न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना,कहा Emergency के काले दिन को भुलाया नहीं जा सकता

दिल्ली :प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंद्रा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल को काला दिन बताते हुए ट्वीट कर लिखा की आपात काल के काले दिन को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने लिखा है कि 1975 से 1977 तक की अवधि में लोगो ने विनाश देखा।कांग्रेस ने कैसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने का काम किया ।






साथ ही उन्होने लोगो से अपील करते हुए लिखा कि आइए हम भारत की लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लें, और हमारे संविधान में निहित मूल्यों पर खरा उतरें।प्रधान मंत्री ने लिखा कि कांग्रेस ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को कुचलने का काम किया, हम उन सभी महानुभावों को याद करते हैं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की।






देश की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment