न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :कोरोना काल में सभी राजनीतिक पार्टियां क्वारंटीन हो गई है -जेपी नड्डा

दिल्ली :भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने आज विपक्षी पार्टियों के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां कोरो ना काल में क्वार्नटीन हो गई है ।दिल्ली स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में टीकाकरण शिविर का जायजा लेने पहुंचे थे, श्री नड्डा ने कहा कि ये दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे तेज चलने वाला टीकाकरण अभियान है।भाजपा के कार्यकर्ता बूथ-बूथ पर वैक्सीनेशन कराने का संदेश लोगों को दे रहें हैं और उनकी मदद भी कर रहे हैं।श्री नड्डा ने कहा वैक्सीन पर बहुत राजनीति हुई है।






विपक्ष के नेताओं ने पहले वैक्सीन लगाने में शंका व्यक्त की थी।गलत बयान देकर भारत के इस महाअभियान पर रुकावट डालने का प्रयास किया गया।इसके बावजूद देश की 130 करोड़ जनता, प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर टीकाकरण के लिए आगे आई है। श्री नड्डा ने कहा जिन नेताओं ने पहले टीके को लेकर शंका व्यक्त की थी, वो आज टीका लगा रहे हैं।मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उनका मन बदला, दिल बदला या आत्मा बदली।इस पवित्र काम में भी राजनीति करने से इन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी।

श्री नड्डा ने कहा भाजपा का एक एक कार्यकर्ता इस महाअभियान में पूरी ताकत के साथ लगेगा और भारत को वैक्सीन युक्त और कोरोना मुक्त करके हटेगा।वहीं उन्होने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल सहित अन्य विपक्षी नेताओं का बिना नाम लिए ही निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता आजकल ट्विटर पर दिखते हैं, कुछ लोग प्रेस कांफ्रेंस पर दिखते हैं, कुछ प्रेस रिलीज पर ही अपना चेहरा दिखाते हैं।कोरोना काल में सभी राजनीतिक पार्टियां क्वारंटीन हो गई हैं। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में लगे हैं।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment