पौआखाली थानाक्षेत्र के पाँचगाछी रोड स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के डुमरिया शाखा के समीप की घटना
किशनगंज/ संवाददाता
गुरुवार के दिन पौआखाली थानाक्षेत्र में अज्ञात उचक्कों ने एकबार फिर से सीएसपी संचालक को अपना निशाना बनाते हुए बाइक की डिक्की में रखे एक लाख रूपये उड़ा लिया है।घटना के बाद पौआखाली पुलिस मामले की सूचना मिलते ही फौरन घटना स्थल पहुंचकर सीएसपी संचालक से जानकारी ली फिर घटना स्थल से सटे सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के डुमरिया शाखा के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई।उधर पीड़ित सीएसपी संचालक ने घटना के बाबत बताया है कि गुरुवार के दिन दोपहर करीब 3 बजकर 10 मिनट के आसपास एनएच 327 ई से सटे पांचगाछी मार्ग में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया,डुमरिया शाखा से वह 3 लाख नकद रूपये निकासी कर बड़े नोटों के 2 लाख रूपये वाले बंडल को अपनी जेब में रख लिया तथा बाकि एक लाख रूपये जिसमें खुदरा नोट शामिल था उसे अपनी बाइक की डिक्की में रख लिया और मुश्किल से दस से पन्द्रह गज की दुरी पर स्थित अपने सीएसपी काउंटर पर पहुंचा, जहाँ पहले से ही काफी संख्या में ग्राहक उनका इंतजार कर रहे थें।

इस बीच पीड़ित सीएसपी संचालक प्रमोद कुमार सिन्हा अपनी बाइक से उतरकर सीएसपी काउंटर का शटर खोलकर जैसे ही बाइक की डिक्की में रखे हुए रुपयों को लेने बाइक की ओर लपका वैसे ही उनके होश ग़ुम हो गए।प्रमोद ने देखा कि उनकी बाइक के डिक्की का लॉक टूटा हुआ है तथा डिक्की में रखा एक लाख रुपया भी गायब है।उधर प्रमोद के शोर मचाते ही आसपास के दुकानदार भी इकट्ठा हो गए और घटना पर हैरानी और चिंता व्यक्त करते हुए मामले की सूचना पुलिस को देने की बात प्रमोद से कही,पीड़ित सीएसपी संचालक प्रमोद कुमार सिन्हा ने तुरन्त घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी,जिसके बाद फौरन थानाध्यक्ष इक़बाल अहमद खां, एएसआई संजय यादव दलबल के साथ घटना स्थल पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए सेंट्रल बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज वगैरह को खंगालने में जुट गए।इधर गौरतलब हो कि पौआखाली थानाक्षेत्र में सीएसपी संचालक, माइक्रोफाइनांस कम्पनी कर्मी और बंधन बैंक ग्राहक से रुपयों की छिनतई आदि की घटनाएं पूर्व में भी घटित हो चुकी है जिन मामलों का देर सबेर गठित एसआइटी की टीम ने उद्भेदन भी किया है। उधर थाने में पीड़ित के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रयास जारी है।
आज की अन्य खबरें पढ़े:
- किसान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,पुलिस पर भूमाफियाओं की मदद का लगाया आरोप कटिहार – कोलासी पुलिस शिविर कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित मिलीभगत से एक किसान के खेत में लगी तैयार मकई की फसल को भू-माफियाओं द्वारा लूटने और जब्त किए गए ट्रैक्टर और अनाज को बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के वापस … Read more
- नदी-तटीय समुदायों को लेकर गंगा संवाद का आयोजनजल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापककटिहार – बिहार में गंगा घाटी मंच एवं अभिलाषा परिवार स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित गंगा संवाद” में नदी-तटीय समुदायों के पर्यावरणीय न्याय, सामुदायिक जल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। कटिहार में इस प्रकार … Read more
- पिकअप वाहन ने डेढ़ साल के मासूम बच्ची को कुचला,हुई मौतमनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा में दरवाजे पर खेल रहे एक डेढ़ साल की बच्ची श्रेया सिंह को एक अनियंत्रित तेज गति से आ रही पिकअप ने कुचल दिया जिससे उस बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना … Read more
- शिशु सभा गठन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठकटिहार – शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए शिशु सभा का भव्य गठन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी वर्गों के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते … Read more
- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआतमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन की शुरुआत पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।हरिनाम संकीर्तन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। संकीर्तन को सफल बनाने के लिए … Read more
- कटिहार:मंत्रिमंडल के गठन पर जदयू पदाधिकारी ने दी बधाईकटिहार – बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद में निशांत कुमार, और लेशी सिंह सहित सभी मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित किए जाने पर जदयू नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने तहेदिल से बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।डॉ. सुशील कुमार सुमन ने कहा कि … Read more
- अवैध दवा कारोबार की सूचना पर मेडिकल स्टोर और घर में छापा,संचालक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट-सिवाना रोड स्थित जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में गुरुवार को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार की सूचना मिलने के बाद की … Read more
