न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या तीन एवं चार के साढ़े सात सौ परिवार बाढ़ से प्रभावित

बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक किचन चलाने की मांग की मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 0 3 एवं वार्ड संख्या 04 पूरी तरीके से बाढ़ से प्रभावित हो गया हैं। इस दोनों वार्ड से कुल 750 परिवार अपने घर वार छोड़कर बांध पर शरण लिए हुए हैं। इस मौके पर भेड़मारा पंचायत … Read more

प्राथमिक विद्यालय कामत टोला बीच चित्तौरिया में लगे सीसीटीवी एवं कैमरा को अज्ञात ने तोड़कर किया क्षतिग्रस्त

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कामत टोला बीच चित्तौरिया के विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी, चार कैमरा, चापाकल एवं नल को अज्ञात लोगों के द्वारा तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रिया कपूर ने बताया कि विद्यालय में 10 सितंबर से बाढ़ पीड़ितों के … Read more

कटिहार:स्वर्ण व्यवसायियों से पुलिस ज्यादती की होगी जांच – एसपी

चैम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल को एसपी ने किया आश्वस्त कटिहार- नार्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार से मिलकर ज्ञापन सौपा। जिसमें बिना किसी पूर्व सूचना के दो स्वर्ण व्यवसायियों को पुलिस द्वारा जबरन उठाकर ले जाने की शिकायत की गयी। शांतिपूर्ण माहौल में … Read more

रोगी कल्याण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हुई चर्चा

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार ने की। इस दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने को लेकर … Read more

ग्रामीण विकास सेवा संघ (बीडीओ /डॉयरेक्टर संघ)का आंदोलन, 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश की तैयारी

किशनगंज/विजय कुमार साह ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ के आह्वान पर किशनगंज जिले के सभी सात प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एंव दोनों डीआरडीए डायरेक्टर 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी में … Read more

काली पट्टी लगाकर बीपीआरओ ने किया सांकेतिक विरोध

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह बिहार राज्य पंचायत सेवा संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंचायती राज पदाधिकारियों ने बुधवार को बांह में काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध जताते हुए कार्यों का निष्पादन किया। टेढ़ागाछ के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) विवेक भारती भी काली पट्टी लगाकर कार्यालयीय कार्य करते नजर आए। बीपीआरओ विवेक … Read more

टेढ़ागाछ में शक्ति सहकारी समिति से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की ताकत

आर्थिक-सामाजिक प्रगति से सशक्त हुईं जीविका दीदियां, वार्षिक आमसभा में भविष्य की योजनाओं पर चर्चा। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह शक्ति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, टेढ़ागाछ में बुधवार को वार्षिक आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जीविका से जुड़ी बड़ी संख्या में दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्यों … Read more

अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग साइकिल चालक की मौत, रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होकर लौट रहे थे घर

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम अररिया-सिलीगुड़ी नेशनल हाईवे 327 ई पर चौपड़ा बखारी चौक के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरगंज प्रखंड के खानकाह टोला बीरपुर निवासी करीब 70 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने एक रिश्तेदार के … Read more

ड्यूटी से घर लौट रहे चौकीदार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर रुप से घायल

प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर निसार अहमद/बहादुरगंज बहादुरगंज थाना में पदस्थापित चौकीदार (ग्रामीण पुलिस) ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौटने के दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में चौकीदार अहमद रजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र … Read more

तुलसिया पीएम श्री विद्यालय में एसएसबी का नागरिक कल्याण कार्यक्रम, 10 खेल टीमों को वितरित की गई खेल सामग्री

मुरलीधर झा/दिघलबैंक सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं और विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) किशनगंज के ‘बी’ समवाय दिघलबैंक द्वारा वाइब्रेंट विलेज तुलसिया अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय तुलसिया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल टीमों के खिलाड़ियों … Read more