• ayush.bihar.gov.in योग के लिए निशुल्क किया जा सकता है रजिस्ट्रेशन
• स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने टिवटर के माध्यम से योग अपनाने की अपील की
• नियमित योग कर अवसाद और तनाव रखें दूर, शारीरिक रूप से रहें स्वस्थ
• योगा डे पर कार्यक्रम आयोजन कर संयुक्त राष्ट्र संघ के अधिकारी लेंगे हिस्सा
छपरा /प्रतिनिधि
कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को कोविड टीकाकरण के साथ योग व व्यायाम के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि योग से शारीरिक, मानसिक और अध्यात्मिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ्य रहता है. कोविड काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए इसका महत्व और भी अधिक बढ़ा है. नियमित रूप से योग अपना कर अवसाद और तनाव को भी दूर किया जा सकता है. योग की प्रमुख क्रियाओं में सूर्य नमस्कार, प्राणायम, मंडूकासन, शशकासन, ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, उष्ट्रासन, योगमुद्रासन, गोमुखासन, भुजंगासन, पादहस्तासन, पवनमुक्तासन, मर्कटासन, वक्रासन, कटिचक्रासन, भुजंगासन आदि मुख्य रूप से शामिल किये गये हैं जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माने गये हैं.
आयुष बिहार वेबसाइट पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन:
कोविड संक्रमण काल में ‘घर में रहें, योग करें’ की थीम के साथ 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जायेगा. सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राज्य सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी अपने टिवटर के माध्यम से लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया है. वहीं राज्य सरकार के आयुष विभाग द्वारा 21 जून को सुबह सात बजे से योग संबंधी कार्यक्रम प्रारंभ किया जायेगा. राज्य आयुष समिति द्वारा योग के लिए ayush.bihar.gov.in पर लोगों से रजिस्ट्रेशन करने की अपील की गयी है.
योग से बढ़ता है रक्तसंचार व फेफड़ों को ताकत:
योग की कई प्रक्रियाएं फेफड़ों को रक्तसंचार को बढ़ाती हैं. प्राणायम श्वसन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए एक विशेष योगाभ्यास है. श्वसन क्रिया के दौरान गहरी सांस लेते हुए वायु को भीतर खींचते हैं. सांस को अधिक से अधिक समय तक रोके रखते हैं और अंत में धीरे धीरे सांस छोड़ते हैं. इससे शरीर को आवश्यक मात्रा में आॅक्सीजन प्राप्त होता है. टीबी सहित श्वसन संबंधी रोग को दूर करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण अभ्यास है. इसके अलावा अनुलोम-विलोम प्राणायाम भी फेफड़ों को मजबूत रखता है. योगा के लिए शांत और साफ जगह का चयन का ध्यान रखना चाहिए. इसके अलावा कई अन्य योग प्रक्रियाएं की जानी चाहिए.
संयुक्त राष्ट्र संघ भी प्रसारित करेगा योग कार्यक्रम:
संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर भी योग को अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण माना है. योग दिवस के मौके पर यूएन के भी अधिकारी हिस्सा लेंगे. इसका प्रसारण यूएन वेब टीवी पर सुबह 8 बजकर 30 मिनट से 10 बजे तक लाइव प्रसारित किया जायेगा. यूएन ने कहा है कि योगा शारीरिक, मानसिक, और अध्यात्मिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ्य रखता है.
