दिल्ली : भारत-स्वीडन रक्षा उद्योग सहयोग पर ‘कैपिटलाइज़िंग अपॉर्चुनिटीज़ फ़ॉर ग्रोथ एंड सिक्योरिटी’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन आज किया गया। इसका आयोजन रक्षा उत्पादन विभाग, रक्षा मंत्रालय के तत्वावधान में सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स (एसआईडीएम) और स्वीडिश सिक्योरिटी एंड डिफेंस इंडस्ट्री (एसओएफएफ) के माध्यम से किया गया था। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि थे जबकि स्वीडन के रक्षा मंत्री श्री पीटर हल्टक्विस्ट विशिष्ट अतिथि थे।वहीं स्वीडन में भारत के राजदूत श्री तन्मय लाल, भारत में स्वीडन के राजदूत श्री क्लस मोलिन, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार, सचिव (रक्षा उत्पादन) श्री राज कुमार, दोनों देशों के रक्षा मंत्रालयों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय और स्वीडिश रक्षा उद्योगों के प्रतिनिधि एवं एसआईडीएम और एसओएफएफ के अधिकारियों ने भी वेबिनार में भाग लिया।
उद्घाटन भाषण में श्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा शुरू की गई अनेक प्रगतिशील नीतियों तथा प्रक्रियागत सुधारों को सूचीबद्ध किया, जिन्होंने घरेलू और वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए रक्षा उद्योग का रूपांतरण कर दिया है। उन्होंने कहा कि ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ का आदर्श वाक्य ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेक फॉर द वर्ल्ड’ है, साथ में उन्होंने जोड़ा कि इस अभियान में रक्षा क्षेत्र की परिकल्पना भारत के आर्थिक विकास में प्रमुख भूमिका निभाने के लिए की गई है और यह भारत और दुनिया के लिए लागत प्रभावी गुणवत्ता वाले उत्पादों के निर्माण पर केंद्रित है।रक्षा मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020 पर, रक्षा मंत्री ने कहा कि यह घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करता है और भारत को रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरने के लिए एक मजबूत आधार प्रदान करता है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि एफडीआई उदारीकरण और कारोबार करने में सुगमता जैसे नीतिगत फैसले दुनिया की शीर्ष रक्षा कंपनियों को आकर्षित कर रहे हैं और भारत में संयुक्त उद्यम प्रतिष्ठान हैं। एफडीआई नियमों में आसानी और रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया (डीएपी) 2020 में खरीद (ग्लोबल – मैन्युफैक्चर इन इंडिया) की शुरूआत विदेशी ओईएम को भारतीय रक्षा उद्योग द्वारा पेश किए गए अवसरों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करती है। उन्होंने कहा, “विदेशी ओईएम व्यक्तिगत रूप से विनिर्माण सुविधाएं स्थापित कर सकते हैं या ‘मेक इन इंडिया’ अवसर को भुनाने के लिए एक संयुक्त उद्यम या प्रौद्योगिकी समझौते के माध्यम से भारतीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर सकते हैं।”
श्री राजनाथ सिंह ने स्वीडन की कंपनियों को उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा गलियारों में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि वे राज्य सरकारों द्वारा दिए जा रहे अनूठे प्रोत्साहनों और भारत में अत्यधिक कुशल कार्यबल की उपलब्धता से लाभान्वित हो सकते हैं। इस बात पर जोर देते हुए कि भारत-स्वीडन साझेदारियों की अधिक संभावनाएं हैं, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय रक्षा उद्योग की मजबूत क्षमताओं और पारस्परिक हित के क्षेत्रों में सह-विकास और सह-उत्पादन हेतु स्वीडिश कंपनियों के साथ सहयोग करने की भारतीय रक्षा उद्योग की इच्छा पर प्रकाश डाला।
बता दे की “स्वीडिश फर्मों की पहले से ही भारत में प्रमुख उपस्थिति है। स्वीडिश और भारतीय रक्षा उद्योग में सह-उत्पादन और सह-विकास हेतु काफी गुंजाइश है। भारतीय उद्योग स्वीडिश उद्योगों को पुर्ज़ों की आपूर्ति भी कर सकता है। प्रौद्योगिकी केंद्रित एफडीआई नीति से भारतीय उद्योग स्वीडिश कंपनियों के साथ आला और सिद्ध सैन्य प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग कर सकेंगे।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के पास 41 आयुध कारखानों, नौ रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और 12,000 से अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के पारिस्थितिकी तंत्र द्वारा समर्थित निजी क्षेत्र के उद्योगों के विस्तार के साथ एक विशाल रक्षा औद्योगिक आधार है, साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय रक्षा उद्योगों के पास हवा, भूमि, समुद्र और अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के लिए उच्च तकनीक वाली रक्षा प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला पर विशेषज्ञता है। “भारत में एक मजबूत जहाज निर्माण उद्योग है। भारतीय शिपयार्डों द्वारा निर्मित जहाज वैश्विक मानकों के हैं और अत्यंत लागत प्रभावी हैं। उन्होंने कहा कि भारत और स्वीडन पारस्परिक लाभ के लिए जहाज निर्माण उद्योग में सहयोग कर सकते हैं। श्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एसआईडीएम, भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और एसओएफएफ के निरंतर प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एसआईडीएम और एसओएफएफ के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए जिसमें आपसी उद्देश्यों को आगे ले जाने के लिए एक समर्पित संयुक्त कार्य समूह का गठन किया जाएगा।
श्री राजनाथ सिंह ने ‘एसआईडीएम सदस्य निर्देशिका 2020-21’ के पहले संस्करण का विमोचन भी किया- जो भारतीय रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र का 360º कोण से अवलोकन है। निर्देशिका में रक्षा और एयरोस्पेस क्षेत्र में 437 कंपनियों की क्षमताओं का उल्लेख है, यह भारतीय उद्योग के बारे में जानकारी पाने की पहुंच को आसान बनाती है और वैश्विक रक्षा समुदाय के लिए एक ठोस संदर्भ के रूप में कार्य करती है। निर्देशिका में नवीनतम 108 वस्तुओं की खरीद की दूसरी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची को भी शामिल किया गया है।
