देश /डेस्क
जम्मू-कश्मीर सरकार ने एक आदेश जारी कर 149 साल पुरानी दरबार मूव परंपरा को खत्म कर दिया है। जारी आदेश के बाद सरकारी कर्मचारियों को दरबार मूव के तहत मिला अपना सरकारी आवास खाली कर देना है। केंद्र शासित प्रदेश के इस फैसले से सरकारी खजाने को हर साल लगभग 200 करोड़ रुपये की बचत होगी। यह फैसला उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की ओर से हुई घोषणा के कुछ ही दिन बाद लिया गया है।यह आदेश एस्टेट डिपार्टमेंट के कमिश्नर सेक्रेटरी एम राजू की ओर से जारी किया गया है और दरबार मूव से जुड़े सरकारी अफसरों और कर्मचारियों से कहा गया है कि वह जम्मू और श्रीनगर से अपने संबंधित सरकारी आवासों को 21 दिनों के अंदर खाली कर दें। दरअसल, 20 जून को एलजी ने कहा था कि जम्मू और कश्मीर प्रशासन पूरी तरह से ई-ऑफिस में तब्दील हो चुका है, इसलिए साल में दो बार होने वाली दरबार मूव की प्रथा की कोई आवश्यकता नहीं रह गई है।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन में दरबार मूव परंपरा की शुरुआत 1872 में तत्कालीन डोगरा शासक महाराज गुलाब सिंह के शासनकाल में हुई थी। असल में सर्दियों में श्रीनगर में अत्यधिक ठंड होने के चलते सरकार का काम करना मुश्किल हो जाता था तो गर्मियों में जम्मू में रहकर शासन-प्रशासन चलाने में मुश्किल होती थी। इसी के चलते श्रीनगर को गृष्मकालीन राजधानी बनाया और जम्मू को शीतकालीन राजधानी। तब से अबतक जाड़ों में 6 महीने जम्मू से प्रशासन चलाया जाता था और गर्मियों में 6 महीने श्रीनगर से। इसके चलते जो कर्मचारी और ऑफिसर जम्मू के थे और दरबार मूव से जुड़े थे, उन्हें श्रीनगर में भी सरकारी आवास दिया गया था और श्रीनगर वालों को जम्मू में भी।
साल में दो बार राजभवन, सिविल सचिवालय और बाकी बड़े दफ्तरों का कामकाज भी जम्मू और श्रीनगर के बीच शिफ्ट होता रहता था, जिसके चलते सरकारी खजाने पर बड़ा बोझ पड़ता था। इसी को लेकर मनोज सिन्हा ने कहा था, ‘अब जम्मू और श्रीनगर दोनों सचिवालय 12 महीने सामान्य रूप से काम कर सकते हैं। इससे सरकार को हर साल 200 करोड़ रुपये की बचत होगी, जिसका उपयोग वंचित वर्गों के कल्याण के लिए किया जाएगा।’
बता दे की जम्मू-कश्मीर के एस्टेट डिपार्टमेंट के पास 4,678 आवासीय इकाइयां हैं। इनमें से 3,200 जम्मू में और 1,478 श्रीनगर में हैं। कई कर्मचारियों के पास सरकार की ओर से दरबार मूव के तहत उपलब्ध कराया गया निजी आवास भी है। अब उन अधिकारियों/कर्मचारियों की मौजूदा तैनाती के आधार पर लिस्ट जारी कर दी गई है और दोनों राजधानियों में से एक में दरबार मूव के तहत मिले आवास को खाली करने को कहा गया है।मालूम हो कि सिविल सचिवालय में 10,000 से ज्यादा कर्मचारी कार्य करते हैं और यह आदेश उन सब पर लागू होगा, जो दरबार मूव का हिस्सा होते हैं।
फ़ाइल फोटो
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- पिस्टल के दम पर नशे का खेल, करोड़ो की हेरोइन समेत पिस्टल कारतूस बरामद,पिता पुत्र चढ़े पुलिस के हत्थेकिशनगंज/दिलशाद सीमावर्ती किशनगंज में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। गलगलिया थाना क्षेत्र के हाथीडुबा गांव में पुलिस, एएनटीएफ, विशेष कार्य बल और एसएसबी … Read more
- तुलसिया में विशाल सत्संग समारोह, हजारों श्रद्धालुओं ने सुना संत रामपाल जी महाराज का सत्संगदिघलबैंक/मुरलीधर झा मुनींद्र धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत तुलसिया में विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु … Read more
- चोपड़ा बखारी में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजनकोचाधामन ( किशनगंज)सरफराज आलम प्रखंड के सुंदर बाड़ी पंचायत के पंचायत कार्यालय चोपड़ा बखारी में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया तनवीर आलम की अध्यक्षता में आयोजित विशेष ग्राम सभा … Read more
- प्राथमिक विद्यालय लोधना में विदाई समारोह आयोजित, स्थानांतरण पर शिक्षक को दी गई विदाईकोचाधामन(किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लोधना में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय के सहायक शिक्षक शाह अफरोज को विदाई दी गई। शिक्षक शाह अफरोज का तबादला बहादुरगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय मोहीउद्दीन … Read more
- रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 21 आरओबी के भू-अर्जन की मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा21 आरओबी के लिए भू-अर्जन में तेजी के निर्देश चार जिलों की रेलवे परियोजनाओं की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा, एक सप्ताह में धारा 20(ए) की कार्रवाई … Read more
