- आंगनवाडी कर्मियों द्वारा कोविड-19 टीकाकरण व बचाव के प्रति लोगों में फैलाई जा रही जागरूकता
- टीका रथ के सफल संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग
- जिले में संक्रमण की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है
- टीका लगवाएं, मास्क पहनकर रखें एवं कोरोना नियमों का पालन करें- सिविल सर्जन
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में संक्रमण का दर घटा है| जिससे जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने चैन की साँस ली है| इसका श्रेय जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के कर्मियों को है | आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका घर – घर जाकर 18 + वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को अनिवार्य रूप से कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं । वो लोगों को बता रही हैं कि कोरोना वायरस से बचने का एक मात्र उपाय यही है कि सभी लोग अनिवार्य रूप से कोरोना की वैक्सीन लगवा लें | तभी जल्द से जल्द कोरोना वायरस को रोकने में सफलता मिल पाएगी। वो लोगों को यह भी बता रही है कि कोरोना का टीका शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। इससे कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा कम से कमतर हो जाता है। आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका प्रतिदिन घर- घर जाकर लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए गर्म पानी, काढ़ा पीने के साथ ही प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए पोषक तत्वों से युक्त भोजन लेने के साथ ही घर में भी एक – दूसरे से शारीरिक दूरी रखने, एक निश्चित अंतराल के बाद हाथों की साफ- सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित कर रही हैं ।
कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए लोगों में इससे बचाव व सावधानी के साथ कोविड-19 टीकाकरण के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इसमें जिला समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) कर्मियों द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है। आईसीडीएस में कार्यरत सभी कर्मी लोगों को घर-घर जाकर संक्रमण से बचे रहने की जानकारी देने के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण व बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी खान-पान व पोषण के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
सेविकाओं द्वारा कोविड जांच व टीकाकरण के लिए किया जा रहा जागरूक :
आईसीडीएस डीपीओ मंजूर आलम ने बताया संक्रमण के नियंत्रण के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा लोगों को विशेष रूप से घरों में ही रहने और कोविड-19 टीका लगवाने की सलाह दी जा रही है। इसकी जानकारी शहर एवं गांव स्तर तक लोगों को मिल सके इसके लिए सेविकाओं द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सेविकाएं अपने क्षेत्र में लोगों को रैली के माध्यम से संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी उपायों जैसे हमेशा पूरी तरह मास्क का उपयोग करना, सोशल डिस्टेनसिंग बनाए रखना, बिना वजह बाहर नहीं निकलना, अनावश्यक चीजों के संपर्क से दूर रहना आदि की जानकारी देने के साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए भी लोगों को प्रेरित कर रही हैं । सेविकाओं द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि कोविड-19 वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी भी लाभार्थी को कोई परेशानी नहीं होती है। इसलिए सभी लोगों को कोविड-19 टीका जरूर लगवाना चाहिए और टीकाकरण के बाद भी कोविड-19 से बचाव संसाधनों का उपयोग करना चाहिए।
जिले में संक्रमण की स्थति में काफी सुधार हो रहा है:
जिले के सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया जिले में संक्रमण कीस्थिति में काफी सुधार हो रहा है| वर्तमान में जिले में कुल 287 व्यक्ति संक्रमित हैं | अब तक कुल 5.16 लाख लोगों की जांच की गयी है जिसमें 9898 व्यक्ति संक्रमित पाए गये हैं | वहीं 9585 व्यक्ति संक्रमण से ठीक भी हुए हैं | जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 96.8 % है| जिले में बुधवार तक कोविड-19 टीके की पहली डोज 119728 लोगों को एवं 28880 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं ही 27,174 युवा तथा 45 वर्ष के ऊपर आयुवर्ग के 75930 लोगो ने टीका की प्रथम डोज ली है ।
टीका लगवाएं, मास्क पहनकर रखें एवं कोरोना नियमों का पालन करें-
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने ने कहा कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की तेज रफ्तार को ध्यान में रखते हुए आवश्यक है कि यदि आप टीकाकरण के लिए निर्धारित आयु सीमा में आते हैं तो अपना टीकाकरण अवश्य करायें|, टीकाकरण के बाद भी मास्क पहनकर रखें एवं कोरोना नियमों का पालन करते रहें। सिविल सर्जन ने कहा कोरोना संक्रमण किसी प्रकार का भेद भाव नहीं करता, यह किसी को भी संक्रमित कर सकता है, ऐसे में आवश्यक है कि लोग एकजुट होकर कोविड- 19 के नियमों का पालन करें। संक्रमण के मामलों में कमी जरूर आई है मगर अभी भी पूरी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आपकी छोटी सी लापरवाही संक्रमण बढ़ा सकता है। इसलिए जरूरी है कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करें। इस वायरस से बचाव के लिए कुछ बातों का ध्यान रखें। अपना टीकाकरण अवश्य कराएं एवम् मास्क पहनना जारी रखें । साथ ही शारीरिक दूरी का पालन करने समेत सरकार द्वारा जारी सभी उपायों व निर्देशों का पालन करते रहें एवम् जागरूक रहें।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- जमुई:छात्रा से छेड़खानी मामले में दो और आरोपित गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्तीजमुई: छात्रा के साथ छेड़खानी और कथित दरिंदगी के मामले में पुलिस ने प्रतापपुर के दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान भरत राम के पुत्र छोटू रवानी और रंजीत राम के पुत्र सौरभ … Read more
- नदी पार कर खेत जाने के दौरान बरंडी नदी में डूबा युवक,तलाश जारीफलका/कटिहार -फलका थाना क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित बड़कीबाड़ी गांव के समीप एक बड़ा हादसा हो गया। बरंडी नदी के गडैया घाट पर नदी पार कर खेत देखने जाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब कर … Read more
- पिंडदान, पितरों की तृप्ति व मोक्ष की कामना को ले तर्पण हेतु मनिहारी गंगातट पर भी उमडने लगी है भीड़गयाजी में पितृपक्ष का पिंडदान, पितरों की तृप्ति और मोक्ष की कामना का पर्व फल्गु तट से विष्णुपद तक आस्था का संगम, गयासुर की पौराणिक कथा और भगवान विष्णु के चरणचिह्न से जुड़ी है प्राचीन परंपरा मनिहारी /कटिहार … Read more
- पंकज कुमार राय बने रालोजपा के कटिहार जिलाध्यक्ष, नेताओं ने दी बधाईसंगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने का लिया संकल्प कटिहार – राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी रालोजपा की बिहार प्रदेश इकाई ने कटिहार के लिए पंकज कुमार राय को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। पार्टी … Read more
- नया टोला बथना में बिहुला विषहरी पूजा का आयोजनमनसाही/कटिहार -हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के वार्ड संख्या नौ नया टोला बथना में बिहुला विषहरी की प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर छब्बू … Read more
- मनिहारी थाना के पांच एएसआई को मिली एसआई पद पर पदोन्नतिसादे समारोह में बैच लगाकर किया गया सम्मानितथानाध्यक्ष समेत पुलिस पदाधिकारी रहे मौजूद मनिहारी /कटिहार -पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देश के आलोक में मनिहारी थाना में पदस्थापित पांच एएसआई को एसआई पद पर पदोन्नति दी गई। मनिहारी थाना … Read more
- कोढ़ा में 302 लीटर विदेशी शराब बरामद,एक गिरफ्तारबसगढ़ा स्कूल के पास जुगाड़ गाड़ी में लकड़ी के बीच छिपाकर रखी गई थी शराब कोढा /कटिहार-कोढ़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 302 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से … Read more
- बघार पंचायत में पीएम आवास योजना की सूची पर उठे सवाल,सर्वे में 823 पात्र, अंतिम सूची में 367 नाम आने से वंचित लोगों में नाराजगीमनिहारी – प्रखंड की बघार पंचायत में रविवार को आयोजित विशेष ग्रामसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभुक सूची को लेकर लोगों ने नाराजगी जतायी। ग्रामसभा में पंचायत के विभिन्न वार्डों से पहुंचे लोगों ने पूर्व में कराये … Read more
