न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दियारा क्षेत्र में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,किसानों को सुरक्षा का भरोसा


कुरसेला /कटिहार – प्रखंड के दियारा क्षेत्र में किसानों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर रविवार को कुरसेला पुलिस ने विभिन्न दियारा क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस बल ने जरलाही, लतरा, खड़ा, मालिनिया और मधेली दियारा क्षेत्र में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि फ्लैग मार्च का उद्देश्य किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराधियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना है।

साथ ही दियारा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत करना भी अभियान का उद्देश्य है। पुलिस की इस पहल से दियारा क्षेत्र में खेती-किसानी करने वाले लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने का प्रयास किया गया।

Share this news

Leave a Comment