कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय वैक्सीनेशन
- जिले भर के सेशन साइट पर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीका एक्सप्रेस से किया जा रहा टीकाकरण एवं संक्रमण पर जागरूक
- शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता के विकास में हमारा दैनिक खान-पान खास महत्वपूर्ण है।
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए व्यापक पैमाने पर इंतजाम है । इस महामारी से लोगों को स्थाई निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। संक्रमण की गति को बढ़ावा नहीं मिले, इस उद्देश्य से जिले में कोविड-19 वैक्सीनेशन के साथ जाँच की रफ्तार भी तेज कर दी गई। ताकि जल्द से जल्द से अधिक से अधिक लोगों की जाँच हो सके और संक्रमण की रफ्तार को बढ़ावा नहीं मिले। जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने बताया बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 33 नये मामले मिले, वहीं 76 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। अभी जिले में कोरोना के एक्टीव केसों की संख्या 502 है। इस बीच जिले में युद्धस्तर पर कोविड टीकाकरण जारी है। स्वास्थ्य केन्द्रों सहित कुल 07 टीका एक्सप्रेस वाहनों द्वारा गांवों में टीकाकारण कार्य किया जा रहा है। टीका एक्सप्रेस के माध्यम से एक पंचायत क्षेत्र के गांवों में वहां के किसी विद्यालय , भवन या अन्य सार्वजनिक भवनों में एकत्रित 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण के साथ-साथ संक्रमण से जागरूक भी किया जा रहा है।
जिले में जारी है 45+ आयुवर्ग का टीकाकरण
जिले में आज तक 110111 व्यक्ति को प्रथम तथा 28753 व्यक्ति को दूसरी डोज दी गयी है । जिसमे कुल 22192 व्यक्ति जो 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के है उनका टीकाकरण किया गया है | टीका एक्सप्रेस के द्वारा 45+ वर्ष के कुल 1577 व्यक्ति का टीकाकरण किया गया है | सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया 18-44 वर्ष के लोगो के लिए टीका की आपूर्ति के अभाव में टीकाकरण रुक गया है। जो टीका 07 जून तक जिले को प्राप्त होने की सम्भावना है । टीका प्राप्त होते ही पुनः जिले के 18-44 वर्ष के लोगो के लिए टीकाकरण की शुरुआत की जाएगी |
वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है-:
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया ग्रामीण स्तर पर कम पढ़े- लिखे लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर कुछ भ्रांतियां बैठ गई है कि पता नहीं वैक्सीन लगवाने के बाद क्या होगा ? ऐसे लोगों से अपील करते हुए मैं यह कहना चाहता हूँ कि कोरोना के संक्रमण से बचाव में भारत सरकार द्वारा हमलोगों के बीच उपलब्ध करवाई गई कोवैक्सीन और कोविशील्ड पूरी तरह से सुरक्षित और सौ फीसदी प्रभावी है। इस लिए सभी आयु वर्ग के लोग कोविड वैक्सीन को लेकर मन में पनप रही सभी भ्रांतियों को दरकिनार करके वैक्सीनेशन के लिए आगे आएं और अपने आस- रहने वाले लोगों को भी वैक्सीन के सुरक्षित और प्रभावी होने की सही जानकारी देकर वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें।
अपने बच्चों को कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रभाव से सुरक्षित करने के लिए वैक्सीन जरूरी :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए माता – पिता के द्वारा कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद ही आने वाले दिनों में अपने बच्चे को कोरोना वायरस से बचाया जा सकता है। वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद किसी भी व्यक्ति के पुनः कोरोना संक्रमित होने की संभावना कम से कम हो जाती है। माता- पिता के कोरोना से मुक्त रहने के बाद उनके बच्चे भी कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षित रह सकते हैं।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के वैक्सीनेशन के साथ सभी लोग करें इन मानकों का प्रयोग :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की अभी जिलेवासी वैक्सीनेशन के साथ ही घर से बाहर निकलने की स्थिति में हमेशा मास्क से अपने मुंह एवं नाक को ढकें ताकि ड्रॉपलेट्स के जरिये कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। इसके साथ ही सभी लोग अपने- अपने घरों से बाहर निकलने की स्थिति में अनिवार्य रूप से शारीरिक दूरी के नियम के तहत एक दूसरे से कम से कम दो गज या छह फीट की दूरी बरतें। सभी लोग एक निश्चित अंतराल के बाद अपने हाथों की सफाई के लिए साबुन या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें ताकि हाथों के माध्यम से फैलने वाले कोरोना वायरस को वहीं रोका जा सके।
शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता के विकास में हमारा दैनिक खान-पाना खास महत्वपूर्ण –
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया कोरोना महमारी के इस दौर में हम अपने जीवनशैली में बदलाव के लिये मजबूर हैं। व्यक्तिगत स्चछता संबंधी हमारी आदतें व खानपान पहले हमारे पसंद व नापसंद पर आधारित हुआ करते थी। लेकिन बदलते वक्त के साथ आज स्वच्छता, स्वास्थ्य व पोषण का मुद्दा लोगों की प्राथमिकता में शुमार हो चुका है। वैश्विक महामारी ने हमें अपनी खान-पान की आदतें व स्वच्छता संबंधी मामलों पर विशेष ध्यान देने के लिये विवश कर दिया है। अब तक ये स्पष्ट हो चुका है कि हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधात्मक क्षमता के विकास में हमारा दैनिक खान-पान खास महत्वपूर्ण है। बीमारी के दौरान अच्छे खान-पान से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि हम हमेशा पोषण युक्त खाद्य पदार्थ को अपने जीवन में शामिल करें। जो हमें किसी भी रोग से लड़ने के लिये जरूरी शक्ति प्रदान करता है। तो स्वच्छता संबंधी हमारी आदतें हमें अनगिनत बीमारियों से दूर रखता है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- विश्व पर्यटन दिवस पर बाबा बेणु महाराज परिसर में चला सामूहिक स्वच्छता अभियानटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों एवं … Read more
- आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा आयोजितटेढ़ागाछ/विजय कुमार साह प्रखंड क्षेत्र की छह पंचायतों के पंचायत सरकार भवनों में रविवार को आवास प्लस-2024 की प्राथमिकता सूची के अनुमोदन को लेकर ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गई। ग्राम सभा … Read more
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर द्वारा गरीब चौपाल कार्यक्रम का किया गया आयोजन,मंत्री संतोष सुमन ने सुनी आम जनों की समस्यासंवाददाता:राहुल कुमार गरीब चौपाल यात्रा के क्रम में रविवार को बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री सह हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन किशनगंज पहुंचे। जहां शहर के खगड़ा स्थित … Read more
- किशनगंज में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित,शिक्षा – नौकरी – राजनीति में उचित भागीदारी की उठी मांगकिशनगंज शहर के सुभाष पल्ली सहित सामुदायिक भवन में लोकमंच के बैनर तले ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से पहुंचे समाज के बुद्धिजीवी, युवा और … Read more
- आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजनकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम शिक्षा विभाग के निदेश के आलोक में प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव की … Read more
- कोचाधामन में विधायक सरवर आलम का औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम विधायक सरवर आलम प्रखंड सह अंचल कार्यालय, कोचाधामन थाना एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचाधामन का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में निरीक्षण के क्रम में विधायक ने आम जनता की … Read more
- लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने किया रोषपूर्ण प्रदर्शनसागर चंद्रा/ किशनगंज लंबित वेतन भुगतान व एजेंसी के द्वारा 30 हजार रूपये रिश्वत मांगने से नाराज सदर अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने दोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इस दौरान फाल्कन प्राइवेट लिमिटेड नामक सुरक्षा एजेंसी … Read more
- किशनगंज:वायरल वीडियो मामले का तीन आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे,अन्य की तलाश जारीसागर चंद्रा/ किशनगंज दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया हॉल्ट रेलवे स्टेशन पर विगत दिनों युवती के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई … Read more
- जनता दरबार में आपसी सहमति से आधा दर्जन मामलों का हुआ निपटाराजनता दरबार का हुआ आयोजन दो मामले रहे लंबित मनसाही/कटिहार -अंचल कार्यालय मनसाही के सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस साप्ताहिक जनता दरबार में कुल आठ आवेदन पड़े। जिसमें … Read more
- स्वच्छता पखवाड़ा में रेल अधिकारियों ने दिखाई साइकिलिंग की रफ्तारडीआरएम किरेंद्र नरह के नेतृत्व में हुआ साइक्लोथॉन अधिकारी व कर्मचारी वर्ग के विजेताओं को मिला पुरस्कार कटिहार -स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर कटिहार रेल मंडल में स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देने … Read more
- अग्निपीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरितफलका /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सोहथा दक्षिण पंचायत के गोपालपट्टी घाट गांव में अगलगी की घटना के बाद प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत उपलब्ध कराई। अंचल कार्यालय परिसर में आपदा … Read more
- सेवा ही संकल्प अभियान को लेकर छात्राओं के बीच ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजनकटिहार/बरारी – प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय गुरुबाजार में शनिवार को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत छात्राओं के बीच ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता … Read more
- प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह का आयोजन,शिक्षिका को दी गई विदाईबहादुरगंज (किशनगंज) सरफराज आलम प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बांस बाड़ी में विदाई समारोह आयोजित कर विद्यालय की शिक्षिका कसीर जहां को उनके स्थानांतरण पर विदाई दी गई।इस दौरान विद्यालय प्रांगण में शिक्षकों-अभिभावकों एवं … Read more
- तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौतआजमनगर /कटिहार – आजमनगर रोड स्टेशन स्थित प्लेटफार्म संख्या दो में आ रही तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस ट्रेन के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बाबत तीस्ता तोरसा एक्सप्रेस … Read more
- भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजनप्राणपुर /कटिहार -भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी कटिहार शाखा की ओर से प्रखंड के मरौचा स्थित बेथेल किड्स स्कूल मे निःशुल्क स्वास्थ्य एवं दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा, … Read more
- सहरसा चिकित्सक प्रकरण की आंच दिघलबैंक तक पहुंची,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार जारीमुरलीधर झा/दिघलबैंक सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों पर की गई कार्रवाई के विरोध में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भी 24 सितंबर से अनिश्चितकालीन ओपीडी बहिष्कार … Read more
- भूमि विवाद में मारपीट, न्यायालय के निर्देश पर केस दर्जसागर चंद्रा/ किशनगंज भूमि विवाद में मारपीट मामले में न्यायालय के निर्देश पर टाउन थाने में केस दर्ज किया गया है। महेश बथना निवासी अंजो देवी पति राजकुमार महतो की शिकायत पर केस … Read more