देश /डेस्क
योग गुरु बाबा रामदेव ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से 25 सवाल पूछा है । बाबा ने आईएमए को खुला पत्र लिखकर यह सवाल किया है ।उन्होने अपने पत्र में अलग अलग बीमारियों के लिए एलोपैथी में उपलब्ध दवाइयों की जानकारी मांगते हुए कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है । मालूम हो कि बीते दिनों बाबा रामदेव ने एलोपैथी दवा को स्टुपिड साइंस एवं कोरो ना से हो रही मौतों के लिए जिम्मेदार बताया था ।जिसके बाद आईएमएस द्वारा बाबा को जहा नोटिस भेजा गया था वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी बाबा को पत्र लिख कर उन्हें अपना बयान वापस लेने की मांग की थी ।स्वास्थ्य मंत्री द्वारा पत्र लिखे जाने के बाद बाबा रामदेव ने अपना बयान वापस ले लिया था और पत्र लिखकर उन्होंने खेद जताया था ।लेकिन अब बाबा रामदेव ने आईएमए से 25 सवाल पूछकर एक नई बहस छेड़ दी है ।
आगे पढ़िए बाबा ने आईएमए से क्या सवाल किया है ।
1. ऐलोपैथी के पास हाईपरटेंशन (बी.पी.) व उसके कम्प्लीकेशन्स के लिए निर्दोष स्थायी समाधान क्या है ?
2. ऐलोपैथी के पास टाईप 1 व टाईप 2 डायबिटीज व उसके कम्प्लीकेशन्स के लिए परमानेन्ट साल्यूशन क्या है? 3. फार्मा इंडस्ट्री के पास थायरायड, आर्थराइटिस, कोलाइटिस, अस्थमा की समस्या का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?
4. एलोपैथी के पास फैटी लिवर और लीवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस को क्योर करने के लिए मेडिसन क्या है? जैसे आपने टी.बी. व चेचक आदि का स्थायी समाधान खोजा है, वैसे ही लिवर की बीमारियों का समाधान खोजिये, अब तो एलोपैथी को शुरू हुए 200 साल हो गये, जरा बताइये।
5. फार्मा इंडस्ट्री में हार्ट के ब्लॉकेज को रिवर्स करने का उपाय क्या है, बिना बाईपास के बिना ऑपरेशन के व इंजोप्लास्टि के स्थायी समाधान क्या है ?
6. फार्मा इंडस्ट्री में इनलार्ज हार्ट और इजेक्शन-फेक्शन (ई.एफ.) कम होने पर बिना पेसमेकर लगाये, कौन सा इलाज है जिससे हार्ट का साइज और फंक्शन नॉर्मल हो जाये। कैसे उसे रिवर्स कर सकते हो, बिना पेसमेकर के उसका निर्दोष इलाज क्या है?
7. कोलेस्ट्रॉल के रोगियों में कोलेस्ट्रॉल ट्राइग्लिसराइड्स कम करने का और लीवर पर साइड इफेक्ट रहित ऐलोपैथी में क्या इलाज है?
8. क्या फार्मा इंडस्ट्री के पास सिरदर्द, और माईग्रेन का कोई परमानेन्ट साल्यूशन है? जिसके बार-बार सिरदर्द और माईग्रेन न हो। एक बार दवा खायें और परमानेन्ट सिरदर्द, माईग्रेन बन्द हो जाये।
9. फार्मा इंडस्ट्री में आँखों का चश्मा उतारने का और हीयरिंग ऐड हट जाये, इसका कोई निर्दोष इलाज बता दें ?
10. पायरिया होने पर, जिससे कि दाँत हिलने बन्द हो जाये, मसूड़े मजबूत हो जाये, ऐसी कोई निर्दोष दवाई बतायें? जिससे करोड़ों लोग दुःखी हैं।
11. एक आदमी का रोज कम से कम आधा से 1 किलो वजन कम जाये। बिना सर्जरी के बैरियाट्रिक सर्जरी और लाईपोसेक्शन के बिना किसी छेड़छाड़दवाई खाये, और वजन घट जाये, क्या फार्मा इंडस्ट्री में ऐसी कोई दवाई है?
12. सोरायसिस, सोरायटिक अर्थरायटिस व सफेद दाग का कोई निर्दोष स्थायी समाधान बतायें ?
