न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

फारबिसगंज पुलिस की बड़ी कारवाई,612 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

फारबिसगंज /बिपुल विश्वास

फारबिसगंज पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 612 ग्राम स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। फारबिसगंज डीएसपी राजकिशोर कुमार ने जानकारी देते हुए बताया फारबिसगंज पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल के मालदा टाउन से दो व्यक्ति एक बाइक पर स्मैक की बड़ी खेप लेकर फारबिसगंज आ रहे हैं। सूचना के आधार पर फारबिसगंज थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने फारबिसगंज के रामपुर ओवरब्रिज के पास वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर बाइक चालक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा सवार मौके से फरार होने में सफल रहा।गिरफ्तार युवक की पहचान मिर सलाम अली, पिता मिर रिसु अली, साकिन कुमुलपुर, बापड़ा, मिरपाड़ा थाना, मुर्शिदाबाद जिला, पश्चिम बंगाल के रूप में बताई गई है।

पुलिस ने उसके पास से 612 ग्राम स्मैक बरामद की है।इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी हुई है ।पुलिस फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी के आपूर्ति स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share this news

Leave a Comment