देश की अन्य खबरें पढ़े :
- 21 लाख दीपों से जगमगाई काशी, देव दीपावली पर गंगा घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब84 घाटों पर दीपों की अद्भुत रोशनी ने बिखेरी अलौकिक छटा, 51 घाटों पर एक साथ हुई गंगा महाआरती; लेजर और ड्रोन शो ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता वाराणसी: धर्म और आध्यात्मिकता की नगरी काशी में … Read more
- दुल्हन की नुमाइश पर बयान देकर घिरे अख्तरुल ईमान, महिला आयोग ने जारी किया नोटिससात दिनों में मांगा जवाब, कांग्रेस-राजद से लेकर भाजपा तक के नेताओं ने की बयान की निंदा, सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की उठ रही मांग डेस्क:असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के … Read more
- किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 65 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तारकिशनगंज /प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोचाधामन थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस … Read more
- अभियोजन कार्यों की एसपी ने की पाक्षिक समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देशपुलिस और अभियोजन पक्ष के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर दोषियों को सजा दिलाने पर जोर किशनगंज: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) के साथ … Read more
- प्रकाश पर्व पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्थागुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर की सुख-शांति और समृद्धि की कामना, कहा- गुरु साहिब की शिक्षाएं मानवता को एकता, सेवा और भाईचारे का संदेश देती हैं पटना: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री … Read more
- अवैध खनन पर प्रशासन सख्त, नवंबर में 17 वाहन जब्त, पांच मामलों में प्राथमिकी दर्जखनन टास्क फोर्स की बैठक में डीएम-एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलेगा संयुक्त छापेमारी अभियान किशनगंज: जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध … Read more
- कोसी-सीमांचल के किसानों के सहयोग से देश की नंबर वन स्टार्च कंपनी बनी रीगल : अनिल किशोरपुरियाकिसान मैत्री पुरस्कार सम्मेलन में किसानों पर हुई उपहारों की बारिश, कार-बाइक समेत कई आकर्षक पुरस्कार देकर किया सम्मानित दिलशाद/गलगलिया कोसी-सीमांचल के मक्का किसानों की मेहनत और सहयोग के बदौलत रीगल रिसोर्सेस कंपनी आज देश की … Read more
- अग्नि प्रभावित दो परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक किया गया प्रदानइरफान/पोठिया पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज ने मंगलवार को कार्यालय कक्ष में आगलगी की घटना से प्रभावित दो गरीब परिवारों को 12-12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया। सहायता राशि प्राप्त करने … Read more
- कोचाधामन में पुलिस की कार्रवाई, टोटो से 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद, चालक गिरफ्तारकिशनगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर धनपुरा पिकेट के पास पुलिस ने की कार्रवाई, टोटो चालक राजकुमार हरिजन को गिरफ्तार कर भेजने की तैयारी संवाददाता/किशनगंज जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोचाधामन … Read more
- शराब पीने के आरोप में सात गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब पीने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपितों की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक … Read more
- 85 लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तारकुरसेला /कटिहार – कुरसेला पुलिस ने गुप्त सूचना पर मेहर टोला में छापेमारी कर 85 लीटर देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मेहर टोला निवासी गौतम कुमार के … Read more
- कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़सीमांचल सहित अन्य जिलों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान, पूजा-अर्चना और दीपदान, भक्ति और आस्था से सराबोर रहा गंगा तट मनिहारी /कटिहार – हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष धार्मिक,आध्यात्मिक एवं पौराणिक महत्व … Read more
- रब्बी की खेती में एक साथ परवल व करेले की खेती करे किसान तो होगी अच्छी आमदनी – जसीममनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों रब्बी की खेती में एक साथ परवल व करेले की खेती जोर-शोर से किया जा रहा हैं। एक साथ परवल व करेले की खेती करने से किसानों को अच्छी … Read more
- कार्तिक पूर्णिमा पर हवन-यज्ञ के साथ कार्तिक महात्म्य पाठ का समापनप्रत्येक दिन करें भगवान के दर्शन मिलेगी मन को शांति और आत्मबल – आचार्य रमेश एक माह तक श्री विष्णु मंदिर में चला कार्तिक महात्म्य पाठ पूर्णाहुति में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया भाग बारसोई/कटिहार … Read more
- बारिश के कारण गिरा मकान, बाल बाल बचे गृह स्वामीहसनगंज /कटिहार – प्रखंड अंतर्गत कालसर पंचायत के वार्ड संख्या 10 स्थित ऋषि टोल गोदैया में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक गिर गया। हादसे में … Read more
- सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त,दुर्घटना रोकने एवं यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देशकटिहार– जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण,यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर … Read more
- कायाकल्प योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश,मेट आईडी की समस्या जल्द होगी दूरमनरेगा कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक इच्छुक लोग कार्यालय पहुंचकर बनवा सकेंगे मेट आईडी बरारी /कटिहार – बरारी प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय में मंगलवार को वीबी-जी राम-जी के तहत संचालित कायाकल्प योजनाओं की प्रगति को … Read more