कुमार राहुल
‘ चिराग दिल का जलाओ बहुत अंधेरा है ‘राजनीति में उच्च पदों पर बैठे नेता चराग दूसरों के लिए नहीं जलाते, वरना उनका घर खुद अंधकार में डूब जाएगा ।भाई रामविलास पासवान के मरने के साथ ही, पशुपतिनाथ पारस ने समझ लिया था, कि अब चिराग पासवान का राजनैतिक रसूख का चिराग बुझाने का वक्त आ गया है। इसलिए सभी सांसदों सहित पार्टी के मुखिया बन बैठे। जबकि लोक जनशक्ति पार्टी के पूर्व अध्यक्ष चिराग पासवान का कहना है, कि उन्हें और उनकी मां को लोक जनशक्ति पार्टी में रामविलास पासवान की विरासत संभालने का अवसर मिलना चाहिए।
हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी काफी सभाओ में कहते हैं, ‘तेरा नंबर कब आएगा’ ‘पारिवारिक पार्टी’ में दूसरे कार्यकर्ताओं का नंबर कभी नहीं आता, इसलिए पार्टी में जनाधार वाले नेता को पार्टी तोड़कर अलग रहा बनानी पड़ती है। वैसे पशुपतिनाथ पारस ( पारस को जनाधार वाला नेता के रूप में गिना नहीं जाता है )पहले नेता नहीं है, जिस ने पलटी मारी। लोक जनशक्ति पार्टी पहले से ही पलटी मार पार्टी रही है। स्वर्गीय रामविलास पासवान को श्री लालू प्रसाद यादव’ मौसम वैज्ञानिक’ कहते रहे हैं। रामविलास पासवान अपने पूरे करियर में अक्सर सत्ता पाने के लिए बेहतर अवसर वाली पार्टी के साथ गठबंधन या समझौता करते रहें, और सत्ता का सुख भोगते रहे ।
चाचा पारस ने भतीजा चिराग को धोखा इसलिए दिया, क्योंकि जदयू के प्रति उन्हें अपनी प्रगाढ़ता साबित करनी है। और जल्द ही मोदी कैबिनेट की विस्तार की संभावना है ।जिसमे रामविलास पासवान के मरने के बाद कैबिनेट में एलजीपी को एक मंत्री पद मिलने की संभावना है। इसलिए चाचा ने पार्टी के सभी सांसदों का समर्थन एवं अध्यक्ष पद हथिया कर खुद को दावेदार साबित कर दिया, और भतीजे को ठेंगा दिखा दिया।
‘साजिशें अभी से हैं, बागवानों( माली), गुलची ( भंवरा) में ,
अभी तो गुले बहार का पता ही नहीं ‘.
महाराष्ट्र के अजीत पवार वर्तमान उपमुख्यमंत्री कई बार अपनी ओछी हरकत और भाषणों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। 2 वर्ष पहले अपने चाचा शरद पवार की पार्टी (NCP )को हाईजैक कर, देवेंद्र फडणवीस के साथ 2 दिनों वाली सरकार बना ली ।दो दिनों बाद फिर एनसीपी में लौट गए। यह राजनीतिक पलटी मारी का अभूतपूर्व नमूना था ।वर्तमान उपमुख्यमंत्री ने अपने भाषण में एक बार यहां तक कह दिया, कि अगर महाराष्ट्र में पानी की कमी है, तो मूत कर पानी की कमी पूरा करो।इसे कहते हैं,
‘अल्लाह मेहरबान तो, गधा पहलवान’ ।
उसी महाराष्ट्र में राज ठाकरे यानी शिवसेना के फायर ब्रांड नेता को अपनी पार्टी छोड़कर नयी पार्टी ‘महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ‘बनानी पड़ी। लेकिन फायदे का सौदा साबित नहीं हुआ। हफ्ता वसूल पार्टी के नाम से मशहूर शिवसेना से अलग हुए राज ठाकरे कई बार हफ्ता वसूली के मामले में ईडी के दफ्तर के चक्कर काटते नजर आते हैं। जबकि चचेरे भाई उद्धव ठाकरे जिसने हिंदू पार्टी के नाम पर वोट पाया ,अपने धूर विरोधियों के साथ मिलकर मुख्यमंत्री की गद्दी संभाल रहे हैं ।भारतीय राजनीति मे अधिकांश पारिवारिक पार्टियों में ,चाचा ही भतीजे पर भारी पड़ते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश थोड़ा अलग है ।जहां अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव की सारी महत्वाकांक्षा को पानी फेर कर पार्टी हथिया ली। दरअसल इसके पीछे भी मुलायम सिंह यादव का पुत्र मोह ही था। जिस ने बड़ी चालाकी से पहले बेटे को यूपी का मुख्यमंत्री बना दिया, जब पार्टी टूटी तो दिखावे के लिए भाई शिवपाल के साथ दिखे।
अब शिवपाल यादव की पार्टी का अस्तित्व यूपी में कहीं नजर ही नहीं आता । यह तो वही बात हुई ना..
