एक अती सुन्दर महिला ने विमान में प्रवेश किया और अपनी सीट की तलाश में नजरें घुमाईं। उसने देखा कि उसकी सीट एक ऐसे व्यक्ति के बगल में है। जिसके दोनों ही हाथ नहीं है। महिला को उस अपाहिज व्यक्ति के पास बैठने में झिझक हुई।
उस ‘सुंदर’ महिला ने एयरहोस्टेस से बोली “मै इस सीट पर सुविधापूर्वक यात्रा नहीं कर पाऊँगी। क्योंकि साथ की सीट पर जो व्यक्ति बैठा हुआ है उसके दोनों हाथ नहीं हैं।” उस सुन्दर महिला ने एयरहोस्टेस से सीट बदलने हेतु आग्रह किया।
असहज हुई एयरहोस्टेस ने पूछा, “मैम क्या मुझे कारण बता सकती है..?”
‘सुंदर’ महिला ने जवाब दिया “मैं ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती। मैं ऐसे व्यक्ति के पास बैठकर यात्रा नहीं कर पाउंगी।”
दिखने में पढी लिखी और विनम्र प्रतीत होने वाली महिला की यह बात सुनकर एयरहोस्टेस अचंभित हो गई। महिला ने एक बार फिर एयरहोस्टेस से जोर देकर कहा कि “मैं उस सीट पर नहीं बैठ सकती। अतः मुझे कोई दूसरी सीट दे दी जाए।”
एयरहोस्टेस ने खाली सीट की तलाश में चारों ओर नजर घुमाई, पर कोई भी सीट खाली नहीं दिखी।
एयरहोस्टेस ने महिला से कहा कि “मैडम इस इकोनोमी क्लास में कोई सीट खाली नहीं है, किन्तु यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखना हमारा दायित्व है। अतः मैं विमान के कप्तान से बात करती हूँ। कृपया तब तक थोडा धैर्य रखें।” ऐसा कहकर होस्टेस कप्तान से बात करने चली गई।
कुछ समय बाद लोटने के बाद उसने महिला को बताया, “मैडम! आपको जो असुविधा हुई, उसके लिए बहुत खेद है | इस पूरे विमान में, केवल एक सीट खाली है और वह प्रथम श्रेणी में है। मैंने हमारी टीम से बात की और हमने एक असाधारण निर्णय लिया। एक यात्री को इकोनॉमी क्लास से प्रथम श्रेणी में भेजने का कार्य हमारी कंपनी के इतिहास में पहली बार हो रहा है।”
‘सुंदर’ महिला अत्यंत प्रसन्न हो गई, किन्तु इसके पहले कि वह अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करती और एक शब्द भी बोल पाती… एयरहोस्टेस उस अपाहिज और दोनों हाथ विहीन व्यक्ति की ओर बढ़ गई और विनम्रता पूर्वक उनसे पूछा “सर, क्या आप प्रथम श्रेणी में जा सकेंगे..? क्योंकि हम नहीं चाहते कि आप एक अशिष्ट यात्री के साथ यात्रा कर के परेशान हों।
यह बात सुनकर सभी यात्रियों ने ताली बजाकर इस निर्णय का स्वागत किया। वह अति सुन्दर दिखने वाली महिला तो अब शर्म से नजरें ही नहीं उठा पा रही थी।
तब उस अपाहिज व्यक्ति ने खड़े होकर कहा, “मैं एक भूतपूर्व सैनिक हूँ। और मैंने एक ऑपरेशन के दौरान कश्मीर सीमा पर हुए बम विस्फोट में अपने दोनों हाथ खोये थे। सबसे पहले, जब मैंने इन देवी जी की चर्चा सुनी, तब मैं सोच रहा था। की मैंने भी किन लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी जान जोखिम में डाली और अपने हाथ खोये..?
