किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
बहादुरगंज प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत बनगामा पंचायत के सिंघिया गाँव में बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को मद्देनजर रखते हुए बिहार सरकार की ओर से विद्यालय के भवन का निर्माण कार्य हेतु मंजूरी दी गई थी।जिसके तहत बिहार एजुकेशन इंफा स्ट्रक्चर निगम लिमिटेड पटना के द्वारा भवन निर्माण कार्य का टेंडर करवाकर विद्यालय भवन निर्माण कार्य को संवेदक के द्वारा प्रारंभ किया गया है।ताकि बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु कहीं दूर न जाना पड़े।वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्ष 2012 में शिक्षा विभाग के दिशा निर्देश पर नव प्राथमिक विद्यालय सिंघिया वार्ड नं 13 में खुद का भवन नही रहने के कारण विद्यालय को आधे किलोमीटर दूर उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंघिया में टैग कर संचालन दो शिक्षक, एक शिक्षिका एवम एक तालीमी मरकज कर्मी के सहारे किया जा रहा था।वहीं विगत चार माह पूर्व बिहार एजुकेशन इंफा स्ट्रक्चर निगम लिमिटेड के द्वारा टेंडर की प्रक्रिया अपनाकर भवन निर्माण कार्य को संवेदक के द्वारा प्रारंभ किया गया।जिसमे की विद्यालय के छत निर्माण कार्य विगत 12/06/21 को संवेदक के द्वारा पूर्ण किया गया।
परन्तु मनमाने तरीके से कार्य एवं भ्रष्टाचार के कारण छत निर्माण होने के चौबीस घंटे के अंदर ही पूरी तरह दब गया।स्थानीय ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि ऐसे कमजोर भवन में बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने हेतु भेजने पर कभी भी कोई अनहोनी की आशंका बनी रहेगी।पूर्व प्रमुख तौसीफ आलम,बारीक आलम,हसीबुर रहमान,मो इदरीस आलम,नसीम अकरम सहित अन्य ग्रामीणों के द्वारा विद्यालय निर्माण कार्य के गुणवत्ता की जांच हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष गुप्ता, विधायक बहादुरगंज अंजार नईमी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता,प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रेणु कुमारी को लिखित आवेदन देकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।ताकि विद्यालय का निर्माण कार्य सही तरीके से सम्भव हो सके।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक के द्वारा अबतक किसी भी प्रकार का कोई भी बोर्ड निर्माण कार्य सम्बन्धित नही लगाया गया है।
जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष गुप्ता से इस संदर्भ में पूछने पर उन्होंने बताया कि विद्यालय निर्माण कार्य बिहार एजुकेशन इंफा स्ट्रक्चर निगम लिमिटेड पटना के द्वारा बनवाया जा रहा है।ग्रामीणों की शिकायत पर वरीय अधिकारियों को इस बात की जानकारी दी जायेगी तदोपरांत आगे की कार्यवाही की जायेगी।
वहीं भवन निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे संवेदक हिमांशु कुमार ने इस संदर्भ में बताया कि बारिश का मौसम होने के कारण छत का सेंटरिंग डाउन हो गया है।जिसे रिपेयर करवा दिया जायेगा।
बहादुरगंज विधायक अंजार नईमी ने इस संदर्भ में कहा है कि विद्यालय निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा अनियमित्ता बरती गई है।सम्बन्धित अधिकारियों के द्वारा अगर जल्द से जल्द निर्माण कार्य की गुणवत्ता को जांच कर अग्रतर कार्यवाही नहीं कि जाती है तो मेरे द्वारा विधानसभा सत्र में इस मामले को रखा जायेगा।शिक्षा ग्रहण करने आने वाले बच्चों की जिंदगी से किसी प्रकार की कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं कि जायगी।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- सूखे नशे का धंधेबाज हैदर चढ़ा अररिया पुलिस के हत्थे,एक महीने में 600 से अधिक तस्कर भेजे गए जेलसंवाददाता: अरुण कुमार अररिया में पुलिस के द्वारा सूखे नशे के धंधेबाजों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है ।उसी क्रम में पुलिस ने सूखे नशे के शातिर धंधेबाज हैदर को गिरफ्तार करने में … Read more
- घर से निकली महिला हुई लापता,दर्ज करवाई गई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के मझिया रोड की रहने वाली एक महिला के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।लापता महिला विवाहिता है। मामले में 25 अप्रैल को महिला के लापता होने की प्राथमिकी … Read more
- बरामदा पर बैठने से किया मना तो महिला के साथ की गई मारपीट,जांच में जुटी पुलिसमहिला ने मारपीट का लगाया आरोप किशनगंज/प्रतिनिधि महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।सदर थाना क्षेत्र के शास्त्री मार्ग की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप … Read more
- किशनगंज:दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की हुई चोरीकिशनगंज/प्रतिनिधि विद्युत विभाग के द्वारा शुक्रवार की रात्रि को दो अलग अलग स्थानों से विद्युत सामग्री की चोरी की प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई गई है।प्राथमिकी शनिवार को सहायक विद्युत अभियंता अमित विजय के … Read more
