न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बक्सर :नदी में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

बक्सर : नदी में नहाने गये एक किशोर की डूबने से मौत हो गई|  इस घटना के बाद इलाके मे सनसनी फैल गई| मृतक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मलाहचकिया गाँव निवासी डब्लू चौधरी के पुत्र रवि कुमार (12) के रूप में हुई|मिली जानकारी के अनुसार रवि कुमार अपने सगे भाई करण कुमार समेत और तीन चार दोस्तों के साथ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मलाहचकिया घाट के पास ठोरा नदी में नहाने गया था| अचानक गहरे पानी में चले जाने के कारण रवि अपने भाई समेत डूबने लगा| आस-पास के लोगों ने दोनों को डूबते देख एक को तो बचा लिया लेकिन दूसरा डूब गया ।







घटना के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने रवि को नदी से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया| मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Share this news

Leave a Comment