किशनगंज /संवादाता
जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिला परिषद सभागार में ग्रामीण विकास विभाग अन्तर्गत मनरेगा,आवास योजना,स्वच्छ बिहार मिशन, ओडीएफ,जल जीवन हरियाली,सात निश्चय तथा पंचायत अंतर्गत जलापूर्ति,नलकूप व अन्य योजनाओ की विस्तृत समीक्षा की गई।उक्त बैठक में सभी बीडीओ,सभी कार्यक्रम पदाधिकारी व संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने विभागीय योजनाओ पर किए गए कार्य,उपलब्धि तथा भावी कार्य योजना की जानकारी दी।
मनरेगा के अंतर्गत मानव दिवस सृजन,रोजगार उपलब्ध करवाना, ससमय मजदूरी भुगतान,लक्ष्य अनुरूप कार्य में प्रगति आदि की समीक्षा में पाया गया कि इस वित्तीय वर्ष 2021-2022 के पिछले तीन माह टेढ़ागाछ प्रखण्ड में उपलब्धि मात्र 55%,ठाकुरगंज में 70%,कोचाधामन में 72% ही मैनडे जेनरेट हुए है,जो काफी निराशाजनक है।इस संबंध में जिलाधिकारी ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सख़्त निर्देश दिया कि कार्यों में सुधार लाएं और अगले माह तक अपेक्षाकृत उच्च प्रतिशतता के साथ प्रगति लाए अन्यथा कार्रवाई की जायगी। कई पंचायत में मनरेगा कार्यों में पीआरएस के स्तर से मानव दिवस सृजन में उपलब्धि प्रतिशत डबल डिजिट में भी नहीं पाया गया।डीएम के द्वारा एसे पंचायत को चिन्हित कर पंचायत रोजगार सेवक को चयन मुक्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सेक्योर पोर्टल के लक्ष्य अनुरूप जलाशय निर्माण,प्लांटेशन आदि के कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।
डीडीसी मनन राम के द्वारा बताया गया कि ग्रामीण विकास विभाग की योजना ,मनरेगा , पीएमएवाय ( ग्रामीण) में किशनगंज जिला का प्रदर्शन बेहतर है और उनके द्वारा औचक निरीक्षण कर लक्ष्य अनुरूप कार्य में प्रगति और गुणवत्ता सुनिश्चित करवाया जाता है। समीक्षा के क्रम में डीपीएम,जीविका को नवसृजित जलाशय को पांच वर्ष के लिए जीविका को स्थानांतरित करने हेतु गठित समिति को प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ताकि स्थानीय लोग इससे जीविकोपार्जन से जुड़ सके।बैठक में सभी कार्यक्रम पदाधिकारी ने पॉवरपॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से अपने क्षेत्र अंतर्गत मनरेगा कार्य की जानकारी दी।जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ व कार्यक्रम पदाधिकारी को निर्देश दिया कि आपसी समन्वय के साथ मनरेगा,जल जीवन हरियाली,स्वच्छता योजना व आवास योजना में किए जा रहे कार्यों का सतत अनुश्रवण करें तथा लंबित कार्य को शीघ्र पूर्ण कराएं।
उन्होंने कहा कि कार्योपरांत यह सुनिश्चित करवायें कि यह जीविकोपार्जन से जुड़ें। बैठक में सभी आवास पर्यवेक्षक,प्रखण्ड समन्वयक भी उपस्थित थे।लंबी अवधि से पदस्थापित कर्मियो के स्थानांतरण करने तथा कार्यों को अरुचिपूर्ण ढंग से निष्पादित करने वाले कर्मियो के विरुद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया गया। बैठक में डीएम के अतिरिक्त डीडीसी,मनन राम,डायरेक्टर डीआरडीए,डीपीआरओ,संबंधित सहायक अभियंता,सभी बीडीओ,सभी कार्यक्रम पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।उक्त जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रंजीत कुमार के द्वारा दी गई ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- दस आरोपियों को अदालत ने पांच- पांच वर्षों की सुनाई सजा,जुर्माना भी लगाया गयाएडीजे प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने सुनाई सजा किशनगंज/ प्रतिनिधि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेश कुमार सिंह की अदालत ने चार वर्ष पुराने एक मामले में मंगलवार को महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपियों को 5 – … Read more
- कोयला माफियाओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा,9 कोयला लदे ट्रक जब्त, आधा दर्जन गिरफ्तारसंवाददाता /किशनगंज: किशनगंज में फर्जी जीएसटी चालान के सहारे कोयला का परिवहन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत … Read more
- काली मंदिर से लाखो के गहनों की चोरी,जांच में जुटी पुलिसइरफान/पोठिया (किशनगंज) पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के श्रृंगार का सोना व … Read more
- छापेमारी में नाश्ता दुकान से 11 लीटर देशी शराब बरामद,दो गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने मंगलवार को कुरसेला चौक स्थित एक नाश्ता दुकान में छापेमारी कर 11 लीटर देशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार … Read more
- गोरखनाथ धाम मंदिर का पर्यटन विभाग की टीम ने निरीक्षण किया आलमारी /कटिहार – बाबा गोरखनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कराने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बिहार सरकार पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ 25 लाख 71 हजार की राशि से बाबा गोरखनाथ … Read more
- चोरी के बाईक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तारकोढ़ा /कटिहार – कोढा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।मालूम हो कि इनके पास से पुलिस ने चोरी की बाइक एवं दो मोबाइल जब्त किया गया … Read more
- बारसोई अनुमंडलीय अस्पताल में 124 दिव्यांगों की हुई जांचबारसोई /कटिहार – अनुमंडलीय अस्पताल बारसोई में मंगलवार को बारसोई प्रखंड के 124 दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की गई। कटिहार से आये चार चिकित्सकों ने सभी दिव्यांगों की जांच की। उक्त जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया … Read more
