किशनगंज /प्रतिनिधि
कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सदर अस्पताल में 30 बेड की व्यवस्था
जिले में कोरोना संक्रमण के नये मामले नहीं के बराबर हैं । लेकिन देश की अन्य स्थानों से कोरोना की दूसरी व तीसरी लहर की खबरों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सामाजिक स्तर पर किये गए व्यावहारिक प्रयासों से ही अभी तक जिलेवासी कोरोना से संक्रमित होने से बचे हुए हैं।जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में राहत व बचाव के क्रम में अब सदर अस्पताल में चाइल्ड फ्रेंडली डेडिकेटड पीडिऐट्रिक वार्ड बनाया गया है| शनिवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने सदर असपताल में नव निर्मित 30 बेड वाले बच्चा वार्ड का विधिवत उद्घाटन किया| संक्रमण के तीसरे वेब की तैयारी के उद्देश्य से जिलाधिकारी के निर्देश पर इस वार्ड का निर्माण करवाया गया है| जिलाधिकारी ने बताया बच्चा वार्ड का निर्माण चाइल्ड फैंडली डेडिकेटड पीडिऐट्रिक वार्ड की तर्ज पर कराया गया है| जिसमें इंटेंसिव केयर यूनिट की भी व्यवस्था रहेगी| वेंटिलेटर तथा अन्य आधुनिक तकनीकी सहायता से यहां जिलेवासियों का इलाज किया जाएगा| उद्घाटन समारोह में सिविल सर्जन श्री नंदन , डॉ मुनाजिम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य , प्रशान्जित प्रमाणिक डी टी एल केयर इंडिया ,एजाज एहमद एस एम् सी यूनिसेफ एवं डॉ अमित राव डब्लू एच ओ एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे।
पीडिऐट्रिक वार्ड में 30 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड की व्यवस्था-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कि नव निर्मित चाइल्ड फैंडली डेडिकेटड पीडिऐट्रिक वार्ड में 10 बेड पूरी तरह से वातानुकूलित एवं पाइपलाइन ऑक्सीजन युक्त रहेंगे| जरूरत के अनुसार इन बेड की संख्या भविष्य में बढ़ाई जा सकती है| वार्ड में 05 से 18 वर्ष बच्चों के उपचार हेतु आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई हैजिले के सदर अस्पताल में इसके पूर्व में 10 बच्चो वाला बेड की व्यवस्था की जा चुकी है जिसमे 02 से 05 वर्ष बच्चों के उपचार हेतु आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं की व्यवस्था की गई है|इसके अलावा सदर अस्पताल में एस एन सीयू भी कार्यरत है जहां 0 से 02 माह के नवजात शिशु की गंभीर स्थिति में इलाज किया जाता है ।
चिकित्सा कर्मी एवं पारामेडिकल कर्मी 24 घंटे रहेंगे तैनात
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया संक्रमण के तीसरे वेब की सम्भावना को लेकर जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में नव निर्मित वार्ड में चिकित्सक एवं पारामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की गयी है, जो रोस्टर के अनुसार चौबीसों घंटे रहकर कार्य करेंगे| साथ ही डॉक्टर ड्यूटी रूम् , कंट्रोल रूम् , ऑक्सीजन रूम् व हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गयी है| आमजनों को हॉस्पिटल भवन खोजने में दिक्कत ना हो इसलिए प्रवेश द्वार से ही हॉस्पिटल तक पहुंचने के लिए जगह जगह रास्ते में साइनेज लगाया गया है|.वार्ड में शौचालय की व्यवस्था की गई है, जिसकी नियमित साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है| वार्ड में चिकित्सीय सेवा प्रदान करने हेतु डॉक्टर और सपोर्टिंग पारा मेडिकल स्टॉफ को चिह्नित करते हुए लगाया गया है| वार्ड को बिल्डिंग एज लर्निंग एड की तर्ज तैयार किया गया है|वार्ड का वातावरण जिस प्रकार तैयार किया गया है कि छोटे बच्चों को वहां घर जैसा माहौल प्राप्त हो सके ताकि बच्चे किसी प्रकार के अकेलापन महसूस नहीं करेंगे| वार्ड की दीवारों को प्रेरणादायक एवं छोटे-छोटे स्लोगन दर्शाए गए हैं ताकि उस वार्ड में रहने वाले बच्चों खुश रह सकेंगे तथा उन्हें बीमारी से भी ऐसा प्रतीत हो सकेगा कि वह अपने घर और स्कूल में हैं ना कि अस्पताल में|संक्रमण के तीसरे वेब की पूर्व तैयारी को लेकर निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने उद्घाटन
समारोह में कहा कि जिले में जिस प्रकार संक्रमण के पहली एवं दूसरी लहर का डट कर सामना किया गया है| ठीक उसी प्रकार आने वाले समय में संक्रमण के तीसरे वेब की सम्भावना को लेकर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद है|उसके लिए स्वास्थ्य सुविधा को सुचारू रूप से क्रियान्वयन करने हेतु जिले के सातों प्रखंडों के सभी स्वास्थ्य उपकेन्द्र , अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में चिकित्सा पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है| जिसमें कोविड -19 के टेस्टिंग, ट्रीटमेंट एवं वैक्सीनेशन के कार्यों के अलावा कम से कम 10 बच्चों वाला बेड तथा आवश्यक सुविधा उपलब्ध करने का दिशा निर्देश दिया गया है |
बच्चों को कोविड- 19 से संक्रमित होने से बचायें :
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने उद्घाटन समारोह में कहा कि बच्चे जिनकी आयु अभी कम है उनको आगे भी स्वस्थ्य रहने के लिए आवश्यक है कि वे कोविड- 19 के वायरस से संक्रमित न होने पायें। इन्हें अभी से मास्क पहनने, दो गज की शारीरिक दूरी बनाये रखने एवं हाथों को बार-बार धोने की आदतों को अपनाने की सलाह दी । डा. कुमार ने कहा कि यह अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। आगे भी इन आदतों का पालन करना पड़ेगा अभी कोविड- 19 खत्म नहीं हुआ है। एक भी संक्रमित व्यक्ति कई लोगों को संक्रमित कर सकता है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से सोमवार को … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शहर के महावीर मार्ग स्थित … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के समग्र विकास और स्थानीय … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के उद्देश्य से … Read more
