न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से नक्सलबाड़ी इलाके को किया गया सैनिटाइज

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

बुधवार को माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से नक्सलबाड़ी पूरा इलाका सहित कोरोना संक्रमित घरों के आसपास इलाके में दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए माकपा रेड वालंटियर्स के राजू सरकार ने बताया कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप ने नक्सलबाड़ी क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हाहाकार मचा दिया है। प्रशासन संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं ।






बावजूद वर्तमान समय में लोगों के लापरवाही की वजह से कोरोना संक्रमण ने गांवों की ओर भी अपना पैर तेजी से पसार चुका है। नक्सलबाड़ी में भी हर दिन कोरोना मरीज पाये जा रहे हैं। इसी को देखते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए माकपा रेड वालंटियर्स की ओर से नक्सलबाड़ी पूरा इलाका व कोरोना संक्रमित घरों के आसपास दवाई का छिड़काव कर सैनिटाइज किया गया। साथ ही लोगों को साफ सफाई रखने व कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक का काम भी किया गया। आगे उन्होंने बताया कोरोना महामारी की इस दौर में माकपा रेड वालंटियर्स हर संभव सहायता करने के लिए लोगों के साथ है ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment