह … Read more
- फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधानमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड … Read more
- ठनका गिरने से महिला की मौत,गांव में पसरा मातमफलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पोठिया थाना अध्यक्ष नवीन … Read more
- अपराधियों ने सब्जी व्यवसाई को मारी गोली,जांच में जुटी पुलिसमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरंगी पंचायत के हुसैनपुर मे बीती रात करीब साढ़े बारह बजे एक सब्जी व्यवसायी मो. मालिक (37) व्यक्ति के घर में घुस कर अपराधियों ने दो गोली मारकर दी औरफरार हो गए। घायल मालिक के बेटे मो. … Read more
- नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल पर महापौर की पहल,कर्मचारियों की मांगों के शीघ्र समाधान हेतु बिहार सरकार को भेजा पत्रकटिहार – नगर निगम कटिहार में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के क्रम में महापौर श्रीमती ऊषा देवी अग्रवाल ने हड़ताली कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान उप महापौर मंजूर खान , नगर आयुक्त संतोष कुमार ,सशक्त … Read more
- कटिहार रेल मंडल में विकास को मिली नई रफ्तार,श्रद्धालुओं के लिए दो जोड़ी स्पेशल ट्रेन परिचालन से मिली राहतचिकन नेक रेलखंड का डीपीआर तैयारस्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य – डीआरएम कटिहार – कटिहार रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा और रेल संरचना के विकास को नई गति मिल रही है। सावन में मनिहारी जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी … Read more
- गंगा की तेज धारा में बहा युवक,बाघमारा घाट पर एसडीआरएफ चला रही तलाश अभियानबौलिया निवासी अब्बास नहाने के दौरान हुआ लापता रातभर परिजनों ने की खोजबीन मनिहारी /कटिहार – मनिहारी प्रखंड के बाघमारा घाट पर गंगा में नहाने के दौरान एक युवक तेज धारा में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम … Read more
- जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओजिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई की जा चुकी है। इस कार्यक्रम … Read more
- सहयोग शिविर में प्राप्त आवेदनों का हुआ निष्पादन – एसडीएममनिहारी/कटिहार – सरकार के निर्देश के आलोक में बुधवार को मनिहारी प्रखंड की दिलारपुर पंचायत भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों का त्वरित एवं पारदर्शी … Read more
- कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर, 48 नए आवेदन मिले; 27 का मौके पर हुआ निष्पादनसंवाददाता/किशनगंज जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में बुधवार को पोठिया प्रखंड की कोल्था पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम लोगों की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित समाधान की दिशा में कार्रवाई … Read more
- रेतुआ नदी के कटाव से मुख्यमंत्री सड़क पर मंडराया खतरा, ग्रामीणों ने की कटावरोधी कार्य की मांगसंवाददाता: विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के डोरिया से लोधाबाड़ी होते हुए टेढ़ागाछ जाने वाली मुख्यमंत्री सड़क रेतुआ नदी के तेज कटाव की चपेट में आ गई है। लोधाबाड़ी एवं डोरिया गांव के बीच नदी का कटाव लगातार बढ़ता जा रहा … Read more
- बहादुरगंज में 24 लीटर बीयर के साथ तस्कर गिरफ्तार, इको स्पोर्ट कार जब्तसंवाददाता:निसार अहमद गुप्त सूचना के आधार पर बहादुरगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 लीटर बीयर के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त इको स्पोर्ट कार को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, … Read more
- किशनगंज सदर अस्पताल में ICU सेवा का हुआ शुभारंभ,मरीजों को मिलेगा लाभकिशनगंज/संवाददाता किशनगंज जिले के लोगों को अब गंभीर मरीजों के इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सदर अस्पताल में मंगलवार को 10 बेड वाले आधुनिक आईसीयू का उद्घाटन विधायक कमरूल हुदा और जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने किया। … Read more
- किशनगंज:279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कॉर्पियो जब्तकिशनगंज/प्रतिनिधि जिले के पाटामारी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 279 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपी पटना जिले के … Read more
- डंपर की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा और तार, चालक पर मुकदमा हुआ दर्जबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल और तार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद विद्युत विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय थाने में डंपर चालक के … Read more
- वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग को लेकर सफाई कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल, सड़क पर फेंका कचरा; नप कार्यालय का घेरावसंवाददाता/किशनगंज नगर परिषद के सफाईकर्मी बुधवार को वेतन वृद्धि, सेवा स्थायीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने डेमार्केट रोड पर कचरा फेंककर प्रदर्शन किया और बाद में नगर परिषद कार्यालय का घेराव कर … Read more
- बहादुरगंज में पंचायत समिति की बैठक आयोजित,योजनाओं की हुई समीक्षानिसार अहमद/बहादुरगंज सरकारी योजनाओं के पारदर्शी व सुचारू संचालन को लेकर बुधवार को बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायत समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. सरकारी अधिकारियों एवम मुखिया व समिति सदस्यों की उपस्थिति में चले इस बैठक की अध्यक्षता … Read more

