‘जरूरत पड़ी तो खून हमने दिया ,
बहारें आई तो कहते हैं तुम कौन हो’
गनीमत यह है ,कि लालू प्रसाद यादव ने अपने भाइयों को एक्टिव पॉलिटिक्स में शामिल नहीं किया। बल्कि तरजीह अपने सालाओं को दी, जब सालों ने पलटी मारी तो, उसे हाशिए में ढकेल दिया गया। ठीक उसी तरह जैसे गांधी फैमिली में वरुण गांधी और उसकी मां को पार्टी से बाहर रखा। वैसे वरुण गांधी एक्टिव तो है, लेकिन असरदार नहीं दिखते हैं। लेकिन साउथ इंडिया की पारिवारिक पार्टी में उठापटक तुलनात्मक दृष्टि से कम ही दिखाई पड़ती है, करुणानिधि की पार्टी (DMK )में स्टालिन ने अपने भाई अलागिरी को येन केन प्रकारेण साइडलाइन कर दिया। जबकि मूरोसली मारन( करुणानिधि के रिलेटिव ) ने कभी भी सत्ता और सर्वोच्च पद पाने के लिए उठापटक नहीं की। अब सवाल यह है ,कि आज भी हम क्या राजतंत्र में जी रहे हैं? एक व्यक्ति संघर्ष कर अपना राजनीतिक अस्तित्व बनाता है, तो क्या उन्हें यह अधिकार प्राप्त हो जाता है ,कि नए लोगों को रोक कर, अपने परिवार के लोगों को सत्ता में काबिज कराएं ।तो फिर नए संघर्ष करने वाले लोगों का नंबर कब आएगा ? इसके लिए दोषी हम सभी लोग हैं ,जो पारिवारिक राजनीतिक party को अपना मत देकर, सफलता की सीढ़ी चढ़ने में मदद करते हैं ।
बेशक वह व्यक्ति उस पद के काबिल ही ना हो। गलत व्यक्ति को चुनने के बाद, फिर हम उम्मीद करें, कि पद पाने के बाद वह अच्छा हो जाएगा।ऐसा हो ही नहीं सकता है ।हम सभी को धर्म, जाति ,परिवारवाद की राजनीति से ऊपर उठना पड़ेगा ,वरना अयोग्य व्यक्तियों की पारिवारिक राजनीतिक लड़ाई और सत्ता पाने की होड से समाज और देश का ही नुकसान होगा।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, 21 आरओबी के भू-अर्जन की मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा21 आरओबी के लिए भू-अर्जन में तेजी के निर्देश चार जिलों की रेलवे परियोजनाओं की राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने की समीक्षा, एक सप्ताह में धारा 20(ए) की कार्रवाई पूरी करने का आदेश पटना: … Read more
- अररिया:मांस फैक्ट्री के विरोध पर विक्रेताओं ने जताई आपत्ति,राजनीति करने का लगाया आरोपविक्रेता संघ ने लगाया राजनीति करने का आरोप, रोजगार के मुद्दे पर विधायक से सवाल फारबिसगंज/अरुण कुमार रेनू गांव सिमराहा स्थित सिरसिया में संचालित मांस फैक्ट्री के विरोध में आयोजित धरना-प्रदर्शन के बाद फैक्ट्री में माल सप्लाई करने वाले … Read more
- राजद नेता का निधन,नेताओं ने जताया शोककटिहार – राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष सह नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रह चुके लाल बहादुर यादव का निधन से शहर में शोक की लहर है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थें। पिछले पंद्रह दिनों पूर्व … Read more
- विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिसकर्मी गायब,एसपी ने वेतन रोका03 पुलिस पदाधिकारी समेत 22 कर्मी थे प्रतिनियुक्तऔचक निरीक्षण में ड्यूटी से मिले अनुपस्थित कटिहार- शहरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चल रही विशेष वाहन जांच ड्यूटी से 22 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी अनुपस्थित … Read more
- कटिहार आयोजना क्षेत्र के जीआईएस आधारित मास्टर प्लान कार्य की प्रगति की समीक्षाकटिहार – नगर निगम कटिहार में निगमायुक्त संतोष कुमार के कार्यालय कक्ष में कटिहार आयोजना क्षेत्र के लिए तैयार किए जा रहे जीआईएस आधारित मास्टर प्लान के कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में … Read more
- निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शनराष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन कटिहार -बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला समाहरणालय के समीप धरना स्थल पर निर्वाचन आयोग की पक्षपातपूर्ण कार्यप्रणाली एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर लगे वोट … Read more
- पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लाल बहादुर यादव को नगर निगम कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलिकटिहार – कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव का सोमवार को सामायिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नगर निगम परिवार एवं शहरवासियों में शोक की लहर है।दिवंगत श्री लाल बहादुर यादव जी का … Read more
- एनसीडी सेवा का लाभ लेने स्वास्थ्य संस्थान से अवश्य संपर्क करें-जिला स्वास्थ्य समिति30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील कटिहार–राज्यस्तर से प्राप्त दिशा – निर्देशों के आलोक में जिले में गैर-संचारी रोगों की रोकथाम एवं समय पर पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच … Read more
- सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय स्तर पर लागू करने को लेकर कार्यशाला आयोजितकटिहार-जिले में सतत विकास लक्ष्यों को स्थानीय आवश्यकताओं और जमीनी परिस्थितियों के अनुसार विभिन्न सूचकांकों में गुणात्मक सुधार लाने के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।उपविकास आयुक्त डा.नेहा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले … Read more
- नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप,जांच में जुटी पुलिसनौकरी का झांसा देकर युवती को मकान में ले जाने का आरोप सीसीटीवी और फॉरेंसिक साक्ष्यों से जांच महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज, पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस जुटा रही घटना से जुड़े साक्ष्यआरोपी की तलाश जारी … Read more
- कोचाधामन में दिव्यांगता जांच शिविर, 109 आवेदकों की हुई शारीरिक जांचसंवाददाता/ किशनगंज जिलाधिकारी नवीन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को कोचाधामन प्रखंड में दिव्यांगजनों के लिए दिव्यांगता मेडिकल बोर्ड का आयोजन किया गया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त समन्वय से आयोजित शिविर में सिविल सर्जन … Read more
- आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था सुधारने को डीएम ने दिए सख्त निर्देशएक सप्ताह में शौचालय, पेयजल व बिजली की सुविधा पूरी करने का निर्देश किशनगंज:जिलाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समेकित बाल विकास सेवाओं के तहत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों की आधारभूत संरचना और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की … Read more
- स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कृषि विभाग परिसर में चला सफाई अभियानकिशनगंज/विजय कुमार साह सोमवार को SBI RSETI किशनगंज के तत्वावधान में कृषि विभाग, किशनगंज परिसर में “स्वच्छता ही सेवा” अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए … Read more
- 19 वर्षों से सेवा दे रहे तीन शिक्षकों समेत छह का एक साथ स्थानांतरणझुनकी मुसहरा में विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए शिक्षक व छात्र, लंबे समय तक विद्यालय में दी सेवाओं को किया याद। टेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र के झुनकी मुसहरा स्थित मध्य विद्यालय फाराबाड़ी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय फाराबाड़ी … Read more
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किशनगंज में कांग्रेस का हल्ला बोल,इस्तीफे की मांग को लेकर दिया धरनाकिशनगंज शहर के अंबेडकर टाउन हॉल के समीप सोमवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और केंद्र सरकार को लेकर … Read more
- किशनगंज में बजाज की दो नई बाइक्स की धमाकेदार एंट्री: विधायक और नप अध्यक्ष ने किया पल्सर N160 SS और N160 S का ग्रैंड लॉन्चसंवाददाता:राहुल कुमार किशनगंज शहर के पश्चिम पाली स्थित बजाज शोरूम में सोमवार को एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बजाज कंपनी की दो नई और आधुनिक बाइक्स पल्सर N160 SS और पल्सर N160 S की ग्रैंड लॉन्चिंग की गई।इस अवसर … Read more
- अररिया जिले के सिमराहा में मांस फैक्टी के विरोध में हजारों लोगों ने दिया धरना,फैक्ट्री बंद करवाने की मांगसंवाददाता:अरुण कुमार अररिया जिले के सिमराहा में स्थित मांस फैक्ट्री को बंद करवाने की मांग को लेकर सोमवार को सिरसिया में हजारों लोगों ने धरना प्रदर्शन किया ।गौरतलब हो कि जिला प्रशासन के द्वारा धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं … Read more
- किशनगंज से लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुजरात के जामनगर से किया बरामदसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाने की पुलिस ने लापता नाबालिग लड़की को गुजरात के जामनगर से बरामद कर लिया। लेकिन मामले का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस नाबालिग को लेकर किशनगंज पहुंची। सदर अस्पताल … Read more
- महिला पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तारकिशनगंज/सागर चंद्रा चारदीवारी तोड़ने का विरोध करने पर महिला पर धारदार हथियार से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महलबाड़ी निवासी 68 वर्षीय हसीबुर्रहमान पिता जैनुद्दीन से आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, महिला घायलकिशनगंज/सागर चंद्रा शहर के कजलामनी में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों के द्वारा लाठी डंडे से पीटाई किये जाने से जोगा देवी पति गौचरण मोची घायल हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों … Read more
- किशनगंज:100 ग्राम स्मैक के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार ,भेजा गया जेलसागर चंद्रा/ किशनगंज टाउन थाना पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बंगाल से स्मैक खरीदकर उसे बेचने के लिए किशनगंज ला रहा था। लेकिन इसकी भनक पुलिस को मिल गई … Read more