13. माडर्न मेडिकल साईन्स में एंक्लोजिंग स्पोंडिलोसिस का स्थायी समाधान क्या है ? RA फैक्टर पॉजिटिव को नेगेटिव करने का उपाय क्या है?
14 ऐलोपैथी के पास पार्किंसन का निर्दोष स्थायी समाधान क्या है?
15. साईड इफेक्ट रहित कब्ज, गैस, एसीडिटी का फार्मा इंडस्ट्री के पास इसका स्थायी समाधान क्या है ?
16. अनिद्रा, (इन्सोमनिया) लोगों को नींद नहीं आती है, क्योंकि आपकी दवा 4 से 6 घंटे ही असर करती हैं, वह भी साइड इफेक्ट के साथ, ऐलोपैथी में इसका कोई परमानेन्ट सॉल्यूशन दे दें?
17. स्ट्रेस हार्मोस कम करने के लिए और हैप्पी या गुड हार्मोंस बढ़ाने के लिए, जिससे आदमी तनावमुक्त और प्रसन्न हो जाये। फार्मा इंडस्ट्री में इसकी कोई दवाई बता दें ?
18, इन्फर्टिलिटी में बिना कृत्रिम साधनों (टेस्ट ट्यूब बेबी, IVF) जो बहुत पेनफुल होती है, एलोपैथी में ऐसी कोई दवाई बतायें जिससे समस्या का समाधान हो जाये? जिससे बिना (टेस्ट ट्यूब बेबी, IVF) के नेचुरल तरीके से संतान हो जायें, और व्यक्ति लाखों रुपये की लूट से बच जायें, ऐसी कोई निर्दोष दवाईबताऐं?
19. फार्मा इंडस्ट्री में ऐजिंग प्रोसेस को रिवर्स करने वाली कोई निर्दोष दवाई बता दें।
20. एलोपैथी में बिना साईड इफेक्ट के हिमोग्लोबिन बढ़ाने का निर्दोष तरीका बता दें ?
21. आदमी बहुत हिंसक, क्रूर और हैवानियत कर रहा है, उसके इंसान बनाने वाली एलोपैथी में कोई दवाई बताऐं।
22. आदमी के सारे ड्रग्स एडिक्शन, नशा छूट जायें, ऐसी कोई एलोपैथी में दवाई बता दें ?
23. एलोपैथी और आयुर्वेद के आपस में झगड़े खत्म करने की, फार्मा इंडस्ट्री के पास कोई दवाई है तो बता दें?
24. फार्मा इंडस्ट्री में कोरोना पैसेन्ट को बिना ऑक्सीजन सिलेण्डर के ऑक्सीजन बढ़ाने का कोई उपाय बताएं?
25. एलोपैथी सर्वशक्तिमान एवं सर्वगुण सम्पन्न है तो फिर एलोपैथी के डॉक्टर तो बीमार होने ही नहीं चाहिए ।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की अध्यक्षता … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता की समस्याओं … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी के … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें आठ … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने के … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा योजना … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं बच्चों … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, सचिव … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारी … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस दर्ज … Read more
- बहादुरगंज अंचल कार्यालय का एडीएम ने किया औचक निरीक्षण, फाइलों की जांच कर दिए आवश्यक निर्देशनिसार अहमद /बहादुरगंज अपर समाहर्ता (एडीएम) अम्रेंद्र कुमार पंकज ने शनिवार को बहादुरगंज अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और राजस्व से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण फाइलों का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने … Read more
- नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार ,भेजा गया जेलकिशनगंज/सागर चंद्रा नर्सिंग होम में महिला की मौत मामले की जांच कर रही टाउन थाने की पुलिस ने चार वर्षों बाद एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भकरनबाड़ी निवासी … Read more
- महिला और उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारकिशनगंज /सागर चंद्रा मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची महिला के साथ उसके भाई के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इमली गोला निवासी सोनू कुमार पिता शालीग्राम महतो … Read more
- किशनगंज पुलिस ने 345 किलो से अधिक अवैध नशीला पदार्थ किया नष्टसिनर्जी वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्लांट भागलपुर में हुआ विनिष्टीकरण/किशनगंज प्रतिनिधि/किशनगंज किशनगंज पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभिन्न थानों में जब्त की गई भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों … Read more