न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :खाद-बीज वितरण को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया

टेढ़ागाछ (किशनगंज) /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित खाद-बीज वितरण को लेकर जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से धान के बीज वितरण पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। इसकी समीक्षा को लेकर पंचायत स्तर से सभी कर्मचारी सभा में उपस्थित हुए। कुल 162 क्विंटल बीज प्राप्त हुआ जिसमें 40 क्विंटल बीज का अभी तक वितरण किया जा चुका है।






कालपीर पंचायत में लक्ष्य से ज्यादा वितरण होम डिलीवरी के माध्यम से किया गया। विभिन्न उर्वरक दुकानों का अचौक निरीक्षण कृषि पदाधिकारी द्वारा किया गया। जिसमें झाला चौक, धवेली, रामपुर चौक, फुलवरिया हाट एवं टेढ़ागाछ का निरीक्षण करते हुए किसानों से मुलाकात की। बातचीत में किसानों द्वारा बताया गया कि अभी यूरिया की आवश्यकता ज्यादा नहीं है, 15 से 20 दिन के बाद यूरिया की आवश्यकता होगी।






बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी,अनुमंडल कृषि पदाधिकारी सहायक परियोजना निदेशक आत्मा कृष्ण कुमार प्रसाद, सहायक निदेशक कृषि अभियंता श्री सुरेंद्र भारती, सहायक निदेशक दिलीप ब्रणवाल, कृषि समन्वयक आकाशदीप मौर्य, किसान सलाहकार चंदन कुमार, मोहम्मद हरमुज आलम, मोहम्मद फुरकान आलम, मोहम्मद हसनैन आलम, सुरेश प्रसाद शर्मा, मनोज कुमार बसाक, प्रकाश मंडल आदि उपस्थित रहे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment