न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

काली पट्टी लगाकर बीपीआरओ ने किया सांकेतिक विरोध

टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह

बिहार राज्य पंचायत सेवा संघ के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पंचायती राज पदाधिकारियों ने बुधवार को बांह में काली पट्टी लगाकर सांकेतिक विरोध जताते हुए कार्यों का निष्पादन किया। टेढ़ागाछ के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) विवेक भारती भी काली पट्टी लगाकर कार्यालयीय कार्य करते नजर आए।


बीपीआरओ विवेक भारती ने बताया कि पंचायती राज सेवा संघ की बैठक में पदाधिकारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से सांकेतिक विरोध करने का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में काली पट्टी लगाकर कार्य करते हुए सरकार से मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया कि संघ की प्रमुख मांगों में बीपीआरओ को राजपत्रित पदाधिकारी का दर्जा देने, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को पुनः पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी का दायित्व देने तथा पद का लेवल-09 करने की मांग शामिल है।

इसके अलावा बिहार पंचायत सेवा का पुनर्गठन करते हुए सभी प्रोन्नति पदों पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों की पदस्थापना, पंचायत एवं प्रखंड कार्यालय की तर्ज पर पंचायती राज कार्यालय के लिए लिपिक का पद सृजित करने, कार्यालय संचालन के लिए कंटीजेंसी की व्यवस्था करने तथा बीपीआरओ को डीडीओ का अधिकार देने की मांग की गई है।

संघ के पदाधिकारियों के अनुसार मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत सामूहिक अवकाश पर जाने सहित अन्य चरणबद्ध कार्यक्रमों पर भी संघ में विचार-विमर्श चल रहा है।

Share this news

Leave a Comment