- KishanganjNews:बच्चों के बीच टाई- बेल्ट का किया गया वितरणकिशनगंज/प्रतिनिधि शहर के डुमरिया स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच सोमवार को टाई- बेल्ट का वितरण किया गया।टाई- बेल्ट का वितरण वार्ड पार्षद दीपाली सिंह की मौजूदगी में स्कूल की प्रधान शिक्षिका डॉ पुष्पांजलि … Read more
- बारिश में तालाब बनती सड़क से त्रस्त लोग, फुलवरिया बाजार मार्ग पर जल्द निर्माण की मांग तेजविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत भोरहा पंचायत में विकास के दावों की हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फुलवरिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क हल्की बारिश होते ही … Read more
- KishanganjNews:छेड़खानी का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ थाने में दर्ज करवाई प्राथमिकीकिशनगंज/प्रतिनिधि सदर थाना क्षेत्र के खगड़ा की रहने वाली एक युवती ने खगड़ा के एक युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।पीड़ित युवती के आवेदन पर रविवार को … Read more
- विद्यालय का ताला काटकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजामबहादुरगंज/किशनगंज/निशांत थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खटियाटोली में अज्ञात चोरों ने विद्यालय कक्ष का ताला काटकर तीन सीलिंग फैन की चोरी कर ली है। घटना की लिखित शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक … Read more
- “सोमवार-शुक्रवार जनता दरबार अनिवार्य, लापरवाही पर होगी कार्रवाई”संवाददाता/किशनगंज बिहार सरकार के ‘सात निश्चय–3’ के तहत ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ योजना को प्रभावी बनाने के लिए जिला पदाधिकारी विशाल राज ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। डीएम ने … Read more
- शराब कांड का फरार अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थेरणविजय/पौआखाली: शराबबंदी वाले बिहार में शराब माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सुखानी पुलिस को एक कामयाबी मिली है. पुलिस ने करीब एक साल पूर्व एनएच 327ई पर भारी मात्रा में शराब बरामदगी … Read more
- फर्जी दाखिल-खारिज में ठाकुरगंज की तत्कालीन सीओ दोषी, दो वेतन वृद्धि रोकी गईसंवाददाता/ठाकुरगंज ठाकुरगंज अंचल की तत्कालीन अंचल अधिकारी (सीओ) सुचिता कुमारी को दाखिल-खारिज मामले में अनियमितता बरतने के आरोप में विभागीय दंड दिया गया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जांच में आरोप सही पाए … Read more
- किशनगंज:मॉडल स्कूलों में शिक्षकों के चयन हेतु साक्षात्कार आयोजितबिहार सरकार के सात निश्चय–3 कार्यक्रम के अंतर्गत ‘उन्नत शिक्षा–भविष्य एजेंडा’ के तहत राज्य के सभी 534 प्रखंडों में एक-एक मॉडल विद्यालय की स्थापना की जा रही है। इन विद्यालयों का उद्देश्य माध्यमिक एवं उच्च … Read more
- साइकिल टक्कर से शुरू हुआ विवाद बना खूनी संघर्ष,किशोर समेत दो की मौतमामूली बहस ने लिया हिंसक रूप आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर उतारा मौत की घाट बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में रविवार की देर शाम एक मामूली … Read more
- कटिहार:दो लोगो की मौत मामले में फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य किया एकत्रितरहमानपुर डबल मर्डर केस जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम गांव में तनाव बरकरार बारसोई /कटिहार – बारसोई प्रखंड के सुधानी थाना क्षेत्र के रहमानपुर गांव में हुई सनसनीखेज डबल मर्डर मामले की जांच अब तेज … Read more
- महापौर ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याकटिहार – नगर निगम कार्यालय में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने जनता दरबार का आयोजन किया। महापौर ने नगर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 37 फरियादियों की समस्या सुनी। महापौर के द्वारा सभी … Read more
- स्कार्पियो ने मोटरसाइकिल चालक को कुचला,दो घायलमोटरसाइकिल चालक ने पगडंडी से जा रहे हैं राहगीर को कुचला दो व्यक्ति घायल मनसाही/कटिहार – पूर्णिया – नारायणपुर फोर लेन सड़क में वाहन चालक इतनी तेज गति से वाहन चलाते हैं कि अगर कोई … Read more
- दामाद ने ससुर पर किया जानलेवा हमला,पुलिस ने किया गिरफ्तारसालमारी /कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के लीलजी गोविन्दपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।दामाद ने अपने ही ससुर पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल … Read more
- कटिहार:सरदार परमेश्वरी सिंह सोढ़ी की मूर्ति का किया गया अनावरणबरारी /कटिहार -जमीनदाता भगवती मंदिर महाविद्यालय बरारी में समाज और शिक्षा के क्षेत्र में अमिट योगदान देने वाले सरदार परमेश्वरी सिंह सोढ़ी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। कार्यक्रम में उनके द्वारा किए गए … Read more

























