न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : नहर में मिला युवक का शव ,जांच में जुटी पुलिस

मोतिहारी: जिले में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है। आए दिन बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती देते हुए बड़ी-बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चंद्रहिया पंचायत स्थित बगहा नहर सायफन से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृत युवक की पहचान में जुटी हुई है।






जानकारी के अनुसार हरसिद्धि थाना क्षेत्र के चंद्रहिया पंचायत स्थित बगहा नहर सायफन में किशोर के शव पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। ग्रामीणों ने सायफन में खून से लथपथ शव होने की सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि मृत किशोर की गला रेतकर हत्या की गई है।

आशंका जताई जा रही है कि किशोर की हत्या किसी दूसरी जगह करके शव को चंद्रहिया सायफन में फेंक दिया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment