- टीकाकरण केंद्र पर ही ऑनस्पॉट पंजीकरण कर सभी लगा सकते हैं टीका
- बिल्कुल सुरक्षित है कोविड-19 टीका, संक्रमण से सुरक्षा को जरूर लगवाएं सभी लोग : सिविल सर्जन
- सभी प्रखंडों के लिए निर्धारित किया गया प्रतिदिन टीकाकरण का लक्ष्य : डीपीएम
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों के बीच कोविड-19 टीकाकरण लगवाने के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिले में 16 जून से विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा । इस अभियान की सफलता के लिए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी प्रखंड के सभी पंचायतों के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं | जहां 18 वर्ष से 44 वर्ष के सभी लोगों को कोविड-19 का टीका लगा सकते हैं। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी टीका एक्सप्रेस द्वारा स्थानीय स्तर पर कैम्प लगाकर कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है।
बुधवार को विशेष मेगा शिविर लगाने का है आदेश –
सूबे के सभी जिलों को राज्य स्तर से 16 जून को टीकाकरण का मेगा शिविर लगाने के लिए आदेश दिया गया है। इस क्रम में जिले के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मंजर आलम ने कहा कि बुधवार को जिले के सभी सत्र स्थलों पर मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। मेगा टीकाकरण शिविर का आयोजन के लिए पर्याप्त मात्रा में टिका उपलब्ध है लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जीवीका का सहयोग लिया जा रहा है। जीविका के अंतर्गत गठित समूह की दीदियों द्वारा लाभार्थियों को प्रेरित कर टीका लगवाने में विशेष योगदान लिया जाएगा।
निर्धारित समय पर टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने की की जा रही है हर संभव कोशिश :
जिले में कोविड-19 संक्रमण वायरस को जड़ से खत्म करने के लिए 18 से ऊपर के सभी लोगो का टीकाकरण सभी पीएचसी, सीएचसी, अनुमंडलीय व रेफरल एवं सदर अस्पताल, समेत स्वास्थ्य विभाग द्वारा चयनित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में संचालित वैक्सीनेशन सेंटरों पर युद्ध स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है। इसे गति देने में स्वास्थ्य विभाग भी पूरी कटिबद्ध है। सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन बताते है कि माह दिसम्बर तक 18 वर्ष से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण लक्ष्य को पूरा करने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सारी तैयारियाँ पूरी कर ली। साथ ही वैक्सीनेशन की गति देने में स्वास्थ्य विभाग हर आवश्यक पहल कर रहा है। जिसमें शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीका एक्सप्रेस के द्वारा घर घर जाकर टीकाकरण किया जा रहा है |
टीकाकरण केंद्र पर होगा ऑनस्पॉट पंजीकरण :
18 वर्ष से 44 वर्ष के लोगों को भी कोविड-19 टीका लगाने के लिए अब ऑनलाइन पंजीकरण की कोई आवश्यकता नहीं है। लोग अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर ही ऑनस्पॉट पंजीकरण कराते हुए कोविड-19 का टीका लगवा सकते हैं। इसलिए 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के सभी लोगों को अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर जाकर कोविड-19 से बचाव हेतु टीका जरूर लगवाना चाहिए। कोविड-19 टीका लोगों को संक्रमण से सुरक्षित रखने के साथ-साथ रोग प्रतिरोधक क्षमता के विकास में सहायक है।
बिल्कुल सुरक्षित है कोविड-19 टीका, संक्रमण से सुरक्षा हेतु जरूर लगवाएं सभी लोग : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ.श्री नंदन ने कहा किशनगंज जिला 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19, टीकाकरण के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मी नियमित कार्यरत हैं और उपलब्ध टीका के अनुसार जगह जगह विशेष कैम्प आयोजित कर लोगों को कोविड-19 टीका लगाया जा रहा है। सरकार द्वारा लगवाई जा रही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। इसे लगाने से लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी बल्कि यह संक्रमण को जल्द समाप्त करने में सहायक है। कोविड टीकाकरण कार्यक्रम के साथ-साथ इसके जागरूकता का कार्य भी जिले में तेजी से चल रहा है | लोग किसी अफवाहों एवं भ्रांतियों पर ध्यान देने की बजाए अपना एवं अपने परिवार के योग्य सदस्यों टीकाकरण अवश्य कराएं | कोविड-19 का टीका पूर्णतः सुरक्षित है एवं फिलवक्त कोरोना महामारी से बचाव के लिए मात्र यही एक उपाय है | इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए।
सभी प्रखंडों को निर्धारित किया गया प्रतिदिन टीकाकरण हेतु लक्ष्य : डीपीएम
जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) डॉ मुनाजीम ने बताया 16 जून से जिला में शुरू हो रहा विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी प्रखंड को प्रतिदिन के अनुसार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रति प्रखंड प्रतिदिन 500-1000 लाभार्थियों को टीकाकरण करवाना सुनिश्चित किया जाने का निर्देश दिया गया है। विशेष टीकाकरण अभियान के लिए सभी 07 प्रखंड के 126 पंचायतों में 58 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावे 10 टिका एक्सप्रेस के द्वारा भी टीकाकरण किया जा रहा है ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- किशनगंज :100 ग्राम स्मैक बरामद,दो गिरफ्तारसंवाददाता/किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोठिया थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक मोटरसाइकिल एवं 100 ग्राम स्मैक पाउडर … Read more
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के पुत्र सौरभ कुमार के … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब कर लापता हो … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन परंपरा मनिहारी /कटिहार -पितृपक्ष में … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी की ओर … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर छब्बू रजक ने … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी गई। मनिहारी थाना परिसर में … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक युवक … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने पूर्व में कराये गये सर्वेक्षण … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान मो.तस्लीम … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना-सह- … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. तज्जमुल हक … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार उर्फ लाखों … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का हाॅट-स्पाॅट बनने लगा है। राहगीर … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृत्व स्वास्थ्य, संस्थागत … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी बैंकों की शाखाएं रविवार को खुली … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज … Read more