बाढ़ पीड़ितों ने सामुदायिक किचन चलाने की मांग की
मनसाही/कटिहार -प्रखंड क्षेत्र के भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 0 3 एवं वार्ड संख्या 04 पूरी तरीके से बाढ़ से प्रभावित हो गया हैं। इस दोनों वार्ड से कुल 750 परिवार अपने घर वार छोड़कर बांध पर शरण लिए हुए हैं। इस मौके पर भेड़मारा पंचायत के उपसरपंच मो0 माले कुस्तूर उर्फ लाबु आमीन ने बताया कि भेड़मारा पंचायत के वार्ड संख्या 03 कारी कोसी बांध,डगरा मिलिक,चामापड़ा,खाड़ी टोला में कुल चार सौ परिवार एवं वार्ड संख्या 04 कारी कोसी बांध टोला,नहर टोला में तीन सौ पचास परिवार दोनों वार्ड से कुल साढ़े सात सौ परिवार पूरी तरीके से बाढ़ से प्रभावित हैं।
इन सभी के घरों के चूल्हे में पानी घुस गया हैं,सभी लोग अपने घर को छोड़कर बांध पर शरण लिए हुए हैं। वहीं दोनों वार्ड में लगे धान की खड़ी फसल,पटवा पूरी तरीके से डूब गया हैं। अब तक अंचल प्रशासन के द्वारा इन दोनों वार्ड का निरीक्षण नहीं किया गया हैं,ना ही अब तक सामुदायिक किचन शुरू की गई हैं। वहीं बांध के नीचे मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। छात्र मस्जिद में जाकर पढ़ाई कर रहे हैं एवं मदरसा के रूम में पानी भरा हुआ हैं,जिससे छात्रों को सोने में दिक्कत होता हैं एवं बाढ़ के पानी में टपकर मस्जिद में पढ़ने आते हैं।
इस मौके पर वार्ड संख्या 03 के वार्ड सदस्या मनवारा खातून,वार्ड संख्या 04 के वार्ड सदस्या नसरीन प्रवीण ने अंचल प्रशासन से अभिलंब सभी 750 पीड़ित परिवारों के घरों का जांच कर अभिलंब सामुदायिक किचन चलाया जाए साथ-साथ सभी के खाते में जीआर की राशि भी दी जाए।
इस अवसर पर मो. सलीम, मो.. जलाल,मो. यूसुफ,मो. शहाबुद्दीन,मो. जहांगीर,मो. शमशेर,मो . मजहर आलम,मो . आमिर, मजबूल हक,मो. तौफीक आलम,अब्दुल वहाब,मो . तारिक,अब्दुल सत्तार,वीरेंद्र सहनी,गोपाल मंडल,राजू सहनी,प्रकाश सहनी आदि बाढ़ पीड़ित उपस्थित रहे।