न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गया गोलीकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी घायल, हथियार बरामद

संवाददाता:मनोज कुमार

गया जिले के मानपुर के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हथियार बरामदगी के दौरान शुक्रवार देर रात कथित मुठभेड़ में मुख्य आरोपी श्याम बिहारी और गौरव के पैर में गोली लगी। दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिटी एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि बीते, 19 अक्टूबर को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हुई थी, जबकि दूसरा घायल हो गया था। मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें से चार गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को आत्मसमर्पण हेतु कहा गया।

लेकिन अपराधियों ने बात नहीं माना जिसके बाद आत्म रक्षा में फायरिंग की गई ,जिसमें दोनों अपराधियों के पैर में एक एक गोली लगी है ।पुलिस ने घटनास्थल से एक पिस्टल, एक कट्टा और चार खोखे बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी श्याम बिहारी पर पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मुठभेड़ की प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Share this news

Leave a Comment