न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

गयाजी में पितृपक्ष मेले की भव्य तैयारी, 43 जोन-314 सेक्टर में सुरक्षा का कड़ा इंतजाम

335 CCTV और ड्रोन से निगरानी, 87 पुलिस शिविरों के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा चाक-चौबंद

संवाददाता: मनोज कुमार

गयाजी में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक पितृपक्ष मेला आयोजित होगा। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात और सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं।


मेले को 43 जोन और 314 सेक्टर में बांटा गया है, जहां दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल तैनात रहेंगे। विष्णुपद मंदिर के पास अस्थायी थाना बनाया जाएगा, जबकि 87 पुलिस शिविरों में हेल्प डेस्क की व्यवस्था रहेगी।
सुरक्षा के लिए 335 सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन, वॉच टावर और दूरबीन से निगरानी होगी।

श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 674 स्थानों पर व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल टीमों की तैनाती होगी।
यातायात को सुगम बनाने के लिए 50 रिंग बस और 150 ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। बच्चों की सुरक्षा के लिए क्यूआर कोड आधारित रिस्ट बैंड, जबकि प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन और लेजर शो की भी व्यवस्था होगी।
प्रशासन का लक्ष्य है कि पितृपक्ष मेला श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और सुगम बने।

Share this news

Leave a Comment