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय, खरीफ कर्मशाला में दी गई वैज्ञानिक खेती की जानकारीठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खरीफ मौसम की खेती के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड … Read more
- मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : डॉ. दिलीप जायसवालराजेश दुबे/किशनगंज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने पर शहर के धर्मगंज मांझिया स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बिहार के राजस्व … Read more
- रेतुआ नदी पर बनी चचरी पुल बारिश में क्षतिग्रस्त,50 हजार की आबादी प्रभावितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया रेतुआ नदी पर ग्रामीणों के सहयोग से बनाया गया बांस-बल्ले का चचरी पुल रविवार को नदी के बढ़ते जलस्तर की भेंट … Read more
- भोरहा पंचायत सरकार भवन में 16 जून को लगेगा सहयोग शिविर, तैयारियां तेजकिशनगंज /विजय कुमार साह टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की भोरहा पंचायत सरकार भवन में आगामी 16 जून (मंगलवार) को आम जनता की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से एक विशेष सहयोग शिविर का … Read more
- जन्मदिन की तैयारियों के बीच घर में पसरा मातम, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौतठाकुरगंज/कुलभूषण सिंह ठाकुरगंज नगर के कॉलेज मोड़ स्थित रानी सती मंदिर के समीप शनिवार की देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। … Read more
- दस केंद्रों में संचालित मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल परीक्षा में 4108 परीक्षार्थी हुए उपस्थिति,5060 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थितकिशनगंज/प्रतिनिधि जिला मुख्यालय के दस केंद्रों में रविवार को मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही के पदों की लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।परीक्षा दो पालियों में हुई। दोनों पालियों की … Read more
- सिपाही भर्ती लिखित परीक्षा को लेकर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,जिला पदाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्था का लिया जायजाकिशनगंज जिला मुख्यालय के 10 परीक्षा केंद्रों परसिपाही भर्ती लिखित परीक्षा का आयोजन कड़ी सुरक्षा के बीच किया गया।परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन … Read more
- अभियान बसेरा-3 जल्द होगा शुरू, भूमिहीनों को मिलेगा अपना आशियाना,किशनगंज में मंत्री दिलीप जायसवाल का बड़ा ऐलानबिहार के भूमिहीन परिवारों को जल्द ही अपना आशियाना मिलने वाला है।राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने किशनगंज में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया … Read more
- KishanganjNews :युवती का शव मिलने से सनसनी, पिता ने नौ लोगों के खिलाफ दिया आवेदनराज कुमार/पोठिया/किशनगंज: किशनगंज जिले में हत्या और संदिग्ध मौत के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्था पंचायत के कोल्था गांव से सामने आया … Read more
- समाजसेवी नरोत्तम जोशी के असमायिक निधन पर सांसद ने शोक जताया,कहा – जिला के लिए अपुरणीय क्षतिकटिहार – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य सह सांसद तारिक अनवर ने कटिहार के प्रमुख समाजसेवी,नवमनोनीत अध्यक्ष कटिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स नरोत्तम जोशी के असामयिक निधन पर दुख … Read more
- जाम से निजात पाने के लिए ई- रिक्शा चालक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय – विकास सिंहनिगम की ओर से अस्थायी पार्किग की व्यवस्था कटिहार – शहर के बाबू वीर कुंवर सिंह इंडोर स्टेडियम परिसर में ई- रिक्शा चालक संघ के टोटो चालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की … Read more
- बिजली पोल गिरने से युवक की मौत,विधायक प्रतिनिधि ने परिजनों से की मुलाकातशोकाकुल परिवार को आर्थिक सहायता व हरसंभव मदद का कोढा /कटिहार-कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संदलपुर पंचायत के मकईपुर गाँव निवासी स्वर्गीय छोटू कुमार के आकस्मिक निधन के बाद शोक की लहर दौड़ … Read more
- पुलिस ने हत्याकांड का किया खुलासा, डेढ़ साल की दोस्ती और अवैध संबंध बना मनीष की मौत का कारणफलका /कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के मोहजान गांव में विगत दिन मनीष कुमार मंडल (22 ) की गला रेतकर की गई निर्मम हत्या के मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ … Read more
- सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट,दो जोड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन,सुरक्षा के घेरे में रहा कटिहार जंक्शनकटिहार – केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। हजारों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा दो जोड़ी परीक्षा … Read more
- विश्व रक्तदाता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन,सक्षम कटिहार इकाई की ओर से रक्तवीरों को किया गया सम्मानितकटिहार – समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम कटिहार इकाई की ओर से सदर अस्पताल परिसर के सिविल सर्जन सभागार में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम … Read more
- रामपुर पंचायत में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनहसनगंज /कटिहार – प्रखंड के रामपुर पंचायत भवन प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में … Read more
- रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ,विधायक कविता पासवान ने किया उद्घाटनखेल से बढ़ता है आपसी भाईचारा और प्रतिभा को मिलता है मंच – रश्मि सिंह कोढा/कटिहार – कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र के रामपुर पंचायत में आयोजित रामपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य … Read more
- ट्रैक्टर-डीसीएम की आमने – सामने टक्कर,बाल-बाल बचे दोनों चालककुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर कबीर आश्रम के पास रविवार को ट्रैक्टर और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गये। जानकारी … Read more



