- सघन वाहन चेकिंग अभियान में बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाईकोढा /कटिहार-जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त निर्देश पर जिले भर के प्रमुख चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में कोलासी बाजार में कोलासी पुलिस शिविर की टीम ने मंगलवार को सुबह 10:30 बजे से … Read more
- आरपीएफ ने चोरी के रेलवे सामग्री के साथ युवक को किया गिरफ्तारकटिहार – आरपीएफ ईस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम कुमार के नेतृत्व आरपीएफ सीनियर कमांडेंट के निर्देशानुसार आरपीएफ की टीम द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर … Read more
- शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तारपलटनिया चौक पर तीन शराब पियक्कड़ गिरफ्तार कोढा/कटिहार-रौतारा थाना क्षेत्र के पलटनिया चौक पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौतारा थाना कांड संख्या … Read more
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजितबराबरी /कटिहार -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता डॉ. मुसर्रफ हुसैन ने की।इस मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक एखलाक आलम मौजूद रहे। इस दौरान सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,स्वास्थ्य उपकेंद्र के एएनएम उपस्थित हुए, इस दौरान … Read more
- कटिहार:जिला समन्वय समिति की बैठक में स्वगणना सहित अन्य विभागीय कार्यों की हुई समीक्षाकटिहार – एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को 01 मई तक स्वगणना कार्य को जिम्मेवारीपूर्वक … Read more
- कटिहार:डीएम के निर्देश पर जांच के लिए श्रम अधीक्षक पहुंचे सदर अस्पतालकटिहार – कटिहार जिला 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य समिति कटिहार के अध्यक्ष सह जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से मिलकर 102 एम्बुलेंस के चालक एवं ईएमटी कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं को लेकर … Read more
- आधा दर्जन मृत चौकीदारों के आश्रितों को मिला नियुक्ति पत्रकटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बारसोई अनुमंडल अन्तर्गत बारसोई , आजमनगर तथा बलरामपुर अंचल के 06 मृतकों के आश्रितों को जिला अनुकंपा समिति द्वारा लिए गये निर्णय के आलोक में नियुक्ति-पत्र प्रदान किया। 23 मार्च को आयोजित जिला … Read more
- लुट कांड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेलमनसाही/कटिहार – मनसाही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मनसाही थाना कांड संख्या 49/26 के लुट कांड के एक आरोपी अर्जुन कुमार शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी मनिहारी थाना क्षेत्र के कारीकोसी बांध मोती ढाला … Read more
- कोलकाता से बारसोई आ रहे प्रवासी मजदूर की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत,परिजनों में मचा कोहरामबारसोई/कटिहार – बहन की शादी के लिए कोलकाता से अपने गांव लौट रहे बारसोई के एक प्रवासी मजूदर मोहम्मद जाकिर (22) की सोमवार की रात वर्धमान जंक्शन के समीप ट्रेन से कटकर दर्दनाक मृत्यु हो गईं। मृतक जाकिर बारसोई प्रखंड … Read more
- कटिहार:स्व-गणना की रफ़्तार परखने खुद वार्डों में पहुँचे डीएम और नगर आयुक्तकटिहार – नगर निगम कटिहार क्षेत्र के अंतर्गत स्व-गणना कार्य को गति देने और इसकी सटीकता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं नगर आयुक्त संतोष कुमार ने … Read more
- भागलपुर में दिनदहाड़े गोलीबारी: सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में घुसकर फायरिंग, कार्यपालक पदाधिकारी की मौतभागलपुर जिले के सुल्तानगंज में उस समय सनसनी फैल गई जब बेखौफ अपराधियों ने नगर परिषद कार्यालय में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सभापति राजकुमार … Read more
- फुलवरिया हाट में जलजमाव से नाराज दुकानदारों का सड़क जाम, नगर परिषद के खिलाफ जोरदार प्रदर्शनसंवाददाता:बिपुल विश्वास नाला के गंदे पानी के जल जमाव से परेशान फुलवरिया हाट के दुकानदारों ने सड़क जाम कर नप प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन।इस दौरान नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। फारबिसगंज के मध्य में हॉस्पिटल रोड … Read more
- पुल निर्माण कार्य का विधायक ने किया शुभारंभ,ग्रामीणों में उमड़ी खुशी की लहरसंवाददाता:बिपुल विश्वास फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र में फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास रामपुर दक्षिण पंचायत में पुल निर्माण कार्य की शुरुआत किया.यह पुल अंसारी चौक से इस्लामपुर मार्ग पर बनाया जाएगा, जो लंबे समय से स्थानीय लोगों की प्रमुख मांग रहा है.सोमवार … Read more
- मौसम के बदलते मिजाज से बढ़ा बीमारियों का ग्राफ, सदर अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भारी भीड़संवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने आम जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव कभी तेज धूप तो कभी अचानक ठंड के कारण लोग तेजी से मौसमी बीमारियों … Read more
- मुंगेर में तेज रफ्तार का कहर: आरटीका वाहन ने तीन लोगों को रौंदा, मौके पर मौतमुंगेर: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बनहोदा पुल के पास सड़क किनारे काम कर रहे एक ट्रक मिस्त्री, ट्रक चालक और हेल्पर को एक अनियंत्रित आरटीका वाहन ने कुचल दिया। इस दर्दनाक … Read more

