- केबी झा कॉलेज महाविद्यालय में किया गया सम्मान समारोह का आयोजनकटिहार – राज्य सरकार के सात निश्चय-3, 2025-30 के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णियाँ विश्वविद्यालय,पूर्णियाँ के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जा चुकी है। उक्त महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों के … Read more
- योग महोत्सव में 800 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने किया योगाभ्यासबरारी /कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 45 वें काउंटडाउन के तहत गुरुबाजार स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सौजन्य से शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया की गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय बरारी परिसर में भव्य योग महोत्सव का आयोजन … Read more
- मनिहारी के हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर,लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधानमनिहारी /कटिहार – अनुमंडल प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बड़ी पहल की गई है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने की। … Read more
- कटिहार:नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को हो रही है परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विडंबना यह है कि इन नहरों में पानी नहीं रहने के कारण किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई के … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का योग जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेशविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लगातार योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” से 100 दिन पूर्व शुरू किए गए विशेष कार्यक्रमों … Read more
- शादी से पहले उजड़ गई चांदनी की जिंदगी: घर में घुसकर युवती को मारी गोली, फारबिसगंज में सनसनीसंवाददाता : अरुण कुमार अररिया जिले के फारबिसगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया। घर में सो रही एक 17 वर्षीय युवती की गोली मारकर हत्या कर दी … Read more
- लापता व्यक्ति मुंबई से सकुशल हुआ बरामद, आरोपों को बताया निराधारसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज शहर के कागजिया बस्ती चूड़ी पट्टी से बीते दिनों लापता व्यक्ति शकुशल घर पहुंच गया है ।मालूम हो कि मोहम्मद चुन्ना उर्फ चांद जो कि शाहबाज नामक व्यक्ति के साथ मुंबई गया था, अचानक लापता हो गया था । काफी … Read more
- KishanganjNews:208 ग्राम संभावित ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी और मोबाइल जब्तसंवाददाता/ किशनगंज जिले में मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गलगलिया थाना पुलिस एवं एसएसबी … Read more
- पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार,भेजा गया जेलछोटी हत्या मामले में आरोपी पति गिरफ्तार ,भेजा गया जेल सागर चंद्रा/किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी निवासी छोटी की हत्या मामले की जांच कर रही टाउन थाना पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के कसवा गांगी … Read more
- KishanganjNews:100.02 ग्राम स्मैक के साथ धंधेबाज गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसागर चंद्रा /किशनगंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शहर के खगड़ा तीन नंबर गुमटी निवासी शाहजहां (19) पिता यूसुफ आलम के रूप में की गई है। गिरफ्तार … Read more
- बंगाल के मदरसे से लापता छात्र का शव बरामद, परिजनों के चित्कार से गूंजा गांवठाकुरगंज/किशनगंज/मो मुर्तुजा पौआखाली थाना क्षेत्र के बरचोंदी पंचायत अंतर्गत गोलाबस्ती वार्ड संख्या-8 निवासी 14 वर्षीय छात्र हाफिज मुशनिफ रेजा का शव पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में तिस्ता कैनाल से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। … Read more
- डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने ली मंत्री पद की शपथ,बनाए गए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री समर्थकों में उत्साहडॉ दिलीप कुमार जायसवाल को भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री बनाया गया । मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा संवाददाता/किशनगंज डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के मंत्रिमंडल में शामिल होने पर किशनगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। गुरुवार … Read more
- किशनगंज में वाहन चेकिंग के दौरान 100.02 ग्राम स्मैक बरामद, युवक गिरफ्तारकिशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के तहत कोचाधामन थाना क्षेत्र के धनपुरा पिकेट स्थित मस्तान चौक पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जांच के दौरान काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR37AN1124) … Read more





