- अररिया:मांस फैक्ट्री के विरोध पर विक्रेताओं ने जताई आपत्ति,राजनीति करने का लगाया आरोपविक्रेता संघ ने लगाया राजनीति करने का आरोप, रोजगार के मुद्दे पर विधायक से सवाल फारबिसगंज/अरुण कुमार रेनू गांव सिमराहा स्थित सिरसिया में संचालित मांस फैक्ट्री के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री … Read more
- राजद नेता का निधन,नेताओं ने जताया शोककटिहार – राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके लाल बहादुर यादव का निधन से शहर में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे … Read more
- विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिसकर्मी गायब,एसपी ने वेतन रोका03 पुलिस पदाधिकारी समेत 22 कर्मी थे प्रतिनियुक्तऔचक निरीक्षण में ड्यूटी से मिले अनुपस्थित कटिहार- शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चल रही विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 … Read more
- कटिहार आयोजना क्षेत्र के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान कार्य की प्रगति की समीक्षाकटिहार – नगर निगम कटिहार में निगमायुक्त संतोष कुमार के कार्यालय कक्ष में कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक … Read more
- निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शनराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कटिहार -बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप धरना स्थल पर निर्वाचन आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली एवं मुख्य चुनाव आयुक्त … Read more
- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाल बहादुर यादव को नगर निगम कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलिकटिहार – कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव का सोमवार को सामायिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर निगम परिवार एवं शहरवासियों में शोक की लहर है।दिवंगत श्री … Read more
- एनसीडी सेवा का लाभ लेने स्वास्थ्य संस्थान से अवश्य संपर्क करें-जिला स्वास्थ्य समिति30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील कटिहार–राज्यस्तर से प्राप्त दिशा – निर्देशों के आलोक में जिले में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं समय पर पहचान के … Read more
- सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर लागू करने को लेकर कार्यशाला आयोजितकटिहार-जिले में सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जमीनी परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न सूचकांकों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।उपविकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित … Read more
- नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप,जांच में जुटी पुलिसनौकरी का झांसा देकर युवती को मकान में ले जाने का आरोप सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस जुटा रही घटना से … Read more
- कोचाधामन में दिव्यांगता जांच शिविर, 109 आवेदकों की हुई शारीरिक जांचसंवाददाता/ किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने को डीएम ने दिए सख्त निर्देशएक सप्ताह में शौचालय, पेयजल व बिजली की सुविधा पूरी करने का निर्देश किशनगंज:जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना और … Read more
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विभाग परिसर में चला सफाई अभियानकिशनगंज/विजय कुमार साह सोमवार को SBI RSETI किशनगंज के तत्वावधान में कृषि विभाग, किशनगंज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ … Read more
- 19 वर्षों से सेवा दे रहे तीन शिक्षकों समेत छह का एक साथ स्थानांतरणझुनकी मुसहरा में विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए शिक्षक व छात्र, लंबे समय तक विद्यालय में दी सेवाओं को किया याद। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुसहरा स्थित मध्य विद्यालय फाराबाड़ी … Read more
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किशनगंज में कांग्रेस का हल्ला बोल,इस्तीफे की मांग को लेकर दिया धरनाकिशनगंज शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया … Read more
- किशनगंज में बजाज की दो नई बाइक्स की धमाकेदार एंट्री: विधायक और नप अध्यक्ष ने किया पल्सर N160 SS और N160 S का ग्रैंड लॉन्चसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज शहर के पश्चिम पाली स्थित बजाज शोरूम में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बजाज कंपनी की दो नई और आधुनिक बाइक्स पल्सर N160 SS और पल्सर N160 S की … Read more