न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ग्रामीण विकास सेवा संघ (बीडीओ /डॉयरेक्टर संघ)का आंदोलन, 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश की तैयारी

किशनगंज/विजय कुमार साह

ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संघ के आह्वान पर किशनगंज जिले के सभी सात प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) एंव दोनों डीआरडीए डायरेक्टर 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने की तैयारी में हैं। इससे प्रखंड स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी और प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है।

आंदोलन के संबंध में संघ की ओर से जिले के सभी बीडीओ एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। संघ का कहना है कि सेवा संबंधी समस्याओं और सेवा संरचना में सुधार सहित विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार एवं विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया जाता रहा है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने के कारण सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया गया है।

संघ की प्रमुख मांगों में ग्रामीण विकास सेवा संवर्ग की शुरुआत एंट्री लेवल-9 में नियुक्ति एवं वेतनमान के प्रावधान के साथ करने तथा अधिकारियों को राज्य सेवा संवर्ग में शामिल करना, सेवा संरचना में सुधार, बीडीओ समेत संबंधित अधिकारियों को निजी अंगरक्षक के साथ सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराना और कालबद्ध प्रोन्नति का लाभ देना शामिल है।

संघ ने अन्य लंबित सेवा संबंधी मांगों का भी शीघ्र समाधान करने की मांग की है। राज्य के अन्य जिलों में भी संघ के पदाधिकारियों ने 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश की सूचना जिला प्रशासन को दी है।

Share this news

Leave a Comment