न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

महिला के गले से चेन छीन कर भाग रहा आरोपी चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार

किशनगंज/सागर चंद्रा


महिला के गले से सोना का चेन छीन कर भाग रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान आरोपी के पास से बरामद बाइक भी चोरी की निकली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के फाटापुकूर झंझुपाड़ा निवासी 24 वर्षीय संजू ग्वाला पिता संजीत ग्वाला के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध टाउन थाने में केस दर्ज कर उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


दरअसल आरोपी संजू ने गत शुक्रवार सुबह धरमगंज स्थित सरदार गोपाल सिंह मध्य विद्यालय के समीप बाजार से घर वापस जा रही महिला के गले से सोना का चेन छीन लिया था। लेकिन भागने के क्रम में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में संजू घायल हो गया। महिला के द्वारा शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी और बीआर 01 एफडी 5052 नंबर की पल्सर 180 बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।

सदर अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस आरोपी को थाने ले आई। लेकिन पीड़ित पक्ष के द्वारा थाने में घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। नतीजतन पुलिस ने मामले को स्वतः संज्ञान में लिया। एस आई धीरज कुमार के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में आरोपी संजू के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। पुलिस की जांच में संजू के द्वारा घटना में प्रयुक्त बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने जब बीआर 01 एफडी 5052 नंबर का सत्यापन ट्रैफिक चालान मशीन से किया गया तो यह नंबर अपाचे बाइक का निकला।

घटना के बाद पुलिस ने जब बाइक के चेसिस नंबर का सत्यापन ट्रैफिक चालान मशीन से किया तो बाइक बंगाल के बसीर हाट निवासी अरूप घोष पिता विमल घोष का पाया गया। पुलिस ने जब अरूप घोष से फोन पर बात की तो उसने बताया कि उसकी डब्ल्यू बी 64 यू 5228 नंबर की बजाज पल्सर 180 बाइक 10 दिन पूर्व चोरी हो गई थी। जिसकी सूचना उन्होंने स्थानीय पुलिस को दे दी है। बहरहाल पुलिस ने उन्हें बाइक बरामद करने की सूचना दे दी और मामले की जांच में जुट गई है।

Share this news

Leave a Comment