- मोटरसाइकिल की आमने -सामने टक्कर में दो युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराममनसाही/कटिहार – मनसाही हाट – दिलारपुर मुख्य मार्ग के मोहनपुर महंत स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने में हुई जोरदार टक्कर में दो युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सिंटू कुमार मंडल (28) पिता रंजीत मंडल एवं … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर,हाथ-पैर फ्रैक्चरकुरसेला /कटिहार – एनएच-31 पर कटिहार -भागलपुर सीमा के समीप रविवार की रात करीब अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खेरिया कुरसेला निवासी कुंदन कुमार (20) पिता सुनील … Read more
- मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता पर शायरों की सजी महफिल ह्युमन डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम पर मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन सालमारी /कटिहार – आरडीएस कॉलेज सालमारी के प्रांगण … Read more
- प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजितसम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि कटिहार – भाजपा की ओर से आगामी प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने के उद्देश्य … Read more
- गोरखनाथ धाम में मंगलवार को मनाई जाएगी देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम में आज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि मंगलवार संध्या … Read more
- फलका में 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तारमुख्य सप्लायर की तलाश तेज फलका/कटिहार – फलका पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई रविवार रात सूचना के आधार पर फुलडोभी मुस्लिम टोला … Read more
- कायाकल्प योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजितपंचायतवार योजनाओं की स्थिति, कार्यों की पूर्णता और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर हुई चर्चा मनिहारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं की पूर्णता तथा शेष कार्यों को गति देने को … Read more
- ऑटो और बाइक से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार,83.64 लीटर शराब जब्तविदेशी शराब के साथ एक, देसी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जदयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजनमनसाही/कटिहार – जदयू कार्यालय मनसाही में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार मंडल(64) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने की। इस मौके पर मनिहारी … Read more
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी,कार्यकर्ताओं में उत्साहआजमनगर /कटिहार – शहर के टाउन हॉल में 24 नवंबर को होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए आजमनगर प्रखंड सभागार में जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष … Read more
- किशनगंज की DPO रूबी कुमारी हुई निलंबित, आय से 80% अधिक संपत्ति का आरोप, EOU छापेमारी के आधार पर हुई कार्रवाईभ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षा विभाग ने किशनगंज में बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) शिक्षा रूबी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग ने निलंबन … Read more
- विज्ञान के प्रयोगों से विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी रचनात्मक क्षमतागुरुबाजार में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर सजे मॉडल, सात विद्यालयों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन बरारी /कटिहार – बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को जागेश्वर … Read more
- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू,आरपीएफ ने दिखाई तत्परताकटिहार – कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ की ओर से बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इस्ट पोस्ट कमांडर विक्रम … Read more
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित,दिए जरूरी निर्देशविकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश कटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में चल रही सभी प्रमुख विकासात्मक एवं निर्माणाधीन … Read more
- राहत संस्था द्वारा 12वीं बटालियन SSB में जिला स्तरीय सेमिनार आयोजित, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता पर दिया गया जोरकिशनगंज/प्रतिनिधि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से समाप्त करने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से सोमवार को राहत संस्था एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त तत्वावधान में 12वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल (SSB) की … Read more