न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बहादुरगंज दुर्गा मंदिर में पूजा समिति ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को किया सम्मानित, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

निसार अहमद /बहादुरगंज

बहादुरगंज स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा समिति की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक अंजार नईमी, नगर अध्यक्ष, चेयरमैन प्रतिनिधि वसीकुर रहमान, बहादुरगंज वार्ड पार्षद प्रिंस आजम, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सरदार, सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार एवं थाना अध्यक्ष सुनील कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों को दुर्गा पूजा समिति की ओर से शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान निर्मल कुमार बासाक, जिरा बासाक एवं रतन बासाक की ओर से प्रदान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दुर्गा पूजा के सफल आयोजन, आपसी सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया।

वहीं, दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। थाना अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। दुर्गा पूजा के अवसर पर प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालुओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास बना हुआ है।

Share this news

Leave a Comment