न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सीसीटीवी कैमरों से दुर्गा पूजा पंडालों एवं शहर की निगरानी, जिला नियंत्रण कक्ष में पुलिसकर्मी तैनात

संवाददाता/किशनगंज

दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए किशनगंज पुलिस अलर्ट मोड में है। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिला नियंत्रण कक्ष में सीसीटीवी निगरानी के लिए पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की तैनाती की गई है।

तैनात पुलिसकर्मी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जिले के विभिन्न पूजा पंडालों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों पर लगातार नजर रख रहे हैं। निगरानी के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की व्यवस्था की गई है। दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। पुलिस ने पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

Share this news

Leave a Comment