- कटिहार:दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध मौतपरवल के खेत में मिला शव,जांच में जुटी पुलिसहत्या की आशंका पर पुलिस ने शुरू की जांच बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में दो वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की … Read more
- लंबित कार्यो को 15 दिनों के अंदर निष्पादित करे :पुलिस अधीक्षकअपराध नियंत्रण एवं प्रभावी पुलिसिंग को लेकर पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग ने की समीक्षानोडल पदाधिकारी कटिहार ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश कटिहार – समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में जयंत कांत पुलिस उप-महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग … Read more
- साहेबनगर पंचायत भवन में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा,ग्राम सभा का हुआ आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के साहेबनगर पंचायत के पंचायत भवन साहेबनगर में ग्राम सभा आयोजन कर पंचायत के विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया मरजीना खातून ने किया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. … Read more
- बाढ़ पीड़ितों के बीच निजी कोष से बांटा सूखा राशन,वार्ड 9 के कई टोलों में पहुंची राहत सामग्रीमनिहारी /कटिहार -मनिहारी नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ का पानी धीरे-धीरे कम होने के बावजूद प्रभावित परिवारों की परेशानी अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। इसी को देखते हुए मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार … Read more
- सोनैली-पूर्णिया मुख्य सड़क बना दुर्घटना का हॉट स्पॉट,सड़क जर्जर होने से रोज हो रहे हादसेकदवा/कटिहार–प्रखंड क्षेत्र के सोनैली-पूर्णिया पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग सोनैली से दोखरा चौक तक जर्जर हो जाने से दुर्घटनाओं को खुला निमंत्रण दे रहा है। सड़क पर जगह-जगह बने बड़े-बड़े गड्ढे और जर्जर होने से दुर्घटनाओं का हाॅट-स्पाॅट बनने लगा … Read more
- शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव कराना सुनिश्चित करें – डीडीसी57 एम्बुलेंस से प्रतिदिन 300 कॉल का दिया निर्देश कटिहार– स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा को लेकर उप विकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मातृत्व … Read more
- विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आईजी ने की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देशसागर चंद्रा/किशनगंज पुलिस महानिरीक्षक, पूर्णिया क्षेत्र डॉ विवेकानंद ने रविवार को किशनगंज जिले में विधि-व्यवस्था एवं पुलिसिंग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।किशनगंज आगमन पर सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया … Read more
- रविवार को सामान्य दिनों की तरह ही हुआ बैंकिंग कार्य, काला कपड़ा पहन कर कर्मियों ने किया कार्यछुट्टी के दिन कार्य को लेकर बैंक कर्मी काला वस्त्र पहनकर पहुंचे बैंक संवाददाता/किशनगंज रविवार को जिले के सभी बैंकों की शाखाएं अन्य दिनों की तरह खुली रही।इस दौरान एसबीआई सहित शहर की सभी बैंकों की शाखाएं रविवार … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले में चौथा प्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तारसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने अबतक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर … Read more
- किशनगंज:भूमि विवाद में महिला को पीटा, केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज शहर के बालीचुक्का में भूमि विवाद को लेकर एक महिला की पिटाई कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता रौशन आरा पति अंजार आलम उर्फ अंजु के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में … Read more
- नाबालिग लड़की लापता, गांव के ही लड़के पर अपहरण का आरोपसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के बेलवा निवासी नाबालिग लड़की के लापता हो जाने का मामला सामने आया है। गत शनिवार को 17 वर्षीय शाहीन बेगम परिवार के सदस्यों को कुछ जानकारी दिए बगैर ही घर से … Read more