न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

प्राथमिक विद्यालय कामत टोला बीच चित्तौरिया में लगे सीसीटीवी एवं कैमरा को अज्ञात ने तोड़कर किया क्षतिग्रस्त

मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के चित्तौरिया पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कामत टोला बीच चित्तौरिया के विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी, चार कैमरा, चापाकल एवं नल को अज्ञात लोगों के द्वारा तोड़े जाने का मामला प्रकाश में आया हैं। इस बाबत विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रिया कपूर ने बताया कि विद्यालय में 10 सितंबर से बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन चल रहा हैं।

शनिवार की शाम को अज्ञात के द्वारा विद्यालय परिसर में लगे सीसीटीवी, चार कैमरा,चापाकल एवं नल को तोड़कर पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त कर दिया हैं। सीसीटीवी लगे रहने से आसपास की गतिविधियों पर नजर रखी जाती थी साथ ही शिक्षक क्या पढ़ा रहे हैं उस पर भी विशेष रूप से नजर रखा जाता था लेकिन सीसीटीवी एवं कैमरा को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के कारण शिक्षक छात्रों को क्या पढ़ा रहे हैं ।

इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही हैं अब विद्यालय के प्रत्येक रूम में घूम-घूम कर शैक्षणिक गतिविधि को देखना पड़ता हैं । इस घटना की जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमारी को दी गई हैं। वहीं अभी विद्यालय में बाढ़ को लेकर छात्र -छात्राओं की छुट्टी हैं सिर्फ शिक्षक विद्यालय परिसर पहुंचकर विद्यालय से संबंधित कार्य कर रहे हैं तथा बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रहे सामुदायिक किचन में भी सहयोग कर रहे हैं।

वहीं मनिहारी विधानसभा के पूर्व एमएलए प्रत्याशी सह समन्वय समिति संयोजक मनिहारी विधानसभा के सिकंदर मंडल ने कहा कि इस तरह विद्यालय परिसर के समान का क्षतिग्रस्त पहुंचना काफी दु:खद बात हैं। जो भी लोग इस तरह की घटना कर रहे हैं वह गलत मनसूबे के लोग हैं। इन गलत मनसूबे के लोगों पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

Share this news

Leave a Comment