न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने विभिन्न वार्डों का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

कटिहार -नगर निगम कटिहार की ओर से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर एवं प्रभावी बनाए रखने को लेकर लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में नगर आयुक्त संतोष कुमार एवं स्वच्छता पदाधिकारी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई की … Read more

फरक्का जल संधि से बिहार की हकमारी, नवीनीकरण नहीं होने देगी जदयू

अररिया में प्रेसवार्ता कर पार्टी ने उठाया बिहार के हितों का मुद्दा, कहा- किसानों, पेयजल और उद्योगों पर पड़ रहा असर अररिया/बिपुल विश्वास फरक्का (गंगा) जल संधि को लेकर जदयू ने बिहार के हितों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया है। शुक्रवार को जिला जदयू की ओर से संचिता पैलेस में प्रेसवार्ता आयोजित कर ‘फरक्का … Read more

गयाजी में पितृपक्ष मेले की भव्य तैयारी, 43 जोन-314 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम

335 CCTV और ड्रोन से निगरानी, 87 पुलिस शिविरों के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा चाक-चौबंद संवाददाता: मनोज कुमार गयाजी में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पितृपक्ष मेला आयोजित होगा। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। मेले को 43 जोन और … Read more

गया में 14-15 सितंबर को लगेगा ‘इन्फ्रा बिल्ट एक्सपो-2026’, भवन निर्माण की नई तकनीक और सामग्री से रूबरू होंगे लोग

गया/मनोज कुमार गया में भवन निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र को नई दिशा देने के उद्देश्य से ‘इन्फ्रा बिल्ट एक्सपो-2026’ का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय यह एक्सपो 14 और 15 सितंबर को गया के होटल घराना ट्री में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे, जबकि … Read more

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 5 मवेशी किए जब्त

विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं वाहिनी की ई समवाय सीमा चौकी पैक टोला के जवानों ने शुक्रवार तड़के नेपाल से भारत लाए जा रहे पांच मवेशियों को जब्त किया। कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 154 के पास भारतीय क्षेत्र में की गई। एसएसबी के … Read more

प्रेम-विवाह करने के बाद दहेज की मांग कर पत्नी को करने लगा प्रताड़ित,दिव्यांग बच्चे को जन्म देने के बाद घर से निकाला

सागर चंद्रा/ किशनगंज प्रेम-विवाह करने के बाद पति और ससुराल वालों के द्वारा 10 लाख रुपये दहेज की मांग कर महिला को प्रताड़ित करने और दिव्यांग बच्चे को जन्म देने के बाद उसे घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। स्थानीय स्तर पर पंचायती के बाद भी जब ससुराल वालों ने उसे स्वीकार … Read more

मदरसा दारूल होदा में नशे के खिलाफ SSB की पहल, सहायक कमांडेंट मनोज कुमार ने युवाओं को किया जागरूक

नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, नशामुक्त समाज के निर्माण में सामूहिक भागीदारी का किया आह्वान दिघलबैंक/मुरलीधर झा नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने और युवाओं को मादक पदार्थों से दूर रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को मदरसा दारूल होदा, बैरबन्ना में नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत महत्वपूर्ण चर्चा आयोजित की … Read more

80 वर्षीय वृद्ध लापता, तलाश में जुटी पुलिस

संवाददाता/ किशनगंज एक 80 वर्षीय वृद्ध के अचानक लापता हो जाने का मामला सामने आया है। काफी कोशिशें के बाद भी परिजन उन्हें ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहे। नतीजतन परिजन मदद की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचे। परिजन के लिखित शिकायत के बाद पुलिस पियाकुड़ी सिंघिया निवासी 80 वर्षीय पति उरांव की तलाश … Read more

किशनगंज में उर्वरक विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण शुरू, 60 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

राज कुमार /पोठिया/किशनगंज डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय, अर्राबाड़ी, पोठिया किशनगंज में उर्वरक विक्रेताओं के लिए समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर 15 दिवसीय आवासीय प्रमाणपत्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का अठारहवाँ एवं उन्नीसवाँ बैच शुक्रवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण 11 से 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें बिहार के विभिन्न जिलों से कुल 60 उर्वरक विक्रेता भाग ले … Read more

पांचवें दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 हजार जुर्माना वसूला

किशनगंज: शहर को जाम से मुक्त कराने के उद्देश्य से जिला पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। नगर परिषद की टीम ने रेलवे स्टेशन से धर्मगंज चौक, कैलटेक्स चौक होते हुए बाल मंदिर और पूरबपाली चौक तक अभियान चलाकर सड़क व … Read more