लेकिन जब आप सभी की प्रतिक्रिया देखी तो अब अपने आप पर गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने अपने देश और देशवासियों की खातिर अपने दोनों हाथ खोये।”और इतना कह कर, वह प्रथम श्रेणी में चले गए।’सुंदर’ महिला पूरी तरह से शर्मिंदा होकर सर झुकाए सीट पर बैठ गई।
अगर विचारों में उदारता नहीं है तो ऐसी सुंदरता का कोई मूल्य नहीं है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशविभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों पर एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, निष्पक्ष जांच और विधिसम्मत कार्रवाई पर जोर किशनगंज:आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से … Read more
- 557वें प्रकाश उत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, सिख समुदाय के युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतबराहुल कुमार/ किशनगंज गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश उत्सव के पावन अवसर पर सिख समुदाय द्वारा शहर में भव्य और आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि किशनगंज के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शहर के महावीर … Read more
- सीमावर्ती 29 गांवों का होगा समग्र विकास, युवाओं को मिलेगा रोजगारपरक प्रशिक्षणडीएम नवीन कुमार और एसपी संतोष कुमार ने की सीमावर्ती गांवों में विकास योजनाओं की समीक्षा, सड़क, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता देने का निर्देश संवाददाता/किशनगंज भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों के समग्र विकास … Read more
- अररिया:प्राकृतिक व जैविक खेती अपनाएं किसान, पशुपालन और मत्स्य पालन से भी बढ़ाएं आमदनी : डीएमअररिया में दो दिवसीय जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी का शुभारंभ, उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की दी गई जानकारी अररिया/अरुण कुमार किसानों की आमदनी बढ़ाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने के … Read more
- मोटरसाइकिल की आमने -सामने टक्कर में दो युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराममनसाही/कटिहार – मनसाही हाट – दिलारपुर मुख्य मार्ग के मोहनपुर महंत स्थान के पास दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने में हुई जोरदार टक्कर में दो युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार सिंटू कुमार मंडल (28) पिता रंजीत … Read more
- अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार गंभीर,हाथ-पैर फ्रैक्चरकुरसेला /कटिहार – एनएच-31 पर कटिहार -भागलपुर सीमा के समीप रविवार की रात करीब अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान खेरिया कुरसेला निवासी कुंदन कुमार (20) … Read more
- मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय एकता पर शायरों की सजी महफिल ह्युमन डवलपमेंट आर्गेनाइजेशन की ओर से एक शाम राष्ट्रीय एकता के नाम पर मुशायरा कवि सम्मेलन का आयोजन सालमारी /कटिहार – आरडीएस कॉलेज सालमारी … Read more
- प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजितसम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे मुख्य अतिथि कटिहार – भाजपा की ओर से आगामी प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन को भव्य, व्यवस्थित एवं सफल बनाने … Read more
- गोरखनाथ धाम में मंगलवार को मनाई जाएगी देव दीपावलीसालमारी /कटिहार – मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम में आज मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव दीपावली पूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि … Read more
- फलका में 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तारमुख्य सप्लायर की तलाश तेज फलका/कटिहार – फलका पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.33 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।यह कार्रवाई रविवार रात सूचना के आधार पर फुलडोभी … Read more
- कायाकल्प योजना की प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजितपंचायतवार योजनाओं की स्थिति, कार्यों की पूर्णता और क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर हुई चर्चा मनिहारी/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में कायाकल्प योजना के तहत संचालित विकास कार्यों की प्रगति, योजनाओं की पूर्णता तथा शेष कार्यों को गति … Read more
- ऑटो और बाइक से शराब तस्करी करते तीन गिरफ्तार,83.64 लीटर शराब जब्तविदेशी शराब के साथ एक, देसी शराब के साथ दो आरोपी पकड़े गए सालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम … Read more
- जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष के निधन पर जदयू कार्यालय में शोक सभा का आयोजनमनसाही/कटिहार – जदयू कार्यालय मनसाही में जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार मंडल(64) के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष बलराम पोद्दार ने की। इस मौके … Read more
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी पूरी,कार्यकर्ताओं में उत्साहआजमनगर /कटिहार – शहर के टाउन हॉल में 24 नवंबर को होने वाले सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए आजमनगर प्रखंड सभागार में जदयू नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता जदयू … Read more
- किशनगंज की DPO रूबी कुमारी हुई निलंबित, आय से 80% अधिक संपत्ति का आरोप, EOU छापेमारी के आधार पर हुई कार्रवाईभ्रष्टाचार के खिलाफ शिक्षा विभाग ने किशनगंज में बड़ी कार्रवाई की है। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (DPO) शिक्षा रूबी कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभाग … Read more
- विज्ञान के प्रयोगों से विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी रचनात्मक क्षमतागुरुबाजार में लगी विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न विषयों पर सजे मॉडल, सात विद्यालयों का जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन बरारी /कटिहार – बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नवाचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार … Read more
- ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू,आरपीएफ ने दिखाई तत्परताकटिहार – कटिहार रेलमंडल में आरपीएफ की ओर से बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए आरपीएफ कमांडेंट संदीप कुमार पीएस के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत कटिहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ इस्ट पोस्ट … Read more
- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित,दिए जरूरी निर्देशविकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश कटिहार – समाहरणालय के एनआईसी सभागार में जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में साप्ताहिक प्रोजेक्ट मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिले में चल रही सभी प्रमुख विकासात्मक … Read more
नरेंद्र जी के फेसबुक वॉल से साभार