न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अज्ञात वाहन की ठोकर से बुजुर्ग साइकिल चालक की मौत, रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होकर लौट रहे थे घर

कोचाधामन (किशनगंज)सरफराज आलम

अररिया-सिलीगुड़ी नेशनल हाईवे 327 ई पर चौपड़ा बखारी चौक के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान बहादुरगंज प्रखंड के खानकाह टोला बीरपुर निवासी करीब 70 वर्षीय व्यक्ति के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग अपने एक रिश्तेदार के जनाजे में शामिल होने के लिए चौपड़ा बखारी आए थे। जनाजे से लौटने के दौरान जब वह चौपड़ा बखारी चौक पर सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा अज्ञात वाहन की पहचान के लिए मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक का माहौल है।

Share this news

Leave a Comment